आदित्य ठाकरे ने 'मुग़ल राज' से की शिंदे सरकार की तुलना, बोले- 'ठाणे से लडूंगा अगला चुनाव'
शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार की आलोचना करते हुए इसकी तुलना ‘मुग़ल राज’ से की है.
लाइव कवरेज
प्रियंका झा and शुभम किशोर
आदित्य ठाकरे ने 'मुग़ल राज' से की शिंदे सरकार की तुलना, बोले- 'ठाणे से लडूंगा अगला चुनाव'
इमेज स्रोत, ANI
शिवसेना (उद्धव
गुट) के नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार की आलोचना करते हुए
इसकी तुलना ‘मुग़ल राज’ से
की है.
आदित्य ठाकरे ने ऐलान किया है कि वो अगले विधानसभा चुनाव में ठाणे से चुनाव
लड़ेंगे. ठाणे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गढ़ माना जाता है.
शिवसेना (उद्धव गुट), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की एक रैली में
आदित्य ठाकरे ने बुधवार को कहा कि शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना कोई पार्टी नहीं
है.
ये रैली शिवसेना (उद्धव गुट) की एक महिला कार्यकर्ता पर दो दिन पहले ठाणे में
हुए कथित हमले के विरोध में आयोजित की गई थी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, आदित्य ठाकरे ने कहा, “ये (एकनाथ शिंद की पार्टी) चुराई गई पार्टी है. अब राज्य में मुग़लई शासन है.”
मराठी में ‘मुग़लई’ शब्द का इस्तेमाल उत्पीड़न को इंगित
करने के लिए किया जाता है.
आदित्य ठाकरे ने कहा कि राज्य की शिंदे सरकार ज़्यादा दिनों तक नहीं चलेगी.
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 'एक बार सरकार गिरी तो गद्दार नेताओं और
अधिकारियों समेत हर वो शख्स जिसने अपनी स्थिति का दुरुपयोग किया है, उसे नतीजे
भुगतने होंगे.'
आदित्य ठाकरे ने कहा कि वो अगला चुनाव ’ठाणे से लड़ेंगे और जीतेंगे.’
2019 के
विधानसभा चुनाव में वो दक्षिण मुबंई की वर्ली सीट से चुने गए थे.
आईसीसी वनडे रैंकिंग: शुभमन गिल भारतीय बल्लेबाज़ों में सबसे आगे, टॉप 10 में विराट और रोहित शामिल
इमेज स्रोत, ani
वनडे क्रिकेट में साल 2023 में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय ओपनर शुभमन गिल को बल्लेबाज़ों की आईसीसी रैंकिंग में इसका फ़ायदा मिला है.
उन्होंने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल कर ली है. आईसीसी की ताज़ा वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल एक पायदान की छलांग लगाई है और पहले नंबर पर पहुंच गए हैं.
गिल भारतीय बल्लेबाज़ों में सबसे आगे हैं.
गिल ने इस साल नौ वनडे मैच खेले हैं और 78 के जबरदस्त औसत से 624 रन बनाए हैं. वो साल तीन शतक और एक अर्धशतक जमा चुके हैं. उन्होंने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ सिरीज़ में 208 रन की यादगार पारी खेली थी.
इमेज स्रोत, Getty Images
छठे नंबर पर विराट कोहली
शानदार फॉर्म में चल रहे पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी एक पायदान का उछाल हासिल किया है. वो अब छठे नंबर पर हैं.
विराट कोहली ने इस साल 53.37 के औसत से 427 रन बनाए हैं. इस साल खेली नौ पारियों में उन्होंने दो शतक भी बनाए हैं.
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी टॉप 10 बल्लेबाज़ों में शामिल हैं. रोहित शर्मा आठवें नंबर पर हैं.
वनडे बल्लेबाज़ों में पहले नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आज़म हैं.
रूस की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अध्यक्षता को लेकर क्या हैं चिंताएं?
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, रूसी राष्ट्रपति पुतिन
रूस और यूक्रेन के बीच एक साल से ज़्यादा वक़्त से चल रहा युद्ध अभी भी थमता नहीं दिख रहा है. ऐसे समय में रूस को फिर एक बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता मिली है.
