इस शख्स का हाथ कुचल गया था, डॉक्टरों ने नया बना दिया
19 साल के अवनीश का नया हाथ अब उनके लिए जैसे नई ज़िंदगी जैसा बन गया है.
वो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से आते हैं. एक फैक्टरी में काम के दौरान उनका हाथ कुचल गया था. लेकिन उनकी हथेली में जान बाकी थी.
दिल्ली स्थित एम्स के डॉक्टरों ने बेहद मुश्किल सर्जरी करते हुए अवनीश का हाथ दोबारा जोड़ने में कामयाबी हासिल की है. देखिए बीबीसी संवाददाता सिराज अली की यह रिपोर्ट.
वीडियो: सेराज अली
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)