शी जिनपिंग ने रूस के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कही ये बात

शी जिनपिंग ने कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि व्लादिमीर पुतिन को अगले साल राष्ट्रपति चुनाव में जनता का समर्थन मिलेगा.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and शुभम किशोर

  1. शी जिनपिंग ने रूस के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कही ये बात

    शी जिनपिंग मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन से मिले

    इमेज स्रोत, Getty Images

    शी जिनपिंग ने कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि व्लादिमीर पुतिन को अगले साल राष्ट्रपति चुनाव में जनता का समर्थन मिलेगा.

    जिनपिंग ने कहा, "मुझ भरोसा है कि रूस के लोग अच्छे कामों के लिए आपका ज़ोरदार समर्थन करेंगे."

    पुतिन साल 2000 में राष्ट्रपति चुने गए थे. दो बार राष्ट्रपति रहने के बाद वो चार साल के लिए पीएम रहे और फिर 2012 में राष्ट्रपति बने, 2018 में वो एक बार फिर चुने गए.

    चीन ने रूस को यूक्रेन युद्ध संकट को ख़त्म करने के लिए एक प्रस्ताव भेजा है.

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उन्होंने यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भेजे गए चीनी प्रस्ताव को देखा है.

    पुतिन ने जिनपिंग को कहा कि उन्होंने यूक्रेन विवाद को ख़त्म करने के चीनी प्रस्ताव को बहुत इज्ज़त से देखा. उन्होंने कहा कि जिनपिंग का दौरा "एक मौका है इस मुद्दे पर बात करने का."

    रूस के सरकारी टीवी ने दोनों नेताओं के मिलने की फुटेज चलाई, इसमें पुतिन जिनपिंग को कहते सुनाई दे रहे हैं, "डियर फ्रेंड, रूस में आपका स्वागत है."

    "मुझे पता है कि आप व्यक्तिगत रूप से और हमारे सभी चीनी मित्र...ज्यादातर सामयिक अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर निष्पक्ष और संतुलित दृष्टिकोण रखते हैं."

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक रूसी नेता को उनके "मजबूत नेतृत्व" के लिए बधाई देते हुए जिनपिंग ने पुतिन से कहा कि दोनों देशों के बीच "घनिष्ठ संबंध होने चाहिए", उनके मुताबिक इससे रूस को समृद्धी में मदद मिली है.

    आज की बैठक को अनौपचारिक बैठक बताया जा रहा है.

  2. दिल्ली शराब नीति मामला: के कविता से ईडी ने करीब दस घंटे तक की पूछताछ

    के कविता

    इमेज स्रोत, ANI

    सोमवार को तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी बीआरएस की नेता और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता से ईडी ने करीब दस घंटे तक पूछताछ की.

    दिल्ली शराब मामले में उनकी कथित भूमिका पर ईडी ने सोमवार को उनसे दूसरी बार पूछताछ की गई.

    इससे पहले 11 मार्च को करीब 9 घंटे तक ईडी ने उनसे पूछताछ की थी. इसके बाद ईडी ने उन्हें 16 मार्च को फिर से तलब किया था लेकिन वे नहीं पहुंची थीं.

    दिल्ली शराब नीति मामले की जांच सीबीआई और ईडी कर रही है. ईडी ने अब तक इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं.

    इस मामले में सीबीआई ने दिसंबर 2022 में के कविता से पूछताछ की थी और अब ईडी उनसे पूछताछ कर रही है.

  3. मॉस्को में जिनपिंग से मिले पुतिन, यूक्रेन युद्ध पर क्या हुई बात?

    पुतिन जिनपिंग

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उन्होंने यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भेजे गए चीनी प्रस्ताव को देखा है.

    पुतिन ने जिनपिंग को कहा कि उन्होंने यूक्रेन विवाद को ख़त्म करने के चीनी प्रस्ताव को बहुत इज्ज़त से देखा. उन्होंने कहा कि जिनपिंग का दौरा "एक मौका है इस मुद्दे पर बात करने का."

    रूस के सरकारी टीवी ने दोनों नेताओं के मिलने की फुटेज चलाई, इसमें पुतिन जिनपिंग को कहते सुनाई दे रहे हैं, "डियर फ्रेंड, रूस में आपका स्वागत है."