इस पर सवाल तो उठ ही रहे हैं साथ ही ये आशंकाएं भी जताई जा रही हैं कि रूस इस मौक़े का इस्तेमाल यूक्रेन युद्ध में ज़मीनी स्तर पर फ़ायदा उठाने और अपने पक्ष को वैश्विक मंच पर और ज़्यादा मज़बूती से रखने के लिए कर सकता है.
पिछले शनिवार एक अप्रैल को रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाली. ये अध्यक्षता सुरक्षा परिषद के 15 सदस्यों को एक महीने के लिए बारी-बारी से मिलती है.
रूस को आख़िरी बार ये अध्यक्षता पिछले साल फ़रवरी के महीने में मिली थी और ये वही वक़्त था जब उसने यूक्रेन पर हमला कर दिया था.
अल-अक़्सा मस्जिद में हिंसा पर इसराइल की सफ़ाई, सऊदी अरब ने क्या कहा?
इमेज स्रोत, Getty Images
यरुशलम की अल-अक़्सा मस्जिद में इसराइली पुलिस की घुसकर कार्रवाई करने को लेकर इसराइल ने सफ़ाई दी है. जबकि सऊदी अरब ने कार्रवाई की निंदा की है.
इसराइल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "इसराइल यथास्थिति कायम रखने के लिए और हालात को शांत रखने के लिए काम कर रहा है. अल-अक़्सा में इबादत करने वाले मुसलमानों का कहना था कि इस्लामी चरमपंथी मस्जिद के अंदर रुक गए, उन्हें बंद कर दिया और वो अन्य मुसलमानों को नमाज़ पढ़ने मस्जिद में जाने से रोक रहे थे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
"उन्होंने हथियार, बड़े पत्थरों और आतिशबाजी की मदद से बैरिकेडिंग कर ली थी."
इसराइल के मुताबिक़, बातचीत की कोशिश नाकाम होने का बाद सुरक्षा अधिकारियों ने ये कदम उठाए.
मुस्लिम देश इसराइल की कार्रवाई की निंदा कर रहे हैं.
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "विदेश मंत्रालय स्पष्ट करता है कि सऊदी अरब के अल-अक्सा मस्जिद के परिसर में इसराइल के हमले, वहां इबादत करने वालों के साथ दुर्व्यवहार और कई फ़लस्तीनी नागरिकों को गिरफ्तार करने की चिंताजनक घटना पर नज़र बनाए हुए हैं."
उन्होंने कहा, "सऊदी अरब इस हमले की निंदा करता है और इन कदमों पर आपत्ति दर्ज करता है जो शांति प्रयासों को कमजोर करते हैं और धार्मिक पवित्रता के संबंध में अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
फलस्तीनियों का कहना है कि इसराइली पुलिस के बल प्रयोग में 14 लोग घायल हो गए.
इसराइली पुलिस ने फ़लस्तीनियों के समूह के तितर-बितर करने के लिए स्टन ग्रेनेड (तेज़ आवाज़ पैदा करने वाले बम) और रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया.
इसके बाद गज़ा पट्टी से इसराइल की ओर कम से कम नौ रॉकेट्स दागे गए जिनमें पांच रॉकेट्स को रास्ते में ही नष्ट कर दिया गया.
ब्रेकिंग न्यूज़, ब्राज़ील के एक स्कूल में हमला, चार बच्चों की मौत
इमेज स्रोत, Reuters
ब्राज़ील के एक किंडरगार्टन प्रीस्कूल में हुए हमले में चार बच्चों की मौत हो गई है.
बुधवार को सैंटा कैटेरिना के ब्लूमेनाउ में स्थित नर्सरी स्कूल में ये हमला हुआ.
पुलिस के मुताबिक़, कुल्हाड़ी लेकर एक व्यक्ति प्राइवेट नर्सरी स्कूल में घुस गया और बच्चों पर हमला बोल दिया.
25 साल के हमलावर को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है.
हमले में अन्य चार बच्चे घायल हो गए हैं. अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि घायल सभी बच्चों की उम्र तीन साल से कम है.
