जब भीड़ ने महिला अफ़सर पर किया लाठियों से हमला

तेलंगाना-महिला अफसर पर हमला

इमेज स्रोत, BBC Telegu

पढ़ने का समय: 2 मिनट

तेलंगाना से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला फॉरेस्ट रेंज अफ़सर ट्रैक्टर पर खड़ी हैं और कुछ ग़ुस्साए राजनीतिक कार्यकर्ता उन पर लाठियां बरसा रहे हैं.

इस भीड़ में शामिल लोग रविवार को वन विभाग के पौधे लगाने की मुहिम का विरोध कर रहे थे. इन लोगों का नेतृत्व सत्ताधारी पार्टी टीआरएस के एक विधायक के भाई कोनेरू कृष्णा कर रहे थे.

इस मामले में कोनेरू कृष्णा समेत 16 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. कोनेरू कृष्णा को इस घटना के बाद ज़िला परिषद के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा भी देना पड़ा.

घायल महिला अफ़सर को इस हमले में गंभीर चोटें आईं और फ़िलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

क्यों किया हमला?

ये घटना काग़ज़नगर क़स्बे में हुई जहां राज्य का वन विभाग पौधे लगाने की मुहिम चला रहा था. यह मुहिम कालेश्वरम प्रोजेक्ट यानी एक सिंचाईं योजना का हिस्सा है जिसे पिछले हफ़्ते ही शुरू किया गया है.

ऐसा कहा जा रहा है कि स्थानीय निवासी उस ज़मीन पर सरकार की योजना नहीं चाहते थे.

जब विभाग की अधिकारी पुलिस और वन सुरक्षाकर्मियों के साथ वहां पहुंची तो उन पर हमला हुआ.

ये वीडियो वायरल हुआ तो टीआरएस के अध्यक्ष के टी रामा राव ने ट्विटर के ज़रिए इस घटना की और कोनेरू कृष्णा की निंदा की.

छोड़िए X पोस्ट
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त

हालांकि कोनेरू कृष्णा ने अपने बचाव में कहा है कि वन विभाग आदिवासी किसानों को परेशान कर रहा था और उनकी ज़मीन पर ज़बरदस्ती क़ब्ज़ा करने की कोशिश कर रहा था.

बीबीसी तेलुगु ने इस बात की पुष्टि की है कि दो पुलिस अफ़सरों को भी सस्पेंड किया गया है जो घटनास्थल पर मौजूद थे और महिला अफ़सर को बचाने में नाकाम रहे.

राज्य में विपक्षी पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस ने भी इस घटना की निंदा की है.

ये भी पढ़ेंः

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)