विराट कोहली का छलका दर्द, 'लोगों ने मुझे फेल कैप्टन समझा'

जब विराट कोहली से पूछा गया कि, 'क्या कभी आपको दुख होता है कि आप आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाए?'

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and अभिनव गोयल

  1. विराट कोहली का छलका दर्द, 'लोगों ने मुझे फेल कैप्टन समझा'

    विराट कोहली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एक पॉडकास्ट में पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर आईसीसी ट्रॉफी के बारे में बात की.

    जब उनसे पूछा गया कि, "क्या कभी आपको दुख होता है कि आप आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाए?"

    जवाब में कोहली ने कहा, "आप टूर्नामेंट जीतने के लिए खेलते हैं. 2017 में चैंपियन ट्रॉफी, 2019 में वर्ल्ड कप, टेस्ट चैंपियनशिप और टी20 वर्ल्ड कप 2021 में कप्तानी की. हम आखिरी टी20 वर्ल्ड कप हार गए. हम क्वालीफाई नहीं कर पाए. "

    "हम 2017 चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में, वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में और टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे. इसके बाद मुझे एक फेल कैप्टन माना गया."

    उन्होंने कहा, "लेकिन मैंने कभी उस नजरिए से खुद को जज नहीं किया. बतौर टीम हमने क्या हासिल किया और कल्चरल चेंज क्या हुआ, वो मेरे लिए हमेशा गर्व की बात रहेगी."

    कोहली ने कहा, "टूर्नामेंट कुछ समय के लिए चलता है, लेकिन कल्चर को बनने में काफी समय लगता है और उसके लिए आपको कंसिस्टेंसी चाहिए होती है. उसके लिए आपको सिर्फ टूर्नामेंट जीतने के अलावा ज्यादा करेकटर्स चाहिए होते हैं."

    "मैं बतौर खिलाड़ी वर्ल्ड कप जीता और खिलाड़ी के रूप में चैंपियंस ट्रॉफी जीती. मैं उस टीम का हिस्सा रहा जिसने पांच बार टेस्ट मेस जीते. अगर आप देखो तो कई ऐसे लोग हैं जो कभी भी वर्ल्ड कप नहीं जीत सके."

    कोहली ने सचिन तेंदुलकर का उदाहरण देते हुए समझाया, "विराट कोहली ने कहा, “मैं काफी किस्मत वाला था कि मैं उस टीम का हिस्सा रहा और जिस वजह से मेरा सिलेक्शन हुआ वो शानदार था. मैंने बहुत रन बनाए थे जिस वजह से मुझे टीम में जगह मिली."

    "मुझे कभी भी इसकी उम्मीद नहीं थी. जब होना होता है तो चीजें ऐसे ही घटती हैं. अगर मैं गलत नहीं हूं तो सचिन तेंदुलकर अपने छठा वर्ल्ड कप खेल रहे थे और यही एक था जो उन्होंने जीता. वहीं मैं पहली बार खेल रहा था और मैं विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा बना.”

  2. अल साल्वाडोर की ‘मेगा-जेल’ में नज़र आए टैटू गुदवाए हज़ारों क़ैदी

    क़ैदी

    इमेज स्रोत, Reuters

    अल साल्वाडोर में दो हजार संदिग्ध गैंगस्टर्स के पहले समूह को एक नई जेल में भेजा गया है. इसे राष्ट्रपति नायिब बुकेले के अपराध के ख़िलाफ़ स्वघोषित युद्ध के तौर पर देखा जा रहा है.

    राष्ट्रपति ने देश में बढ़ती हत्याओं और हिंसा के मद्देनज़र आपातकाल घोषित किया हुआ है जिसमें अपराधियों की धरपकड़ जारी है. इसी के तहत हज़ारों संदिग्ध गैंगस्टर्स को गिरफ़्तार किया गया है.

    क़ैदी

    इमेज स्रोत, Reuters

    जेल में 40,000 से अधिक क़ैदी रहेंगे. संदिग्ध अपराधियों की धरपकड़ के बाद कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें टैटू गुदवाए और नंगे पैर लोग जेल में जा रहे हैं.