बचावकर्मियों ने बताया कि हमले के समय इस स्कूल में 40 बच्चे थे.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर दीवार फांद कर अंदर आया और बच्चों पर हमला करने लगा.
सैंटा कैटेरिना राज्य के गवर्नर ने तीन दिन के शोक की घोषणा की है.
राष्ट्रपति लूला डिसिल्वा ने ट्वीट कर इस घटना की निंदा की और दुख जताया है.
सरकार ने कहा, आधार का डेटा जनगणना के लिए इस्तेमाल नहीं होगा
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत सरकार ने कहा है कि आधार का डेटा वो जनगणना के लिए इस्तेमाल नहीं करेगी. आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने लोकसभा में इसकी जानकारी दी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने एक लिखित जवाब में कहा, "रजिस्ट्रार जनरल और सेन्सस कमिशन ने जानकारी दी है कि आधार के डेटा के इस्तेमाल का उनकी कोई योजना नहीं है."
यूनीक आइडेंटिफ़िकेशन अथॉरिटी के मुताबिक़, 136 करोड़ से ज़्यादा आधार नंबर फ़रवरी के अंत तक जारी किए जा चुके हैं.
राजीव चंद्रशेखर ने बताया, "मौतों की अनुमानित संख्या को समायोजित करने के बाद, जीवित आधार संख्या धारकों की अनुमानित संख्या 130.2 करोड़ है, जो 2022 के अनुमानित कुल जनसंख्या का 94 प्रतिशत से अधिक है."
ट्रंप ने जताई नाराज़गी- 'अमेरिका जहन्नुम में जा रहा है...'
इमेज स्रोत, POOL
साल 2016 के चुनावों से पहले नुक़सानदेह सूचनाओं को छुपाने के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि 'अमेरिका जहन्नुम में जा रहा है.'
ट्रंप पर इस मामले में अपने बिज़नेस रिकॉर्ड्स में हेरफेर करने का आरोप है.
ट्रंप ने खुद को बेकसूर बताया है.
मंगलवार को मैनहैटन कोर्ट में ट्रंप पर आरोप तय किए गए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इसमें पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे दिए जाने का आरोप भी शामिल है.
स्टॉर्मी डेनियल्स का ये दावा है कि ट्रंप के साथ उनका अफेयर है.
अमेरिकी इतिहास में ट्रंप ऐसे पहले राष्ट्रपति हैं जिन पर आपराधिक मामला चलाया जा रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
अदालत में पेश होने के बाद फ्लोरिडा में उन्होंने अपने समर्थकों से कहा, "मैंने केवल यही अपराध किया है कि मैंने अपने देश की उन लोगों से निर्भीक होकर रक्षा की है जो इसे बर्बाद कर देना चाहते हैं."
उन्होंने कहा कि ये झूठा मुक़दमा उस साज़िश का हिस्सा है जिसके तहत अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में दखल देने की कोशिश की जा रही है और इस चुनाव में हो वो लड़ने जा रहे हैं.
दिनभर- पूरा दिन, पूरी ख़बर, मोहम्मद शाहिद और सुमिरनप्रीत कौर के साथ
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
ब्रेकिंग न्यूज़, नॉर्थ ईस्ट में #IPL2023 का पहला मैच #RRvPBKS, राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी चुनी
इमेज स्रोत, ANI
आईपीएल 2023 के आठवें मैच में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच गुवाहाटी में मुक़ाबला खेला जा रहा है.
यह आईपीएल का पहला मुक़ाबला है जो पूर्वोत्तर राज्यों में खेला जा रहा है.
टॉस जीत कर राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाज़ी चुनी. राजस्थान रॉयल्स की टीम यह मुक़ाबला अपने दूसरे होम ग्राउंड गुवाहाटी पर खेल रही है.
दोनों टीमें आईपीएल 2023 के अपने पहले मुक़ाबले जीत चुकी हैं.
जहां पंजाब किंग्स ने लियाम लिविंग्स्टोन और रबाडा जैसे अहम खिलाड़ियों की ग़ैर मौजूदगी के बाद भी अपना पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़िलाफ़ 7 रन से जीत दर्ज की थी.
