अब इस लाइव ब्लॉग को विराम देने का वक़्त आ गया है. बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा को दीजिए इजाज़त. कल एक नए लाइव ब्लॉग के साथ फिर हाज़िर होंगे.
आप बीबीसी हिन्दी पर मौजूद अहम ख़बरों को उनके साथ दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं.
न्यूजीलैंड के ओपनर फ़िन ऐलन ने 33 गेंद पर 100 रन की नाबाद पारी खेली. उनकी पारी में 8 छक्के और 10 चौके शामिल रहे.
इफ़्तेख़ार अली, रौनक भैड़ा
अब इस लाइव ब्लॉग को विराम देने का वक़्त आ गया है. बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा को दीजिए इजाज़त. कल एक नए लाइव ब्लॉग के साथ फिर हाज़िर होंगे.
आप बीबीसी हिन्दी पर मौजूद अहम ख़बरों को उनके साथ दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images
टी-20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से मात दी. इसके साथ ही न्यूजीलैंड टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है.
दक्षिण अफ्रीका की ओर से मिले 170 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. फ़िन ऐलन ने 33 गेंद पर 100 रन की नाबाद पारी खेली. उनकी पारी में 8 छक्के और 10 चौके शामिल रहे.
दक्षिण अफ्रीका की ओर से मिले 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही.
न्यूजीलैंड ने 4.1 ने बिना विकेट गंवाए 50 रन पूरे कर लिए. 6 ओवर में ही न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 84 रन बना लिए और 7.5 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार पहुंच गया.
न्यूजीलैंड के ओपनर फिन ऐलन ने 19 गेंद में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. वहीं टिम साइफ़र्ट ने 28 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. साइफ़र्ट हालांकि 33 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए.

इमेज स्रोत, Getty Images
लेकिन न्यूज़ीलैंड के ओपनर्स के बीच पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 117 रन की पार्टनरशिप हुई और दक्षिण अफ्रीका को मुकाबले से बाहर कर दिया.
इससे पहले न्यूज़ीलैंड ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया.
दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसन ने 55 रन की पारी खेली और दक्षिण अफ्रीका के स्कोर को 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 169 रन तक पहुंचाया.
वहीं न्यूजीलैंड के लिए मकौंकी, रचिन और हेनरी ने दो-दो विकेट लिए.
दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में पहुंचने से पहले तक एक भी मैच नहीं गंवाया था. लेकिन सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की टीम न्यूज़ीलैंड को कोई टक्कर नहीं दे पाई.
टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम की टक्कर खिताब के लिए 8 मार्च को न्यूज़ीलैंड से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी.

इमेज स्रोत, John Lamparski/Getty Images
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से कहा है कि वह 'युद्ध से बचना चाहते थे', लेकिन उन्हें इसके लिए मजबूर कर दिया गया.
मसूद पेज़ेश्कियान ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, "हमारे मित्र और पड़ोसी देशों के सम्मानित नेताओं, हमने आपके साथ मिलकर और कूटनीति के ज़रिए युद्ध से बचने की कोशिश की है. लेकिन अमेरिकी-ज़ायोनिस्ट के सैन्य हमले ने हमें मजबूर कर दिया है कि हम अपनी रक्षा करें."
उन्होंने पड़ोसी देशों से कहा, "हम आपके अधिकार का सम्मान करते हैं और मानते हैं कि इस क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता इसके देशों की सामूहिक कोशिशों से ही हासिल हो सकती है."
गौरतलब है कि ईरान की संस्था 'फ़ाउंडेशन ऑफ़ मार्टियर्स एंड वेटरन्स' ने बताया है कि ईरान में जंग शुरू होने के बाद से अब तक 1045 शवों को दफ़नाया गया है.
बीबीसी फ़ारसी के मुतबिक़, ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स इन ईरान ने बताया है कि 19 प्रांतों में 104 हमलों में कुल 1,097 लोग मारे गए हैं. इसके अलावा, 5,402 नागरिक घायल हुए हैं, जिनमें 100 बच्चे भी शामिल हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images
टी-20 वर्ल्ड के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की ओर से मिले 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही.
न्यूजीलैंड ने 4.1 ने बिना विकेट गंवाए 50 रन पूरे कर लिए. 6 ओवर में ही न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 84 रन बना लिए हैं.
टिम साइफ़र्ट 21 गेंद में 41 और फिन ऐलन 15 गेंद में 43 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
इससे पहले न्यूजीलैंड ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसन ने 55 रन की पारी खेली और दक्षिण अफ्रीका के स्कोर को 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 169 रन तक पहुंचाया.
वहीं न्यूजीलैंड के लिए मकौंकी, रचिन और हेनरी ने दो-दो विकेट लिए.