    क़ैदी

    इमेज स्रोत, Reuters

    एक तस्वीर ऐसी भी सामने आई है जिसमें सारे कैदियों के सिर मुंडे हुए नजर आ रहे हैं और वो सिर पर हाथ रखकर एक-दूसरे से चिपककर बैठे हुए हैं.

    क़ैदी

    इमेज स्रोत, Reuters

    राष्ट्रपति बुकेले ने ट्वीट किया है कि पहले 2 हजार लोगों को एक सिंगल ऑपरेशन में अमेरिकी महाद्वीप की सबसे बड़ी जेल सेंटर फ़ॉर द कनफ़ाइनमेंट ऑफ़ टेररिज़्म में भेजा गया है.

    उन्होंने लिखा है, “यह उनका नया घर होगा जहां पर वो दशकों तक रहेंगे और अब जनता को कोई नुक़सान नहीं पहुंचा पाएंगे.”

    क़ैदी

    इमेज स्रोत, Reuters

    सरकार के अपराध के ख़िलाफ़ इस अभियान में 64 हजार से अधिक संदिग्धों को गिरफ़्तार किया जा चुका है.

    मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि इस नीति में निर्दोष लोगों को भी गिरफ़्तार किया गया है.

    क़ैदी

    इमेज स्रोत, Reuters

  3. दिल्ली पुलिस: दो कट्टरपंथी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे

    दिल्ली पुलिस

    इमेज स्रोत, @CellDelhi

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि उसने दो कट्टरपंथी व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है जो पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे.

    दिल्ली पुलिस ने बताया है कि ख़ालिद मुबारक और अब्दुल्लाह नामक दोनों व्यक्ति सीमा पार जाकर हथियारों की ट्रेनिंग लेने की योजना बना रहे थे.

    पुलिस ने बताया है कि उनके पास से कारतूस समेत दो पिस्तौल और एक चाकू बरामद हुआ है.

    स्पेशल सेल के डीसीपी पीएस कुशवाहा ने बताया है कि जो पहले गिरफ़्तारियां हुई हैं उससे ये मॉड्यूल अलग है, इनके दूसरे संपर्कों की पहचान की जा रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. महाराष्ट्र: 512 किलो प्याज़ बेचकर दो रुपए ही कमाए

    किसान राजेंद्र को मिला दो रुपये का चेक

    महाराष्ट्र के सोलापुर में राजेंद्र चव्हाण नाम के किसान को पांच क्विंटल यानी 500 किलो प्याज़ बेचने के बाद महज़ दो रुपये का चेक मिला है.

    बोरगांव के रहने वाले राजेंद्र तुकाराम ने दस बोरी प्याज़ भेजी, लेकिन हाथ में दो रुपये का चेक ही लगा. चेक मिलने के बाद हर तरफ गुस्सा व्यक्त किया जा रहा है, वहीं किसान ने आत्मदाह करने की धमकी दी है.

    उन्होंने दो एकड़ खेत में प्याज़ लगाए हैं. 17 फरवरी को राजेंद्र 10 बोरी प्याज़ सोलापुर बेचने गए थे.

    दस बोरी प्याज़ का वज़न 512 किलो हुआ, लेकिन प्याज़ की कीमतों में गिरावट की वजह से राजेंद्र को एक रुपये प्रति किलो के भाव से रुपये मिले.

    प्याज़ को लाने- तारने और तोलने पर जो खर्च हुआ उसके बाद राजेंद्र के हाथ में महज़ दो रुपये ही बचे.

    किसान राजेंद्र को मिला दो रुपये का चेक

    फरवरी के आखिर में मानसूनी प्याज़ आने लगता है. नमी के कारण इस प्याज़ को स्टोर नहीं किया जा सकता. इसलिए इस प्याज़ के दाम अच्छे नहीं मिल पाते.

