वडोदरा में हरनी झील में हादसा, 12 बच्चों की डूबने से मौत, पीएम ने की मुआवज़े की घोषणा

गुजरात में वडोदरा के हरनी झील में गुरुवार को एक नाव डूबने से 12 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत गई.
घटना के बाद तलाशी और बचाव कार्य का जायजा लेने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घटना स्तल पर पहुंच गए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर शोक ज़ाहिर किया है और घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की है.
पीएमओ के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री ने कहा कि वडोदरा की हरनी झील में नाव पलटने से हुई जनहानि से व्यथित हूँ. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.”
“प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ़ फ़ंड से हर मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी.”
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी राज्य के मुख्यमंत्री से बात कर घटना की जानकारी ली है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
कैसे घटी घटना?
स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, 'नाव खचाखच भरी हुई थी. ये बच्चे शिक्षकों के साथ हरनी झील पर पहुँचे थे.
ख़बरों के मुताबिक 'बोटिंग के दौरान बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लाइफ जैकेट पूरी तरह से फिट नहीं किए गए थे.
मौके पर पहुंचे गुजरात के विधायक बालकृष्ण शुक्ला ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे शिक्षकों के साथ यहां आए थे.
घटनास्थल पर एक अभिभावक ने कहा, ''नाव में 30 बच्चे थे. हमें पहले पूरी बात नहीं बताई गई. बस इतना कहा कि आपका बच्चा डरा हुआ है. इसीलिए हम यहां आये हैं.”
वड़ोदरा की पार्षद शीतल मिस्त्री ने कहा कि उन्होंने घटना की जानकारी जुटाई है और पता चला है कि नाव में 15 बच्चे थे.
शीतल मिस्त्री से जब नाव पर लाइफ जैकेट ने होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''यह जांच का विषय है. लेकिन ठेकेदार का कहना है कि लाइफ़ जैकेट उपलब्ध कराए गए थे.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
अमित शाह ने क्या कहा?
केंद्रीय गृहमंत्री ने इस घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात की है.
उन्होंने एक्स पर लिखा, "वडोदरा के हरणी में मोटनाथ झील में स्कूली बच्चों की नाव डूबने की घटना हृदय विदारक है. इस संबंध में मैंने मुख्यमंत्री से बात की है. एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं."
"मैं इस त्रासदी में जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं."