    "मुझे पता है कि आप व्यक्तिगत रूप से और हमारे सभी चीनी मित्र...ज़्यादातर सामयिक अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर निष्पक्ष और संतुलित दृष्टिकोण रखते हैं."

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक रूसी नेता को उनके "मजबूत नेतृत्व" के लिए बधाई देते हुए जिनपिंग ने पुतिन से कहा कि दोनों देशों के बीच "घनिष्ठ संबंध होने चाहिए", उनके मुताबिक इससे रूस को समृद्धी में मदद मिली है.

    आज की बैठक को अनौपचारिक बैठक बताया जा रहा है.

  4. फिर से आंदोलन की तैयारी में किसान संगठन, रामलीला मैदान में जुटे हज़ारों किसान

    संयुक्त किसान मोर्चा

    संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि उनका आगामी आंदोलन पिछली बार के मुक़ाबले और तेज़ होगा क्योंकि सरकार ने उनकी मांगों पर 'ढुलमुल रवैया' ही अपना रखा है.

    मोर्चा के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता दर्शन पाल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ सोमवार को मुलाक़ात के बाद बीबीसी से कहा कि मोर्चा ने 30 अप्रैल को अपनी आम सभा बुलाई है जिसके बाद भविष्य के आंदोलन की रूपरेखा की घोषणा की जाएगी.

    सोमवार को किसान महापंचायत में देश के विभिन्न राज्यों से हज़ारों किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में जमा हुए.

  5. पीएम मोदी पर राहुल गांधी का बयान, कहा वो देश नहीं हैं, सिर्फ़ एक नागरिक हैं

    राहुल

    इमेज स्रोत, @INCIndia

    पीएम मोदी पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि बीजेपी, पीएम और आरएसएस को भ्रम हो गया है कि वो देश हैं.

    कर्नाटक में अपने क्षेत्र वायनाड में रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा, "बीजेपी और आरएसएस हिंसा और नफ़रत फैला रहे हैं. पीएम, बीजेपी और आरएसएस के दिमाग में कन्फ़्यूज़न है कि वो भारत हैं. उन्हें लगता है कि वही पूरा भारत हैं."

    "पीएम एक भारतीय व्यक्ति, ये देश नहीं है, वो सिर्फ़ यहां के नागरिक हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा कि वो बीजेपी और आरएसएस से नहीं डरते. उन्होंने कहा, "मुझे कितनी बार भी हमला किया जाए, कितनी बार भी मेरे घर में पुलिस आ जाए, मुझ पर कितने भी केस कर दो. मैं सच करे साथ खड़ा हूं. मैं ऐसा ही हूं."

    इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कर्नाटक के बेलगावी की एक रैली में राज्य की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला और आरोप लगाया कि ये देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है.

    उन्होंने कहा, "ये (कर्नाटक की सरकार) देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है, 40 प्रतिशत की सरकार है, इस सरकार में कुछ भी करवाने के लिए 40 प्रतिशत कमीशन देना पड़ता है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    "आप ही ने मुझे बताया कि कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन और स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी कि कि कर्नाटक में 40 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है. हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने चिट्ठी का जवाब आज तक नहीं दिया है."

    उन्होंने कहा कि मैसूर सैंडल सोप के स्कैंडल में एमएलए के बेटे को आठ करोड़ रुपये से साथ पकड़ गया लेकिन "कोई कार्रवाई नहीं होती, सरकार उसकी रक्षा करती है."

    कर्नाटक में आने वाले महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं.

    बेलगावी की रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे. राहुल गांधी, खड़गे और कांग्रेस नेताओं ने कर्नाटक के लोगों से कई वादे किए.

    • ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने 3,000 रुपए 2 साल तक
    • डिप्लोमा होल्डर्स को हर महीने 1,500 रुपए
    • 2 साल तक 10 लाख युवाओं को रोज़गार
    • 2.5 लाख सरकारी नौकरी
  6. सद्दाम हुसैन के इराक़ पर 20 साल पहले अमेरिका और उसके सहयोगियों ने हमला क्यों किया?