    थोक बाज़ार में प्याज़ की कीमत छह से सात रुपये प्रति किलो है वहीं खुदरा बाज़ार में यह कीमत 20 से 30 रुपये प्रति किलो है.

    घरेलू उपयोग के लिए स्टोर करने के लिए केवल सूखे प्याज़ की ज़रूरत होती है, लेकिन यह फिलहाल बाज़ार में उपलब्ध नहीं है. इस सूखे प्याज़ के मार्च के दूसरे सप्ताह में बाज़ार में पहुंचने की उम्मीद है.

  5. झारखंड: कड़कनाथ मुर्गे में बर्ड फ्लू की पुष्टि, मारने पड़ेंगे हज़ारों पक्षी

    मुर्गा या फिर मुर्गी

    इमेज स्रोत, CGDPR

    झारखंड के बोकारो ज़िले में बर्ड फ्लू फैलने की सूचना मिलने के बाद एक सरकारी पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों और बत्तखों समेत करीब 4 हज़ार पक्षियों को मारा जाएगा.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक लोहांचल के फार्म में कड़कनाथ नस्ल के मुर्गे में एच5एन1 वायरस की पुष्टि हुई है. इस फार्म पर 800 पक्षियों की मौत हो गई और 103 पक्षियों को मारना पड़ा.

    पशु स्वास्थ्य और उत्पादन संस्थान के निदेशक डॉ. बिपिन बिहारी महथा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "फार्म के एक किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों और बत्तखों समेत कुल 3 हजार 856 पक्षियों को मारने के लिए पहचान की गई है."

    उन्होंने बताया कि फार्म में 2 फरवरी से ही पक्षी मरने लगे थे, जिसके बाद उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए. रिपोर्ट आने के बाद वायरस की पुष्टि हुई है.

  6. पंजाब: अमृतपाल पर भड़के भगवंत मान, कहा- वे पंजाब के 'वारिस' नहीं हो सकते

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

    इमेज स्रोत, @BhagwantMann

    इमेज कैप्शन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

    अमृतसर के अजनाला थाने पर 'वारिस पंजाब दे' के समर्थकों के हमले के दो दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया है.

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को ढाल बनाकर पुलिस थाने तक ले जाने वाले किसी भी तरह से पंजाब और पंजाबियत के "वारिस" कहलाने के काबिल नहीं हैं."

    गुरुवार को 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उनके समर्थक अपने साथी लवप्रीत सिंह तूफान को रिहा करवाने के लिए अजनाला थाने पहुंचे थे.

    थाने पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच में हिंसक झड़प हुई, जिसमें अमृतसर के पुलिस अधीक्षक जुगराज सिंह को 11 टांके आए हैं.

    झड़प के अगले दिन पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आरोप लगाया कि 'वारिस पंजाब दे' के लोगों ने गुरु ग्रंथ साहिब को ढाल बनाकर पुलिस पर हमला किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. नीतीश कुमार ने पूछा- बिहार को सवा लाख करोड़ देने के पीएम मोदी के वादे का क्या हुआ

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बिहार के विकास के लिए कोई काम नहीं किया है.

    पूर्णिया में महागठबंधन की शनिवार को हुई रैली में नीतीश कुमार ने कहा, "इन्होंने बिहार के विकास के लिए कोई काम नहीं किया और यहां आकर बोला कि हमने विकास किया."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    नीतीश कुमार ने आज के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल 2015 के उस पैकेज का भी जिक्र किया जिसमें बिहार को सवा लाख करोड़ रुपये का पैकेज देने का वादा किया गया था.

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "कोई भी काम देश के हित में नहीं कर रहे हैं. लेकिन कहीं जाएंगे तो कुछ से कुछ बोलते हैं. बिहार के विकास के लिए कोई काम किए हैं? इन लोगों ने विधानसभा के चुनाव से पहले घोषणा की थी कि हम बिहार की मदद करेंगे. जितना मदद करने का एलान किया, आज तक हुआ जी?"

