मैथिली ठाकुर ने लोक गीतों के लिए नया 'मंच' खोज लिया
युवा गायिका मैथिली ठाकुर ने अपनी आवाज़ के जादू से लोकगीतों में नई जान डाल दी है. देश ही नहीं, विदेश में भी लोग उनकी कला के दीवाने हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बड़ी तादाद में फॉलो करते हैं. उनकी बदौलत कई युवाओं में लोकगीतों को लेकर दिलचस्पी जागी है. अपने इस हुनर के ज़रिए वो कई लोगों को प्रेरित कर रही हैं. देखिए उनके इस ख़ूबसूरत सफ़र की कहानी.
वीडियो: गुरप्रीत सैनी, देबलिन रॉय और देवाशीष कुमार
अब आपके पास मौका है अपना हुनर दिखाने का और दुनिया को प्रेरित करने का. जैसे मैथिली ठाकुर लोगों को अपनी कला से प्रेरित कर रही हैं. अगर आप भी ऐसा कुछ अनोखा काम करते हैं या किसी ऐसे शख़्स को जानते हैं तो हम तक पहुंचाइए वो कहानी.
हमारी ईमेल आईडी my.story@bbc.co.uk पर ये जानकारियां भेजिए.
पूरा नामः
उम्रः
आप किसे नॉमिनेट कर रहे हैं? खुद को/ किसी अन्य कोः
अगर आप किसी अन्य को नॉमिनेट कर रहे हैं तो आपका उनसे क्या संबंध हैः
अपनी प्रेरणादायक कहानी बताइएः
हम ये उम्मीद करते हैं कि आप इस ईमेल पर अपनी प्रेरणादायक कहानियां ज़रुर साझा करेंगे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)