    2003 में एक अमेरिकी सेना अधिकारी ने इराक़ में सद्दाम हुसैन के एक पोस्टर को फाड़ दिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, 2003 में इराक़ हमले के बाद सद्दाम हुसैन को सत्ता से बेदखल कर दिया गया.

    20 मार्च 2003 को अमेरिका और उसकी सहयोगी सेना ने इराक़ पर हमला किया और सद्दाम हुसैन की सरकार को गिरा दिया.

    अमेरिका ने कहा कि इराक़ के पास सामूहिक विनाश के हथियार हैं और यह अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए खतरा है, लेकिन ज़्यादातर देशों ने इसके ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई का समर्थन करने से इनकार कर दिया.

    अमेरिका इराक़ पर हमला क्यों करना चाहता था?

    1990-1991 के खाड़ी युद्ध में अमेरिका ने एक बहुराष्ट्रीय गठबंधन का नेतृत्व किया था. इस गठबंधन ने इराक़ी सेना को कुवैत छोड़ने के लिए मजबूर किया था.

    इसके बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 687 पारित कर इराक़ को सामूहिक विनाश के अपने सभी हथियारों को नष्ट करने का आदेश दिया.

    अमेरिका और कुछ सहयोगी देशों ने 20 साल पहले इराक़ पर हमला किया था, लेकिन ज़्यादातर देश युद्ध के ख़िलाफ़ थे. युद्ध के बाद इराक़ में सामूहिक विनाश के कोई हथियार नहीं मिले थे.

  7. भारत और जापान ने इन दस्तावेज़ों पर किए दस्तख़त

    भारत और जापान

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत और जापान ने सोमवार को दो दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किए हैं, जापानी भाषा पर सहयोग के लिए मेमोरैंडम को रिन्यू किया गया और मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन से जुड़े लोन की जानकारियां साझा करने के लेकर दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किए गए.

    विदेश सचिव विनय क्वत्रा ने कहा, "दो दस्तावेज़ों पर दस्तख़त किए गए. जापानी भाषा के लिए मेमोरैंडम ऑफ़ कोओपरेशन, इसका फ़ोकस उच्चस्तरीय जापानी भाषा को बढ़ावा देना है. दूसरा ज़ीका के 300 बिलियन के लोन से जुड़ी जानकारियां साझा करनी है.

    इससे पहले साल 2022 में, जेआईसीए ने 'मुंबई-अहमदाबाद के निर्माण के लिए परियोजना' पर 100,000 मिलियन जापानी येन (लगभग ₹ 6,000 करोड़) का आधिकारिक विकास सहायता (ओडीए) ऋण प्रदान करने के लिए भारत सरकार के साथ एक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दो दिन के दौरे पर भारत आए जापान के प्रधानमंत्री फ़ुमियो किशिदा ने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को जी-7 समिट के लिए आमंत्रित किया है. दोनों नेताओं ने आज दिल्ली के हैदराबाद हाउस मे मुलाकात की.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पीएम मोदी ने किशिदा को न्योते के लिए शुक्रिया कहा है.

    पीएम मोदी ने कहा, "आज जापान के पीएम फ़ुमियो किशिदा ने मुझे जी-7 समिट के लिए बुलाया, जो कि मई में हिरोशिमा में होगा. मैंने इसके लिए उनका शुक्रिया कहा."

    किशिदा ने कहा कि पीएम ने उनके न्योते को तुरंत ही स्वीकार कर लिया.

    किशिदा ने कहा कि वो कि वो फ्री एंड ओपन इंडो पैसिफ़िक (एफ़ओआईपी) के नए प्लान की घोषणा करेंगे.

    उन्होंने कहा, "मुझे ये कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं भारत की धरती पर, जो कि हमारा एक मज़बूत सहयोगी है, एफ़ओआईपी का नया विज़न सामने रखूंगा."

    दोनों ही नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की परेशानियों के बारे में बात की और जी-7 और जी-20 के बीच साझेदारी बढ़ाने पर बात की.

    किशिदा ने कहा, "भारत के साथ हमारी आर्थिक साझेदारी सिर्फ़ भारत की तरक्की के लिए ही मदद नहीं करेगी, ये जापान की अर्थव्यवस्था में भी कई नए मौके पैदा करेगी."

    दोनों नेताओं ने पर्यटन, कार्बन कम करने समेत कई दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा की.