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    "नहीं हुआ है. और हो वही रहा है कि जो केंद्र की योजनाएं हैं, जो हर राज्य में उनको करना है. अब उसी में से मदद मिल रही है. ये कह दिए थे कि एक लाख 25 हज़ार करोड़ देंगे. लेकिन अभी तक जो हम देखें हैं कि अब तक केंद्र की तरफ़ से ये आठ साल में मात्र अब तक मिल पाया है 59 लाख."

    शनिवार को उन्होंने फिर से दोहराया कि अगर साल 2024 का चुनाव कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां मिल कर लड़ें तो बीजेपी 100 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी. नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस को इस बारे में जल्द फ़ैसला करना होगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  8. हवाई जासूसी का ये इतिहास हैरान करने वाला है

    वीडियो कैप्शन, हवाई जासूसी का ये इतिहास हैरान करने वाला है

    हवाई जासूसी का इतिहास हैरान करने वाला है. फ्रांस की क्रांति के दौरान बाकी के यूरोपीय देश फ्रांस के खिलाफ थे. लेकिन फ़्रांस ऊपर से सब देख रहा था.

    इसी तरह प्रथम विश्व युद्ध में भी बैलून का इस्तेमाल हुआ था. क्योंकि उस समय एयरक्राफ्ट एक उभरती हुई टेक्नोलॉजी थी. देखिए स्पाई बैलून पर ऐसे ही रोचक फैक्ट्स.

  9. दिल्ली नगर निगम का मामला पहुंचा हाई कोर्ट, स्टैंडिंग कमेटी के दोबारा चुनाव पर लगी रोक

    एमसीडी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हाई कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी के सोमवार को दोबारा चुनाव कराने के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है.

    शुक्रवार को स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में मेयर शैली ओबेरॉय ने एक वोट अवैध घोषित कर दिया था. उनके इस फैसले को बीजेपी की दो पार्षदों ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी.

    इस दौरान आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा, "दिल्ली नगर निगम अधिनियम में इसका प्रावधान है कि पीठासीन अधिकारी को किसी भी वोट को स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार है, लेकिन इस प्रक्रिया से पहले ही चुनाव एक्सपर्ट्स ने रिजल्ट तैयार कर दिया."

    स्टैंडिंग कमेटी, दिल्ली एमसीडी की अहम बॉडी है. इसमें छह सदस्यों का चुनाव होना है. शुक्रवार को एमसीडी हाउस में वोटों की गिनती के दौरान बीजेपी और आप में लड़ाई हुई.

    तस्वीरों में देखा गया कि पार्षद आपस में मारपीट और टेबल पर चढ़कर एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. कुछ महिला पार्षदों ने विपक्षी पार्षदों पर बाल खींचने के भी आरोप लगाए हैं.

  10. जब जिम में हमलावर से भिड़ गई महिला बॉडी बिल्डर

    वीडियो कैप्शन, जब जिम में हमलावर से भिड़ गई महिला बॉडी बिल्डर

    अमेरिका के फ्लोरिडा में एक 24 साल की लड़की जिम में वर्कआउट कर रही थी. तभी एक शख़्स जिम में आया और उस महिला पर हमला करने लगा.

    इस महिला बॉडीबिल्डर ने उस हमलावर का जमकर सामना किया. ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

  11. ओडिशा: राज्य के खेल बजट में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की 34 प्रतिशत की वृद्धि

    नवीन पटनायक

    इमेज स्रोत, TWITTER@NAVEEN_ODISHA

    इमेज कैप्शन, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक

    ओडिशा सरकार ने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अपने खेल बजट को 34 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है.

    सरकार ने खेल बजट में कुल 1,217 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.

    अगर पिछले साल की बात करें तो यह 911 करोड़ रुपये था.

    खेलों में निवेश के मामले में ओडिशा ने एक लंबा सफर तय किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक साल 2010 में राज्य का खेल बजट करीब 20 करोड़ रुपये था.

    पिछले एक दशक में, सरकार ने अपने बजट को लगातार बढ़ाकर खेलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दिखाने का काम किया है.