वहीं राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मुक़ाबले में हैदराबाद को 72 रनों के बड़े अंतर से हराया था.
यह मैच गुवाहाटी के बरसापाड़ा स्टेडियम में खेला जाएगा.
यह पहली बार है जब आईपीएल के मैच नॉर्थ ईस्ट में खेले जा रहे हैं.
2020 में भी गुवाहाटी में मुक़ाबले होने थे लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते भारत में आईपीएल का आयोजन नहीं हो सका था और तब सभी मैच दुबई में खेले गए थे.
इमेज स्रोत, ANI
किसका पलड़ा भारी?
पंजाब किंग्स के ख़िलाफ़ आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड किसी भी अन्य टीम की तुलना में बेहतर है.
दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक हुए 24 मुक़ाबले में 14 बार संजू सैमसन की टीम को जीत मिली, वहीं पंजाब 10 बार जीता है. जबकि आखिरी पांच मुक़ाबले में से चार राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं.
दोनों टीमों के बीच सितंबर 2020 में शारजाह में खेले गए मुक़ाबले में राजस्थान ने 6 विकेट पर 226 रन बना कर जीत हासिल की थी.
ये राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है. साथ ही किसी भी टीम का लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ा स्कोर का रिकॉर्ड भी है.
बिहार शरीफ़: रामनवमी की हिंसा और गुलशन की मौत का दर्द
वीडियो कैप्शन, बिहार शरीफ़ में रामनवमी की हिंसा में जिस घर का 'गुलशन' मारा गया
बिहार शरीफ़ में रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद प्रशासन की ओर से हालात सामान्य करने की कोशिश की जा रही है.
शहर में हिंसा और आगज़नी को देखते हुए चार दिनों तक निषेधाज्ञा लगी रही.
इन सबके बीच कुछ घरों में हालात शायद पहले जैसे कभी नहीं हो पाएँगे.
इस हिंसा में कई लोग घायल भी हुए हैं.
उन लोगों के ज़ेहन में भी हमेशा इस घटना की यादें बनी रहेंगी जिनके जिस्मों पर हमलों के निशान हैं.
अभी भी एक दर्जन से अधिक लोगों का इलाज पटना के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.
लेकिन 17 साल के गुलशन कुमार के परिवार की पीड़ा गहरी है. शनिवार को हुई हिंसा में गुलशन की मौत हो गई थी.
केवल बीजेपी के लिए कैम्पेन करूंगा, विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा: किच्चा सुदीप
इमेज स्रोत, ANI
मशहूर कन्नड़ फिल्म अभिनेता सुदीप संजीव, जिन्हें किच्चा सुदीप के नाम से जाना जाता है, उन्होंने बुधवार को कर्नाटक में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को अपना समर्थन देने की घोषणा की.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ बीजेपी के अभियान को इस "स्टार पावर" से मज़बूती मिलेगी.
बोम्मई ने कहा कि सुदीप का समर्थन करने का मतलब है कि अभिनेता भाजपा के लिए प्रचार करेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
सुदीप के राज्य में बहुत बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं और वो कन्नड़ सिनेमा के सबसे अधिक पेमेंट पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं.
हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि वह राजनीति में प्रवेश नहीं कर रहे हैं, न ही वह चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने ये भी संकेत दिया कि वह किसी पार्टी का समर्थन नहीं कर रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
मुख्यमंत्री के प्रति अपने स्नेह और सम्मान पर ज़ोर देते हुए और यह याद करते हुए कि वह उनके कठिन समय में उनके साथ खड़े रहे और उनके परिवार के साथ एक बहुत करीबी रिश्ता है, अभिनेता ने बोम्मई को समर्थन देने की घोषणा की.
सुदीप, जो कई फ़िल्मों में शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं, वो शिवमोगा ज़िले के वाल्मिकी नयका समुदाय से आते हैं, जो सबसे बड़ा एसटी समुदाय है.
