श्रीलंका: आर्थिक-राजनीतिक संकट के दौर में अपने पति को खोने वाली महिला ने क्या-क्या बताया?
केबी चामिंडा लक्षन की पत्नी ने बीबीसी सिंहला सेवा को बताया कि जिस समय श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट अपने चरम पर था, उस दौरान उनके पति की एक प्रदर्शन के दौरान मौत हो गई थी.
उनकी मौत को एक साल से अधिक समय हो चुका है लेकिन उनके परिवार या परिवार के सदस्यों को अभी तक सरकार की ओर से कोई मुआवज़ा या मदद नहीं मिली है.
प्रदर्शन के दौरान पुलिस की फ़ायरिंग में लगी गोली के कारण उनकी मौत हो गई. यह प्रदर्शन रामबुक्काना में हो रहा था. 19 अप्रैल 2021 को प्रदर्शन के दौरान हुई फ़ायरिंग में 13 नागरिकों और 20 पुलिसकर्मियों को चोटें आई थीं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)