    मौजूदा बजट में प्रशिक्षण और कोचिंग के लिए 30 करोड़ रुपये, खेल प्रतियोगिता के लिए 24 करोड़ रुपये, प्रोत्साहन और पुरस्कारों के लिए 10 करोड़ रुपये, खेलो इंडिया के लिए 5 करोड़ रुपये और एडवांस, ट्रेनिंग कोचिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता शामिल है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  12. तुर्की का ये प्राचीन शहर बर्बाद हो गया है

    वीडियो कैप्शन, तुर्की का ये प्राचीन शहर बर्बाद हो गया है

    तुर्की और सीरिया में आए भूकंप के बाद जहां बचाव कार्य लगभग ख़त्म हो रहा है. मलबे को हटाने का काम जारी है, वहीं स्थानीय लोगों में इस बात की उम्मीद ख़त्म नहीं हुई है कि उनके अपने शायद ज़िंदा हों.

    जो लोग बच ग हैं वे इस बात से थोड़े नाराज़ भी हैं कि बचाव कार्य बंद क्यों हो रहा है. अंताक्या से बीबीसी संवाददाता नितिन श्रीवास्तव और काशिफ़ सिद्दीक़ी की रिपोर्ट:

  13. समाचार एजेंसी एएनआई पर ईयू डिसइन्फो ने लगाए गंभीर आरोप, एएनआई ने दिया जवाब

    समाचार एजेंसी एएनआई की एडिटर इन चीफ स्मिता प्रकाश

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, समाचार एजेंसी एएनआई की एडिटर इन चीफ स्मिता प्रकाश

    यूरोप की एक एनजीओ 'ईयू डिसइन्फोलैब' ने भारत की प्रमुख समाचार एजेंसी एएनआई पर आरोप लगाए हैं कि वह ऐसे पत्रकारों, ब्लॉगर्स और राजनीतिक विशेषज्ञों की राय का इस्तेमाल करता है जो कहीं मौजूद नहीं हैं.

    इन आरोपों का खंडन करते हुए समाचार एजेंसी एएनआई की एडिटर इन चीफ स्मिता प्रकाश ने ट्वीट करते हुए लिखा, "एएनआई पाकिस्तान और चीन में हो रहे अत्याचारों पर रिपोर्ट करना जारी रखेगा. जो करना है, कर लो."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    स्मिता प्रकाश ने एक बयान भी जारी किया है. बयान में कहा गया गया है, "हमने ईयू डिसइन्फो की रिपोर्ट पढ़ी है और अपनी एजेंसी के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों का पूरी तरह से खंडन करते हैं."

    "इस 'रिपोर्ट' की हमें उम्मीद थी क्योंकि ऐसे 'एनजीओ' भारत में चुनावी मौसम आने पर नियमित रूप से एएनआई को निशाना बनाते हैं. हम पर 2019, 2020 में जो आरोप लगाए गए थे, उसे अब 2023 में भी दोहराया जा रहा है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    'ईयू डिसइन्फोलैब' का कहना है कि समाचार एजेंसी एएनआई ने बार-बार एक थिंक टैंक के हवाले से कई बातें कहीं, वास्तव में वह थिंक थैंक 2014 में बंद कर दिया गया था."

    एनजीओ का आरोप है कि समाचार एजेंसी इन नकली पत्रकारों, राजनीतिक एक्सपर्ट और ब्लॉगर्स के पाकिस्तान और चीन विरोधी नैरेटिव को बढ़ावा देने का काम करती है.

  14. जलाकर मार दिए गए जुनैद और नासिर के परिवार को इंसाफ़ का इंतज़ार है...

    वीडियो कैप्शन, जलाकर मार दिए गए जुनैद और नासिर के परिवार को इंसाफ़ का इंतज़ार है...

    गोरक्षक, मारपीट, अपहरण, जली हुई बोलेरो कार और कार में जलकर राख हुए दो इंसान एक ऐसा हत्याकांड जिसे लेकर दो राज्यों की पुलिस के बीच टकराव हो रहा है और इस टकराव के बीच झूल रहा है इंसाफ.