सुदीप ने कहा, "मैं उनके (बोम्मई) के अनुसार चलूंगा, मैं राजनीति में नहीं उतरूंगा."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
आज का कार्टून: हिंसा का भी अलग चैनल खोल लीजिए
मीडिया में हिंसा की ख़बरों की भरमार.
अफ़ग़ान महिलाओं पर तालिबान का एक और फ़रमान, अब यूएन में काम करने पर रोक
इमेज स्रोत, Getty Images
संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि तालिबान ने अपने आदेश में अफ़ग़ान महिलाओं के यूएन में काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया है.
यूएन ने कहा है कि इस बारे में अभी तक कोई लिखित संवाद नहीं हुआ है लेकिन तालिबान ने मौखिक तौर पर इसकी जानकारी दी है.
यूएन ने अपने अफ़ग़ान कर्मियों (पुरुष और महिलाएं दोनों) से अगले 48 घंटे काम पर न आने को कहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
आदेश पर तालिबान के साथ बैठक में स्पष्टता मिलने के बाद फैसला किया जाएगा.
साल 2021 में तालिबान के अफ़ग़ानिस्तान में शासन में आने के बाद से ही महिलाओं पर कई कठोर नियम लागू किए गए हैं.
संयुक्त राष्ट्र ने इस कदम को "अस्वीकार्य और समझ से बाहर" बताया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
यूएन प्रवक्ता ने कहा है कि ज़रूरतमंदों तक पहुंचने के लिए उसके प्रयासों को कमज़ोर करने के चलन का ये नया मामला है.
उन्होंने कहा कि महिला स्टाफ़ के बिना ज़रूरतमंदों तक जीवनरक्षक सहायता पहुंचाना नामुमकिन है.
विदेशी महिला कर्मचारी हालांकि इस बैन से बाहर रहेंगी. लेकिन अगर ये प्रतिबंध लागू होता है तो ये अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के अभियान की बड़ी परीक्षा होगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
यूएन ने कहा कि पूर्वी नानगरहर प्रांत में स्थानीय तालिबान अधिकारियों ने अफ़ग़ान महिलाओं को यूएन के दफ़्तरों में मंगलवार को काम करने जाने से रोका.
प्रतिक्रियास्वरूप यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ट्वीट किया, "मैं अफ़ग़ानिस्तान के नानगहर प्रांत में अफ़ग़ान महिलाओं को काम करने से रोकने की सख़्त निंदा करता हूं. अगर ये कदम वापस नहीं लिया गया, तो ये निश्चित तौर पर ज़रूरतमंदों तक जीवन रक्षक मदद पहुंचाने की हमारी क्षमता को कमज़ोर करेगा."
COVER STORY: कोर्ट में पेशी, ट्रंप का क्या होगा राजनीतिक भविष्य?
वीडियो कैप्शन, COVER STORY: कोर्ट में पेशी, ट्रंप का क्या होगा राजनीतिक भविष्य?
अमेरिका के इतिहास में ये पहली बार हो रहा है कि एक पूर्व राष्ट्रपति पर आपराधिक मामला चलाया जा रहा है.
पोर्न स्टार को भुगतान से जुड़े मामले में ट्रंप की कोर्ट में पेशी के क्या हैं मायने?
कवर स्टोरी में आज इसी की बात.
जम्मू और कश्मीर में तीन सालों में 185 बाहरी लोगों ने ख़रीदी ज़मीन, लद्दाख में किसी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय
पिछले तीन सालों में जम्मू और कश्मीर में दूसरे राज्यों के 185 लोगों ने ज़मीनें ख़रीदी हैं.
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार को राज्यसभा में इसकी जानकारी दी.
उन्होंने ये भी बताया कि लद्दाख में किसी भी बाहरी व्यक्ति ने ज़मीन नहीं ख़रीदी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने कहा, "जम्मू और कश्मीर के प्रशासन की ओर से दी गई जानकारियों के मुताबिक कुल 185 लोगों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में साल 2020, 2021 और 2022 में 185 लोगों ने ज़मीनें ख़रीदी हैं."