इमेज स्रोत, Graeme Sloan/Bloomberg via Getty Images
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का दावा है कि हिंद महासागर में ईरान का एक युद्धपोत अमेरिका ने हमला करके डुबो दिया है.
हेगसेथ ने दावा किया, “दूसरे विश्व युद्ध के बाद टॉरपीडो से दुश्मन के जहाज़ को डुबोने का यह पहला मामला है.”
हालांकि, बीबीसी संवाददाता टॉम एजिंगटन का कहना है कि यह दावा सही नहीं है.
1982 के फ़ॉकलैंड युद्ध के दौरान, अर्जेंटीना का एकमात्र क्रूज़र जनरल बेलग्रानो दक्षिण अटलांटिक में तब डूब गया था जब उसे ब्रिटेन की एक परमाणु-संचालित पनडुब्बी से दागी गई दो टाइगरफिश टॉरपीडो ने निशाना बनाया था.
एक और घटना 1971 में हुई थी, जब भारतीय फ़्रिगेट आईएनएस खुखरी को पाकिस्तान की एक पनडुब्बी ने टॉरपीडो से निशाना बनाकर डुबो दिया था.
हालांकि, टॉरपीडो से जहाज़ डुबोने की पुष्टि होती है तो ईरानी युद्धपोत का डूबना 1945 के बाद पहली बार होगा जब किसी अमेरिकी पनडुब्बी ने इस तरह किसी दुश्मन जहाज़ को डुबोया हो.

इमेज स्रोत, Getty Images
टी20 वर्ल्ड के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 170 रन का लक्ष्य रखा है.
दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसन ने 55 रन की पारी खेली और दक्षिण अफ्रीका के स्कोर को 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 169 रन तक पहुंचाया.
वहीं न्यूजीलैंड के लिए मकौंकी, रचिन और हेनरी ने दो-दो विकेट लिए.
इससे पहले न्यूजीलैंड ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
न्यूजीलैंड के कोल मकौंकी ने दूसरे ओवर में दक्षिण अफ्रीका के दो बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजा. ओवर की चौथी गेंद पर कोल मकौंकी ने डीकॉक का विकेट लिया. वहीं पांचवीं गेंद पर उन्होंने रायन रिकलटन को बिना खाता खोले पवेलियन वापस भेज दिया.

इमेज स्रोत, Getty Images
कप्तान एडन मारक्रम ने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की.
8वें ओवर की चौथी गेंद पर रचिन रविंद्र ने कप्तान एडम मारक्रम को आउट किया. मारक्रम ने 20 गेंद में 18 रन बनाए.
इसके बाद मिलर छह और ब्रेविस 34 रन बनाकर आउट हो गए. दक्षिण अफ्रीका ने 10.2 ओवर में 77 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे.
13.5 ओवर में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 रन तक पहुंचा. स्टब्स ने यानसन के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका को मैच में वापस लाने की कोशिश की.
दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 47 गेंद में 76 रन की पार्टनरशिप हुई. स्टब्स हालांकि 29 रन बनाकर आउट हो गए.
यानसन ने 27 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की. उनकी पारी में पांच छक्के शामिल रहे.
हेनरी ने आख़िरी ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर दक्षिण अफ्रीका के दो बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजा.