    जुनैद और नासिर के परिवारों को इसी इंसाफ़ का इंतज़ार है.

  15. ​दो दिनों की भारत यात्रा पर आए जर्मन चांसलर, कहा- 'मिलकर आतंकवाद से लड़ेंगे'

    जर्मन चांसलर

    इमेज स्रोत, Twitter/Arindam Bagchi

    जर्मन चांसलर ओलाफ़ स्कोल्ज़ दो दिनों की भारत यात्रा पर शनिवार को नई दिल्ली पहुंचे. दिसंबर 2021 में चांसलर बनने के बाद भारत की यह पहली सरकारी यात्रा है.

    दिल्ली के हैदराबाद हाउस में एक संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जर्मनी यूरोप में हमारा सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर होने के साथ भारत में निवेश का भी महत्वपूर्ण स्रोत है. आज 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' की वजह से भारत में सभी सेक्टर्स में नए अवसर खुल रहे हैं."

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और जर्मनी के बीच सक्रिय सहयोग है. दोनों देश इस बात पर भी सहमत हैं कि 'क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म' को समाप्त करने के लिए ठोस कार्रवाई जरूरी है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं जर्मन चांसलर ओलाफ़ स्कोल्ज़ ने कहा, "पिछली बार जब मैंने भारत का दौरा किया था तब से बहुत कुछ बदल गया है. भारत वास्तव में विकास कर रहा है. मेरे और पीएम मोदी के विचार समान हैं. मुझे खुशी है कि इस साल भारत के पास G20 की अध्यक्षता है."

    भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए बताया कि वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने नई दिल्ली एयरपोर्ट पर जर्मनी के चांसलर का स्वागत किया.

    उसके बाद वे राष्ट्रपति भवन पहुंचे. इस दौरान वहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    स्कोल्ज़ ने कहा, ''जर्मनी और भारत के साथ हमारे पहले से अच्छे संबंध हैं. मुझे उम्मीद है कि हम इस रिश्ते को और मजबूत बनाएंगे. मुझे आशा है कि इस दौरे के दौरान विकास और दुनिया की शांति से जुड़े सभी मुद्दों पर हम विस्तार से बातचीत करेंगे.''

    विदेश मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि स्कोल्ज़ के साथ कई सीनियर अधिकारी और जर्मनी के ​​कारोबारियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है.

    शनिवार को वो दिल्ली में रहेंगे, जहां राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया जाएगा. रविवार को उनका बेंगलुरु जाने का कार्यक्रम है. इस दौरे में दोनों देशों के बीच कई समझौते होंगे और कई मुद्दों पर बातचीत होगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  16. हरमनप्रीत कौर के रन आउट पर भारतीय फैंस क्या बोले?

    वीडियो कैप्शन, हरमनप्रीत कौर के रन आउट पर भारतीय फैंस क्या बोले?

    महिला टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा. बेहद रोमांचक मैच में भारत को पांच रन से हार झेलनी पड़ी.

    भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का रन आउट होना मैच में अहम पल साबित हुआ. देखिए साउथ अफ़्रीका के केपटाउन से बीबीसी के लिए विमल कुमार की रिपोर्ट.

  17. मुश्किल में फंसे पाकिस्तान की मदद कर सकते हैं पीएम मोदी- पूर्व रॉ प्रमुख दुलत

    रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के पूर्व प्रमुख अमरजीत सिंह दुलत
    इमेज कैप्शन, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के पूर्व प्रमुख अमरजीत सिंह दुलत

    रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के पूर्व प्रमुख अमरजीत सिंह दुलत का मानना ​​है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल के आखिर तक किसी न किसी रूप में पाकिस्तान की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं.

    उन्होंने कहा कि पीएम मोदी राजनीतिक और आर्थिक संकट का सामना करने रहे पाकिस्तान को इस मुश्किल से बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं.

    पीटीआई वीडियो को दिए एक इंटरव्यू में रॉ के पूर्व प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान से बात करने के लिए किसी खास समय का इंतजार करने की जरूरत नहीं है.

