लहसुन, चुकंदर और तरबूज़ से क्या ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है?

वीडियो कैप्शन, लहसुन, चुकंदर और तरबूज़ से क्या ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है?

ब्रिटेन के डॉक्टर क्रिस वान टुल्लेकेन ने उन दावों की सच्चाई परखी कि क्या वाक़ई में चुकंदर, लहसुन और तरबूज़ खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. आख़िर सच्चाई क्या है?

दिल की बीमारी वाले मरीज़ों के लिए हाई ब्लड प्रेशर एक बहुत बड़ा ख़तरा है. ब्रिटेन में इस बीमारी से ही सबसे ज़्यादा मौतें होती हैं. यदि इन तीनों चीज़ों को लेकर किए जाने वाले दावे सही हैं तो फिर ये खाद्य पदार्थ बहुत बड़े 'जीवन रक्षक' साबित हो सकते हैं.

किंग्स कॉलेज लंदन के डॉ. एंडी वेब भी इन खाद्य पदार्थों को लेकर होने वाले दावों की सच्चाई परखने के लिए बड़े स्तर पर एक प्रयोग कर रहे हैं. उन्होंने यह समझने की कोशिश कि वास्तव में इनका क्या असर होता है.

रिपोर्ट: टीम बीबीसी

आवाज़: नवीन नेगी

वीडियो एडिट: रुबाइयत बिस्वास

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)