इमेज स्रोत, Brendan SMIALOWSKI / AFP via Getty Images
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान ने मारने की कोशिश की थी.
हेगसेथ ने मंगलवार को कहा, "अमेरिका ने उस यूनिट के लीडर को ढूंढ कर मार दिया जिसने राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की कोशिश की थी."
बीबीसी संवाददाता टॉम बेटमैन ने हेगसेथ से पूछा कि क्या ईरान के मिनाब में लड़कियों के स्कूल पर हुए हमले के बारे में और जानकारी दे सकते हैं?
इस पर हेगसेथ ने कहा, "हम इसकी जांच कर रहे हैं. हम कभी भी आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाते, लेकिन हम इसकी जांच कर रहे हैं."
जब बेटमैन ने पूछा कि क्या यह पता लगा कि स्कूल पर किसका बम गिरा था, तो हेगसेथ ने जवाब दिया, "हम जांच कर रहे हैं."
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त

इमेज स्रोत, Getty Images
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम शुरुआती झटकों से उबरती हुई नज़र नहीं आ रही है.
8 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 57 रन है.
8वें ओवर की चौथी गेंद पर रचिन रविंद्र ने कप्तान एडम मारक्रम को आउट किया. मारक्रम ने 20 गेंद में 18 रन बनाए.
इससे पहले कोल मकौंकी ने दूसरे ओवर में दक्षिण अफ्रीका के दो बल्लेबाज़ों को पवेलियन वापस भेजा. ओवर की चौथी गेंद पर कोल मकौंकी ने डीकॉक का विकेट लिया. वहीं पांचवीं गेंद पर उन्होंने रायन रिकलटन को बिना खाता खोले पवेलियन वापस भेज दिया.
न्यूजीलैंड ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फैसला किया है.

इमेज स्रोत, Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ तीन वनडे मैचों की सिरीज़ के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम का एलान किया है. हालांकि, इसमें बाबर आज़म समेत कुछ प्लेयर्स को जगह नहीं मिली है.
बाबर आज़म के अलावा सईम अयूब, ऑलराउंडर शादाब ख़ान, मोहम्मद नवाज़ और तेज़ गेंदबाज़ नसीम शाह को टीम से बाहर कर दिया गया है.
टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों की परफ़ॉर्मेंस पर सवाल उठे थे.
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे सिरीज़ 11 से 15 मार्च तक बांग्लादेश में खेली जाएगी. सभी मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में होंगे.
पीसीबी के मुताबिक़, टीम की कप्तानी तेज़ गेंदबाज़ शाहीन शाह अफ़रीदी करेंगे.
इस टीम में छह नए खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, जिन्होंने अभी तक कोई वनडे मैच नहीं खेला है.
इनके नाम अब्दुल समद, माज़ सदाक़त, मुहम्मद ग़ाज़ी ग़ौरी, साद मसूद, साहिबज़ादा फ़रहान और शमील हुसैन हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ़्रीका की पारी लड़खड़ा गई है.
तीन ओवर के बाद दक्षिण अफ़्रीका का स्कोर दो विकेट के नुक़सान पर 22 रन है.
कोल मकौंकी ने दूसरे ओवर में दक्षिण अफ़्रीका के दो बल्लेबाज़ों को पवेलियन वापस भेजा. ओवर की चौथी गेंद पर कोल मकौंकी ने डी कॉक का विकेट लिया.
वहीं पांचवीं गेंद पर उन्होंने रायन रिकलटन को बिना ख़ाता खोले पवेलियन वापस भेज दिया.
न्यूज़ीलैंड ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफ़ाइनल में टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है.

