डैंड्रफ से कैसे निजात मिल सकती है?

वीडियो कैप्शन, डैंड्रफ से कैसे निजात मिल सकती है?

डैंड्रफ़ या बालों में रूसी, एक ऐसी समस्या है जिससे बहुत से लोग परेशान रहते हैं. एक ऐसी समस्या जो बार-बार जाकर वापस आ जाती है.

हो सकता है आपको ये जानकर आश्चर्य हो कि डैंड्रफ़ मुख्य रूप से एक फ़ंगस के कारण होता है. सामन्य तौर पर डैंड्रफ़ लगभग हम सभी की त्वचा पर प्राकृतिक रूप से होता ही है लेकिन इनमें से आधे लोगों में यह समस्या बन जाता है.

उसमें भी एक-तिहाई लोग ऐसे होते हैं जिनमें यह समस्या इस कदर हो जाती है कि उनका बाहर आना-जाना मुश्किल हो जाता है.

डैंड्रफ़ की समस्या यूं तो बेहद सामान्य समस्या है लेकिन कई बार समाजिक स्तर पर यह शर्मिदगी का कारण भी बन जाता है.

रिपोर्ट: टीम बीबीसी

आवाज़: भरत शर्मा

वीडियो एडिटिंग: मनीष जालुई

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)