यूरो 2020: डेनमार्क को हराकर फ़ाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, प्रशंसकों का जश्न

इंग्लैंड ने 2-1 से डेनमार्क को हराकर यूरो 2020 के फ़ाइनल में प्रवेश किया. उसका फ़ाइनल मुक़ाबला रविवार को इटली से होगा.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, घरों के लिविंग रूम से लेकर सार्वजनिक जगहों, फैन ज़ोनेस और दर्शकों से खचाखच भरे वेम्ब्ली स्टेडियम में फैन्स ने इंग्लैंड के यूरो 2020 के सेमी-फ़ाइनल में जीत की खुशियां मनाईं. इंग्लैंड ने 2-1 से डेनमार्क को हरा कर यूरो 2020 (यूरोपियन फुटबॉल चैंपियनशिप) के फ़ाइनल में प्रवेश किया. ये तस्वीर क्रॉयडन के बॉक्सपार्क की है जहां सेमी-फ़ाइनल में इंग्लैंड के जीतने की ख़बर मिलने के बाद फैन्स खुशी से नाचने लगे.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, वेम्बली में क़रीब साठ हज़ार दर्शकों ने डेनमार्क और इंग्लैंड का मैच को देखा. वहीं लाखों लोगों ने अपने टेलिविज़न स्क्रीन पर मैच देखा.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, मैच ख़त्म होने के बाद इंग्लैंड के कई फैन्स लाल और सफ़ेद कपड़ों में सड़कों पर निकले. कइयों ने जीत की खुशी में इंग्लैंड का झंडा भी लहराया.

इमेज स्रोत, PA Media

इमेज कैप्शन, पहली बार इंग्लैंड में यूरो 2020 के फ़ाइनल में अपनी जगह बनाई है. सड़कों पर इसकी खुशी मनाते फैन्स के कारण कई जगहों पर ट्रैफिक जाम लग गया. इंग्लैंड की पुलिस ने कहा है कि वो राजधानी की सड़कों पर इकट्ठा हुई भीड़ पर नज़र बनाए हुए हैं.

इमेज स्रोत, PA Media

इमेज कैप्शन, शनिवार को हुए क्वार्टर फ़ाइनल में इंग्लैंड ने 4-0 से यूक्रेन को हराया था. इस मैच को टेलीविज़न पर क़रीब 2.09 करोड़ दर्शकों ने देखा था.

इमेज स्रोत, PA Media

इमेज कैप्शन, दर्शकों के लिए ये बेहद रोमांचक मैच रहा. इंग्लैंड और डेनमार्क के बीच मैच 1-1 की बराबरी से चल रहा था और एक्स्ट्रा टाइम में जा कर ख़त्म हुआ.

इमेज स्रोत, PA Media

इमेज कैप्शन, इंग्लैंड के कई फैन्स को उम्मीद है कि इंग्लैंड की टीम फ़ाइनल में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, मैनचेस्टर में खुशी से झूमते दो फैन्स.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, पेरिस के बॉम्बार्डियर इंग्लिश पब में इंग्लैंड के फैन्स

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, डेनमार्क के कोपेनहेगन में इंग्लैंड की जीत पर दर्शकों को यक़ीन नहीं हुआ.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, जिन लोगों को कोरोना वायरस का टीका नहीं लगा है उन्हें करीब 48 घंटों पहले किये गए टेस्ट का नतीजे दिखाने के बाद वेम्बली स्टेडियम में प्रवेश दिया गया.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, स्टेडियम की क्षमता के हिसाब से 75 फीसदी दर्शकों को प्रवेश दिया गया. इनमें से अधिकतर इंग्लैंड के फैन्स थे. लोग दूर-दूर के इलाक़ों से लंबा सफर कर मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, जो लोग फैन ज़ोन्स में इकट्ठा हुए उनके लिए कोरोना टेस्ट या फिर क्वारंटीन से जुड़े कागज़ात दिखाने की ज़रूरत नहीं थी. हालांकि लोगों से कहा गया कि वो एनएचएस के टेस्ट ऐंड ट्रैक मोबाइल ऐप में लॉग-इन करें.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, फैन्स ने इंग्लैंड के झंडे पकड़े थे और कइयों ने टीम का हौसला बढ़ाने के लिए अपने चेहरों को भी रंगा था.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, पब्स और दूसरी जगहों पर लोगों के लिए सोशल डिस्टेन्सिंग के नियमों का पालन करना बाध्यकारी था. इसके अनुसार छह परिवारों के छह सदस्य या फिर दो परिवार घर के भीतर या बाहर बैठ कर मैच देख सकते थे.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, इंग्लैंड की फुटबॉल टीम की हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम पहुंचे दो बच्चे.

इमेज स्रोत, EPA

इमेज कैप्शन, जो लोग मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे उनमें फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रिंस विलियम, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी पत्नी कैरी शामिल थीं.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, स्टेडियम के आसपास कुछ ही लोग थे जिन्होंने मास्क लगा रखा था.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, रविवार को खेले जाने वाले फाइनल में इंग्लैंड का मुक़ाबला इटली से होगा. ये मैच वेम्ब्ली में ही होगा.