  8. 20 मार्च का दिनभर पूरा दिन पूरी ख़बर, मानसी दाश और सुमिरन के साथ (BBC Hindi)

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  9. श्रद्धा वालकर के पिता बोले- अभियुक्त को सज़ा के बाद करेंगे बेटी का अंतिम संस्कार

    श्रद्धा वालकर

    इमेज स्रोत, ANI

    श्रद्धा वालकर के पिता विजय वालकर ने कहा कि हत्या मामले के अभियुक्त को सज़ा होने के बाद ही वो अपनी बेटी का अंतिम संस्कार करेंगे.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक विजय वालकर ने कहा कि मई में उनकी बेटी की हत्या को एक साल हो जाएगा लेकिन अब तक वो उनका अंतिम संस्कार नहीं कर सके हैं.

    श्रद्धा की हत्या के मामले में उनके लिव इन पार्टनर आफ़ताब पूनावाला अभियुक्त हैं. पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक आफ़ताब ने श्रद्धा के शव के 17 टुकड़े किए और इन टुकड़ों को अपने छतरपुर वाले घर की रसोई में बनी अलमारी और फ्रिज में तीन हफ़्तों तक रखा.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक श्रद्धा के पिता विजय वालकर ने सोमवार को कहा, “जब अभियुक्त को मौत की सज़ा हो जाएगी तब मैं बेटी का अंतिम संस्कार करूंगा.”

    उन्होंने कहा, “जब केस ख़त्म हो जाएगा तभी हम अंतिम संस्कार कर पाएंगे. ये एक सवाल है कि कब केस ख़त्म होगा और मुझे अपनी बेटी के जिस्म के हिस्से मिलेंगे.”

    विजय वालकर की वकील सीमा कुशवाह ने कहा कि निर्भया केस में फैसला आने में सात साल लग गए थे. इस मामले में सालों नहीं लगने चाहिए.

    इस मामले में आज (सोमवार को) दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट पर बहस पूरी कर ली.

    सुनवाई के दौरान दिल्ली की साकेत कोर्ट में अभियुक्त आफ़ताब मौजूद थे. श्रद्धा के पिता विजय वालकर भी कोर्ट में मौजूद थे.

  10. पाकिस्तान: इमरान ख़ान का आरोप, 'अदालत में बिछाया गया था मौत का जाल'

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, PTI

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) प्रमुख इमरान ख़ान ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि कुछ लोग अदालत परिसर में उनकी हत्या करना चाहते थे. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया.

    सोमवार को की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को नाम दिया गया था 'अदालत परिसर में बिछाया गया मौत का जाल'

    इमरान ख़ान ने कहा, "शनिवार को घर से निकलते समय, मैंने अपनी पत्नी बुशरा बीबी को फ़ोन किया क्योंकि मुझे डर लग रहा था कि या तो मुझे गिरफ़्तार किया जाएगा या फिर मार दिया जाएगा."

    उन्होंने आरोप लगाया जब वो अदालत पहुंचे, तो परिसर में सुरक्षाबलों के अलावा सलवार कमीज़ पहने कई लोग मौजूद थे.

    उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके वकील के साथ मारपीट की.

    उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के सीएम मोशीन नकवी उन्हें मारना चाहते थे.

    उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल से चुनाव होने वाले हैं लेकिन देश में चुनाव का माहौल नहीं बनने दिया जा रहा है.

    उन्होंने कहा, "तहरीक-ए-इंसाफ़ चुनाव चाहता है, देश में हंगामा नहीं."

    इससे पहले पाकिस्तान के नेशनल अकाउंटिब्लिटी ब्यूरो ने इमरान ख़ान की पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना मामले में समन भेजा.

    उनसे 15 सवालों से जवाब मांगे गए हैं.

  11. पीएम पर टिप्पणी का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने खेड़ा पर दर्ज केस किए लखनऊ ट्रांसफ़र

    पवन

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के ख़िलाफ़ दर्ज तीन एफ़आईआर को इकट्ठा करने और उन्हें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक थाने में ट्रांसफ़र करने का आदेश दिया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा की अंतरिम जमानत की अवधि 10 अप्रैल तक बढ़ा दी है.

    चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच ने निर्देश दिया कि तीनों प्राथमिकी लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन ट्रांसफर की जाती हैं. इनमें से दो एफ़आईआर वाराणसी में दर्ज की गईं थीं.

    कोर्ट ने खेड़ा से कहा है कि वो जमानत (रेगुलर बेल) हासिल करने संबंधित अदालत के सामने पेश हों.

    खेड़ा को असम पुलिस ने 23 फरवरी को गिरफ़्तार किया था. वो उस समय रायपुर जाने के लिए प्लेन में बैठने वाले थे. सुप्रीम कोर्ट ने उसी दिन उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी.

  12. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहुंचे मॉस्को, रूस को बताया 'भरोसेमंद साझेदार'

    शी जिनपिंग

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दो दिन के दौरे पर रूस की राजधानी मॉस्को पहुंच गए हैं.

    वो विमान की सीढ़ियों पर बिछाए गए रेड कार्पेट से होते हुए हवाई अड्डे पर आगवानी के लिए मौजूद अधिकारियों और पत्रकारों के करीब पहुंचे.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक शी जिनपिंग ने कहा, “मुझे भरोसा है कि ये दौरा सार्थक रहेगा. इससे चीन-रूस बीच के तंदरुस्त और स्थिर संबंधों को नई गति मिलेगी.”

    उन्होंने दोनों देशों को एक दूसरे का ‘भरोसेमंद साझेदार’ बताया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    शी जिनपिंग की आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अनौपचारिक मुलाकात होगी. दोनों नेता एक दूसरे से आमने सामने की मुलाकात करेंगे और साथ भोजन करेंगे.

    दोनों नेताओं की आधिकारिक बातचीत कल (मंगलवार को) होनी है.

    रूस के साल 2022 में यूक्रेन पर हमले के बाद शी जिनपिंग का ये पहला दौरा है.

  13. ऑस्कर जीतने वाले हाथी अपनी देखभाल करने वाले जोड़े से अलग हुए

    द एलिफ़ेंट व्हिस्परर्स डॉक्यूमेंट्री ने इस बार ऑक्सर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया.

    यह डॉक्यूमेंट्री दो हाथियों और उनकी देखभाल करने वाले एक जोड़े की कहानी है.

    तमिलनाडु में हाथियों के कैम्प में काम करने वाले बोमन को एक घायल हाथी का बच्चा मिला, जिसकी वो देखभाल करते हैं और पालते हैं.

    उसके बाद उन्हें एक और हाथी का बच्चा मिलता है, वो और उनकी पत्नी बेली दोनों हाथियों को पालते हैं.

    लेकिन ये दोनों हाथी अब इस जोड़े के साथ नहीं रहते.

    वीडियो कैप्शन, ऑस्कर जीतने वाले हाथी अपनी देखभाल करने वाले जोड़े से अलग हुए
  14. सिखों ने दिल्ली में ब्रिटिश दूतावास के सामने किया प्रदर्शन, तिरंगा उतारे जाने के मामले में जताया विरोध

    प्रदर्शनकारी सिख

    इमेज स्रोत, ANI

    सिखों के एक समूह ने आज दिल्ली में ब्रिटिश दूतावास के सामने प्रदर्शन किया. ये लोग ब्रिटेन की राजधानी लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में लगे तिरंगे को कथित तौर पर उतारने के मामले का विरोध कर रहे थे.

    सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हुए जिनमें खालिस्तान समर्थक लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में लगे तिरंगे को उतारते नज़र आ रहे थे.

    दिल्ली में ब्रिटिश दूतावास के सामने प्रदर्शन करने जुटे लोगों ने कहा कि ऐसी स्थिति को मंजूर नहीं किया जा सकता.

    उन्होंने कहा, "हम भारतीय हैं और अपने देश से प्यार करते हैं. कुछ लोगों ने लंदन में भारत का अपमान करने की कोशिश की, इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है."

    उन्होंने भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा में कथित ढील को लेकर ब्रिटिश सरकार की निंदा की और पूर्ण सुरक्षा की मांग की.

    प्रदर्शन करने जुटे लोगों ने खालिस्तान की मांग को गलत बताया.

    उन्होंने कहा, “हम खालिस्तान की मांग का समर्थन नहीं करते.”