उन्होंने बताया कि साल 2020 में एक व्यक्ति ने, 2021 में 57 और 2022 में 127 लोगों ने ज़मीनें ख़रीदीं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
आर्टिकल 370 के हटने के बाद जम्मू और कश्मीर से बाहर के लोगों को ख़ेती की ज़मीने छोड़कर, म्यूनिसिपल लिमिट में ज़मीन ख़रीदने का अधिकार मिला है.
अक्तूबर 2020 में इसे लेकर गृह मंत्रालय से एक नोटिफ़िकेशन जारी किया गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
मंत्री ने बताया कि जम्मू और कश्मीर में अभी तक 1559 भारतीय कंपनियों ने निवेश किया है.
इनमें मल्टीनेशनल कंपनियां भी शामिल हैं.
लद्दाख में किसी भारतीय या मल्टीनेशनल कंपनी ने निवेश नहीं किया है.
डोनाल्ड ट्रंप: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की कोर्ट में पेशी से निकला सबसे बड़ा संकेत
इमेज स्रोत, Reuters
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गिरफ़्तारी और कोर्ट में उनकी पेशी जितनी ऐतिहासिक थी उतनी ही नाटकीय भी.
लेकिन लगता है कि जिन आपराधिक आरोपों का वो सामना कर रहे हैं, उससे लोगों के विचार नहीं बदलने जा रहे.
महज दो सप्ताह पहले, ट्रंप ने अनुमान लगाया था कि न्यूयॉर्क सिटी में उन पर मुकदमा चलाया जाएगा. ट्रंप समेत जब हर कोई सज़ा के इंतज़ार में था, तब तरह तरह की अफवाहें उड़ रही थीं.
हालांकि, उनके ख़िलाफ़ जो आरोप लगाए गए उसके बारे में लगभग हर किसी को जानकारी हो चुकी थी.
ईडी-सीबीआई के 'दुरुपयोग' पर 14 राजनीतिक दलों की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की,
इमेज स्रोत, ANI
केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग और विपक्षी नेताओं की एकतरफ़ा गिरफ़्तारी की शिकायत लेकर दायर की गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई करने से इनकार कर दिया.
कांग्रेस के नेतृत्व में 14 राजनीतिक दलों ने ये याचिका दायर की थी. वे सुप्रीम कोर्ट से विपक्षी नेताओं की गिरफ़्तारी और रिमांड को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जाने की मांग कर रहे थे.
चीफ़ जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने अपने आदेश में कहा कि वो 14 राजनीतिक दलों की याचिका पर सुनवाई नहीं करेगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, "आप स्पेसिफिक मामले लेकर आएं. हम उस पर सुनवाई करेंगे. हम केवल आंकड़ों के आधार पर कोई दिशा निर्देश नहीं जारी कर सकते हैं."
याचिका दायर करने वाले राजनीतिक दलों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकार में भारत में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बन गई है.
कांग्रेस की तरफ़ से सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि चुने हुए राजनीतिक दलों और नेताओं के ख़िलाफ़ ईडी और सीबीआई के केस छह गुना बढ़े हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने कहा कि सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल सत्तारूढ़ बीजेपी विपक्षी नेताओं को जेल में रखने के लिए करती है. ईडी ने साल 2013-14 में 209 केस दर्ज किए थे जबकि 2021-22 में 1180 केस दर्ज किए गए. साल 2014 के बाद से 121 राजनीतिक नेताओं के ख़िलाफ़ जांच की जा रही है जिनमें 95 फ़ीसदी विपक्षी पार्टियों से जुड़े हुए हैं.
इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राजनेताओं को नागरिकों से ऊपर का दर्जा नहीं दिया जा सकता है. वे गिरफ़्तारी से बचने के लिए ख़ास तरजीह और छूट की मांग नहीं कर सकते हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
चीफ़ जस्टिस ने कहा, "इस याचिका के साथ दिक्कत ये है कि आप आंकड़ों के सहारे गाइडलाइन जारी करवाने की कोशिश कर रहे हैं जबकि ये आंकड़े केवल राजनेताओं पर लागू होते हैं. लेकिन हम केवल राजनेताओं के लिए कोई गाइडलाइन नहीं जारी कर सकते हैं. राजनेता भी देश के नागरिकों की तरह ही हैं. वे ऊंचे दर्जे की मांग नहीं करते हैं तो उनके लिए अलग से कायद-ए-क़ानून कैसे बनाए जाएं."