इमेज स्रोत, Getty Images
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है.
यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है.
न्यूज़ीलैंड या दक्षिण अफ्रीका में से जो भी इस मैच में जीत दर्ज करेगा वो इस टूर्नामेंट के फ़ाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनेगी.
दक्षिण अफ्रीका की टीम में तीन बदलाव हुए हैं. न्यूज़ीलैंड की टीम में हालांकि दो बदलाव हुए हैं.
वहीं दूसरे सेमीफ़ाइनल में कल भारत की टक्कर इंग्लैंड के साथ होगी.
फ़ाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा.

इमेज स्रोत, Gazi Samad/Anadolu via Getty Images
तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि नेटो के एयर डिफ़ेंस ने एक ईरानी मिसाइल को गिरा दिया है.
दावा है कि यह मिसाइल तुर्की की हवाई सीमा की तरफ़ बढ़ रही थी.
रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "मिसाइल इराक़ और सीरिया के हवाई क्षेत्र से गुज़रते हुए तुर्की की हवाई सीमा की ओर आ रही थी."
तुर्की ने कहा है, "हम सभी पक्षों को चेतावनी देते हैं कि ऐसे क़दम उठाने से बचें जिनसे इस क्षेत्र में संघर्ष और ज़्यादा फैल सकता है." तुर्की नेटो का सदस्य है.
इससे पहले सऊदी अरब ने भी दावा किया था कि ईरान ने रास तानूरा में स्थित उनकी सबसे बड़ी तेल रिफ़ाइनरी पर हमले की कोशिश की.

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images
इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्स (आईडीएफ़) ने लेबनान की लितानी नदी के दक्षिण में रहने वाले लोगों से तुरंत इलाक़ा खाली करने के लिए कहा है.
आईडीएफ़ ने नदी के दक्षिण में रहने वाले लोगों को उत्तर की ओर चले जाने के लिए कहा है. आईडीएफ़ ने कहा, "अपनी सुरक्षा के लिए आपको तुरंत अपने घर ख़ाली करने होंगे."
एक बयान में कहा गया है कि जो लोग "हिज़्बुल्लाह के लड़ाकों, ठिकानों या हथियारों के नज़दीक हैं, वे अपनी जान ख़तरे में डाल रहे हैं."
बयान में आगे यह भी कहा गया, "कोई भी इमारत या घर जिसे हिज़्बुल्लाह अपने मिलिट्री काम के लिए इस्तेमाल करता है, वह वैध निशाना है और उस पर कार्रवाई की जा सकती है."
गौरतलब है कि इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्स ने हिज़्बुल्लाह के ख़िलाफ़ होने वाली "सैन्य कार्रवाई" से पहले आम लोगों को इलाक़ा खाली करने के लिए कहा है.

इमेज स्रोत, VANTOR
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि ईरान ने एक बार फिर उनकी तेल रिफ़ाइनरी पर ड्रोन हमला करने की कोशिश की.
सऊदी अरब का कहना है कि हमला रास तानूरा की तेल रिफ़ाइनरी पर किया गया है. यह देश की सबसे बड़ी रिफ़ाइनरी मानी जाती है.
रक्षा मंत्रालय ने आगे कहा, "शुरुआती जांच से पता चलता है कि हमला ड्रोन से किया गया था और इससे कोई नुक़सान नहीं हुआ."
गौरतलब है कि इससे पहले भी सऊदी अरब ने आरोप लगाया था कि इस रिफ़ाइनरी पर ईरान की तरफ़ से हमला हुआ.
तब रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था, "हमले की कोशिश कर रहे दो ड्रोन नष्ट कर दिए गए हैं."

इमेज स्रोत, Reuters
ईरान की राजधानी तेहरान के पूर्वी हिस्से में एक ज़ोरदार धमाका सुना गया है. ईरान के सरकारी मीडिया और तेहरान में मौजूद एएफपी पत्रकारों ने इसकी सूचना दी है.
बीबीसी उर्दू के मुताबिक़, इससे पहले इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ (आइडीएफ) ने बताया था कि इसराइल एयर फ़ोर्स ने शहर में सरकारी ठिकानों पर 'बड़े पैमाने पर हमले' किए हैं.
इसके अलावा, बीबीसी को लेबनान से नई तस्वीरें मिलनी शुरू हुई हैं, जहां इसराइल ने फिर से हवाई हमले शुरू कर दिए हैं.
दरअसल, इसराइल का कहना है कि वह ईरान समर्थित संगठन हिज़्बुल्लाह से जुड़े ठिकानों को निशाना बना रहा है. इसराइली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाक़ों में रहने वाले लोगों को इलाक़ा ख़ाली करने की चेतावनी दी है.