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी इस मामले पर विरोध जताया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक भारत ने ब्रिटिश राजनयिक को रविवार रात तलब किया और "सुरक्षा व्यवस्था न होने" पर स्पष्टीकरण मांगा.

  15. चंडीगढ़ से LIVE: अमृतपाल सिंह मामले में अब तक क्या-क्या हुआ है?

  16. अमृतपाल अब तक पुलिस की पकड़ से दूर, आईएसआई के रोल की जांच: आईजी गिल

    पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल

    पंजाब पुलिस ने बताया है कि ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह अब भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है.

    पुलिस ने अब तक 114 लोगों को गिरफ़्तार किया है और 10 हथियार जब्त किए हैं. पुलिस विदेश से फंडिंग होने की भी जांच कर रही है.

    गिरफ्तार लोगों में से पांच को असम के डिब्रूगढ़ भेजा गया है और उनके ख़िलाफ़ एनएसए लगाया गया है.

    अमृतपाल सिंह और उनके सहयोगियों के ख़िलाफ़ तीन दिन से जारी अभियान की जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया, “पुलिस उन्हें (अमृतपाल सिंह को) पकड़ने के लिए सभी कोशिश कर रही है.”

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गिल ने कहा, “इस बारे में कई अफवाहें फैल रही हैं. पंजाब पुलिस साफ़ करना चाहती है कि उनकी अब तक गिरफ़्तारी नहीं हुई है.”

    उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में शांति है और स्थिति सामान्य बनी हुई है. आईजी गिल ने बताया कि ये अभियान ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन से जुड़े लोगों के ख़िलाफ़ चलाया जा रहा है. उनके ख़िलाफ़ छह आपराधिक मामले दर्ज हैं.

    गिल ने कहा कि अब तक 114 लोगों को पकड़ा गया है. 78 लोगों को पहले दिन पकड़ा गया. 34 लोगों को दूसरे दिन पकड़ा गया और कल रात दो लोगों की गिरफ़्तारी हुई.

    आईएसआई का रोल?

    उन्होंने बताया, “हमें इस मामले में आईएसआई एंगल होने का पुख्ता संदेह है. इसका आधार अब तक सामने आए तथ्य और परिस्थितियां हैं. हमें (इस मामले में) विदेश से फंडिंग होने का भी संदेह है.”

    आईजी गिल ने बताया कि अमृतपाल सिंह के घर के गेट से बुलेटप्रूफ़ जैकेट बरामद की गईं. इन पर एकेएफ़ लिखा था. उन्होंने बताया कि वो ‘आनंदपुर खालसा फ़ौज’ के नाम से जत्थेबंदी तैयार करने की कोशिश कर रहे थे.

    उन्होंने बताया कि अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह को असम के डिब्रूगढ़ शिफ्ट किया जा रहा है. पकड़े गए चार लोग पहले ही डिब्रूगढ़ भेजे गए हैं.

  17. सेक्स वर्कर से स्वास्थ्यकर्मी बनने वाली अलीशा की कहानी- BBC She

    कहानी एक ऐसी ट्रांसजेंडर की, जिनको सिर्फ़ 13 साल की उम्र में अपना घर छोड़ना पड़ा और रोज़ी-रोटी के लिए ऐसा काम चुनना पड़ा, जो कभी भी उसकी पहली पसंद नहीं था.

    काम, सेक्स वर्क का. पैदा होने के बाद आशु की पहचान दिए जाने से लेकर बड़े होकर अलीशा बनने के इस सफ़र में कई मोड़ आए.

    और एक मोड़ ऐसा जिसने अलीशा को अपने समुदाय में एक लीडर की तरह उभरने का मौका दिया.

    वीडियो कैप्शन, सेक्स वर्कर से हेल्थ वर्कर बनने वाली अलीशा की कहानी. BBC She
  18. कर्नाटक में है देश की सबसे भ्रष्ट सरकार- राहुल गांधी

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कर्नाटक के बेलगावी की एक रैली में राज्य की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला और आरोप लगाया कि ये देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है.

    उन्होंने कहा, "ये (कर्नाटक की सरकार) देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है, 40 प्रतिशत की सरकार है, इस सरकार में कुछ भी करवाने के लिए 40 प्रतिशत कमीशन देना पड़ता है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    "आप ही ने मुझे बताया कि कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन और स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी कि कि कर्नाटक में 40 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है. हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने चिट्ठी का जवाब आज तक नहीं दिया है."