बेंच ने कहा, "जब आप ये कहते हैं कि विपक्ष के लिए जगह कम हो गई है तो इसका उपाय पॉलिटिकल स्पेस में ही है, अदालत में नहीं."
मोबाइल से कॉल करने वाले दुनिया के पहले शख़्स से मिलिए
वीडियो कैप्शन, मोबाइल से कॉल करने वाले दुनिया के पहले शख़्स से मिलिए
क़रीब 50 साल पहले दुनिया का पहला सेलफ़ोन तैयार तैयार हुआ था.
सेलफोन तब कैसा दिखता था, ये जानने के लिए बीबीसी संवाददाता ज़ोई क्लेनमैन ने इस सेलफ़ोन से एतिहासिक कॉल करने वाले शख़्स से बात की.
जॉनसन एंड जॉनसन कैंसर से जुड़े हज़ारों मुक़दमों के निपटारे के लिए 739 अरब रुपये देने को तैयार
इमेज स्रोत, Reuters
जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी उत्तरी अमेरिका में उन हज़ारों मामलों का निपटारा करने के लिए 9 अरब डॉलर यानी 739 अरब रुपये का भुगतान करने के लिए तैयार हो गया है, जिनमें कंपनी के बेबी पाउडर से कैंसर होने का आरोप लगाया गया है.
अमेरिकी फॉर्मास्यूटिकल कंपनी ने कहा कि अभी भी उन्हें ये आरोप 'दिखावटी' लगते हैं लेकिन कंपनी को उम्मीद है कि ये राशि उसकी कानूनी जंग ख़त्म करने में मदद करेगी.
इससे पहले कंपनी ने सेटलमेंट के लिए 2 अरब डॉलर दिए जाने की पेशकश की थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
कंपनी पर करीब 40 हज़ार मामले दर्ज हैं.
ये केस उन पूर्व ग्राहकों ने किए हैं जिनका आरोप है कि जॉनसन एंड जॉनसन के टैलकम पाउडर का इस्तेमाल करने से कैंसर हुआ.
कुछ लोगों ने ये भी आरोप लगाया कि पाउडर में ऐसे पदार्थ इस्तेमाल किए गए हैं, जिनसे कैंसर होता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कंपनी ने अमेरिका में अपने टैलकम आधारित उत्पादों की बिक्री साल 2020 में "भ्रामक जानकारियों" का हवाला देते हुए बंद कर दिया था.
बीते साल कंपनी ने दुनिया भर में इसकी बिक्री बंद करने का फैसला लिया था.
इस फैसले से पहले कंपनी ने करीब 130 सालों तक बच्चों का टैलकम पाउडर बेचा है.
सिक्किम में हिमस्खलन से कम से कम सात लोगों की मौत
वीडियो कैप्शन, सिक्किम में हिमस्खलन से कम से कम सात लोगों की मौत
सिक्किम में एक हिमस्खलन से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका है.
गृह मंत्री अमित शाह ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा है, ''पूरे हालात पर हमारी नज़र है. प्रभावित इलाक़े में एनडीआरएफ़ की टीम जल्द ही पहुँचेगी. इस हादसे में जो ज़ख़्मी हुए हैं, उनके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूँ.''
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक़ पाँच से छह गाड़ियों में 30 सैलानी नाथू ला जा रहे थे और क़रीब 11.30 बजे हिमस्खलन की चपेट में आ गए.
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तेंज़िंग लोडेन लेपचा के मुताबिक, "कितेन लोग दबे हुए हैं, इसकी पुख्ता जानकारी अपने पास नहीं है. 17 लोगों को बचाया जा चुका है. इनमें से आठ लोगों की हालत गंभीर है."
उन्होंने बताया कि लोग एक नदी के पास तस्वीरें खींच रहे थे जब ये हादसा हुआ.
समाचार एजेंसी एएनआई के वीडियो में देखा जा सकता है कि राहत बचाव का काम जारी है.