इमेज स्रोत, Sedat Suna/Getty Images
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने ट्रंप पर 'धोखा' करने का आरोप लगाया है. उन्होंने यह भी कहा कि 'परमाणु बातचीत को प्रॉपर्टी के लेनदेन जैसा समझा गया.'
अब्बास अराग़ची ने एक्स पर पोस्ट किया, "जब मुश्किल परमाणु बातचीत को प्रॉपर्टी ख़रीद-बिक्री जैसा समझा जाता है, जब बड़े झूठ सच्चाई को ढक देते हैं, तो वे उम्मीदें पूरी नहीं हो सकती हैं जो हक़ीक़त से दूर हैं."
उन्होंने लिखा, "इसका नतीजा, ग़ुस्से में ही बातचीत की मेज़ को बम से उड़ा देना है. ट्रंप ने डिप्लोमेसी के साथ-साथ उन अमेरिकियों से धोखा किया जिन्होंने उन्हें चुना था."
ग़ौरतलब है कि मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान बातचीत करना चाहता है. साथ ही उन्होंने कहा था, "अब बहुत देर हो गई है."
ट्रंप पहले भी दावा कर चुके हैं कि ईरान उनसे बातचीत करने की इच्छा ज़ाहिर कर चुका है. लेकिन इसके बाद ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ने कहा था, "हम अमेरिका के साथ बातचीत नहीं करेंगे."

इमेज स्रोत, Getty Images
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने बुधवार को होली की शुभकामनाएं दी हैं.
उन्होंने कहा कि होली अच्छाई की बुराई पर जीत, दोस्ती और माफ़ी की अहमियत और मानवता की एकता का प्रतीक है.
अपने बयान में उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलिया में हिंदू और दक्षिण एशियाई मूल के लोगों के लिए होली साझा इतिहास, विरासत और परंपराओं के जश्न का समय है. यह एक ऐसा त्योहार है जो हमें ख़ुद को और एक-दूसरे को नए सिरे से जोड़ने का मौक़ा देता है."
अल्बनीज़ ने कहा, "यह वाक़ई बहुत शानदार है कि होली अब आधुनिक ऑस्ट्रेलिया की पहचान का हिस्सा बन गई है. रंगों, प्यार और नई उमंग के इस त्योहार को यहाँ हर बैकग्राउंड के लोगों ने दिल से अपनाया है."
नमस्कार!
अब तक बीबीसी संवाददाता इफ़्तेख़ार अली आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे.
अब से रात 10 बजे तक बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा आप तक अहम ख़बरें पहुंचाएंगे.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के पन्ने पर लगी कुछ अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

इमेज स्रोत, Getty Images
ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक़, देश के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की तेहरान में आज से फ़्यूनरल सेरेमनी आयोजित की जाएगी.
शनिवार को शुरू हुए अमेरिका-इसराइल हमलों में उनकी मौत हुई थी. यह समारोह स्थानीय समयानुसार आज रात दस बजे शुरू होगा और अंतिम यात्रा से पहले तीन दिन तक चलेगा.
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरानी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि ख़ामेनेई के बेटे मोज़तबा ख़ामेनेई नए सुप्रीम लीडर बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं.
इस बीच इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज़ ने चेतावनी दी है कि जो भी उत्तराधिकारी 'इसराइल को नष्ट करने' या 'अमेरिका को धमकाने और 'ईरान के लोगों को दबाने' की योजना जारी रखेगा, वह उनका 'सीधा निशाना' होगा.