    उन्होंने कहा कि मैसूर सैंडल सोप के स्कैंडल में एमएलए के बेटे को आठ करोड़ रुपये से साथ पकड़ गया लेकिन "कोई कार्रवाई नहीं होती, सरकार उसकी रक्षा करती है."

    कर्नाटक में आने वाले महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं.

    बेलगावी की रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे. राहुल गांधी, खड़गे और कांग्रेस नेताओं ने कर्नाटक के लोगों से कई वादे किए.

    • ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने 3,000 रुपए 2 साल तक
    • डिप्लोमा होल्डर्स को हर महीने 1,500 रुपए
    • 2 साल तक 10 लाख युवाओं को रोजगार
    • 2.5 लाख सरकारी नौकरी
  19. राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे तबाह हो चुके शहर मारियुपोल, क्या क्या देखा?

    उप प्रधानमंत्री मारात खुसनुलीन के साथ राष्ट्रपति पुतिन

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, उप प्रधानमंत्री मारात खुसनुलीन के साथ राष्ट्रपति पुतिन

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन से युद्ध के दौरान तबाह हुए यूक्रेनी शहर मारियुपोल को देखने के लिए पहली बार शनिवार की रात शहर पहुंचे.

    मारियुपोल फ़िलहाल, बीते मई महीने से रूसी सेना के नियंत्रण में है. रूसी सैनिकों के हमले में तबाह हो चुके शहर को देखने के लिए पुतिन रात में सड़क के रास्ते पहुंचे. वे उन कई जगहों पर भी गए जहां उनके सेना ने बमबारी की थी.

    रूसी मीडिया के जारी किए गए वीडियो में पुतिन शहर के कंसर्ट हॉल की ओर अपने एक साथी से बात करते हुए आगे बढ़ रहे हैं.

    रूसी प्रशासन की ओर से कहा गया है कि पुतिन शनिवार को मारियुपोल आए थे और उन्होंने तुरंत शहर को देखने की इच्छा जताई थी.

  20. पाकिस्तान: शरीफ़ ने सेना के नाम पर इमरान को घेरा, पीटीआई का पलटवार, पीएम को बताया 'क्राइम मिनिस्टर'

    शहबाज़ शरीफ

    इमेज स्रोत, @MARRIYUM_A

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने कहा है कि इमरान ख़ान की पार्टी सेना प्रमुख आसिम मुनीर के ख़िलाफ़ अभियान चला रही है और इसकी निंदा की जानी चाहिए.

    इमरान ख़ान की पार्टी तहरीक ए इंसाफ़ ने प्रधानमंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया और कहा कि इसका मक़सद जनता और सेना के बीच खाई को चौड़ा करना है.

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने ट्विटर पर लिखा, “इमरान नियाज़ी के इशारे पर पीटीआई की ओर से सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को बदनाम करने के लिए चलाया जा रहे अभियान की कड़ी निंदा की जानी चाहिए.”

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने एक और ट्वीट में लिखा, “ये शख्स नियाज़ी सत्तापाने की हताशा में अभूतपूर्व तरीके से नीचे गिरता जा रहा है. ये देश का नुक़सान और हमारी सेना और उसके नेतृत्व को कमतर कर रहा है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पीटीआई ने क्या कहा?

    इमरान ख़ान की पार्टी ने प्रधानमंत्री शरीफ़ के आरोपों पर पलटवार किया है.

    पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ़ (पीटीआई) के नेता चौधरी फवाद हुसैन ने ‘प्राइम मिनिस्टर’ को ‘क्राइम मिनिस्टर’ संबोधित करते हुए ट्वीट किया है.

    हुसैन ने ट्विटर पर लिखा, “क्राइम मिनिस्टर एक बार फिर बूट पॉलिश अभियान की अगुवाई करने की कोशिश कर रहे हैं. इस तरह के विचार के जरिए उनकी इकलौती ख्वाहिश जनता और सेना के बीच की खाई को चौड़ा करना है ताकि वो पीडीएम (सत्ताधारी गठबंधन) लूट जारी रख सके. ”