    दुलत कुछ समय पहले राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, दुलत कुछ समय पहले राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे

    उन्होंने कहा कि हमें अपने पड़ोसियों से बात करने की जरूरत है.

    दुलत ने कहा, "इस साल मेरा अनुमान है कि मोदी जी पाकिस्तान की मदद करेंगे.अंदर की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन यह मेरा अनुमान है."

    हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने समाचार एजेंसी एएनआई में स्मिता प्रकाश के साथ पॉडकॉस्ट में पाकिस्तान के मौजूदा संकट पर कहा था, "पाकिस्तान का भविष्य ज़्यादातर पाकिस्तान के ऐक्शन और पाकिस्तान के विकल्पों के चुनाव पर निर्भर है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    "कोई भी ऐसी मुश्किल स्थिति में अचानक और बिना कारण नहीं पहुँचता. ये उन पर निर्भर है कि आगे का क्या रास्ता निकलता है. आज हमारे रिश्ते ऐसे नहीं कि हम इस प्रक्रिया में सीधे तौर पर प्रासंगिक हों."

    एस जयशंकर ने यह भी कहा था, "अगर हम श्रीलंका से तुलना करें तो मैं कहूँगा कि ये एक बिल्कुल अलग रिश्ता है. श्रीलंका को लेकर हमारे यहाँ बहुत मित्रभाव है."

  18. भारत में इस जगह दौड़ रही 'बुलेट ट्रेन'

    वीडियो कैप्शन, भारत में इस जगह दौड़ रही 'बुलेट ट्रेन'

    भारत का पहला मिनिएचर रेलवे मॉडल अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रहा है.

    पुणे में स्थित इस म्यूज़ियम में सबकुछ है, जैसे भाप वाले इंजन से लेकर इलेक्ट्रिक इंजन तक, डीज़ल वाले इंजन से लेकर बुलेट ट्रेन तक.

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, सोनिया ने अपनी राजनीतिक पारी को लेकर ऐसा क्या कहा कि शुरू हुआ अटकलों का दौर,

    कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी

    इमेज स्रोत, ALOK PRAKASH PUTUL

    कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायपुर में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में अपनी राजनीतिक पारी को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है.

    अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात थी कि मैंने वर्ष 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाला. 25 वर्षों में पार्टी ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की और निराशा भी हाथ लगी.

    सोनिया गांधी ने कहा कि हमने 10 साल मनमोहन सिंह के नेतृत्व ने बहुत अच्छी सरकार दी थी. हम लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

    कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी

    इमेज स्रोत, ALOK PRAKASH PUTUL

    उन्होंने कहा कि 2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ डॉक्टर मनमोहन सिंह के कुशल नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हुई, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई.

    सोनिया गांधी ने कहा कि यह समय कांग्रेस, कांग्रेसजनों के साथ देश के लिए चुनौती का समय है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा, आरएसएस का गठबंधन हर संस्थान पर कब्जा कर रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा कि मौजूदा माहौल में देश में लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है. भाजपा सरकार संविधान की आत्मा पर चोट कर रही है.

    कांग्रेस नेता ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के साथ नफरत की आग भड़काई जा रही है. भाजपा देश में नफरत फैला रही है. अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है.

    उन्होंने कहा कि यह बड़े संघर्ष का समय है. इस कठिन अवसर पर कांग्रेस की विशेष जिम्मेदारी है. कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि यह देश की एकता, समानता की धुरी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  20. नीतीश के लिए अमित शाह बोले- अब आपके लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर दिए गए हैं...

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, @BJP4Bihar

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के चंपारण में एक रैली को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला.

    उन्होंने कहा, "बहुत साल तक 'आया राम गया राम' कर लिए, अब आपके लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर दिए गए हैं."

    "नीतीश बाबू आप प्रधानमंत्री बनने के लिए विकासवादी से अवसरवादी बने, कांग्रेस और आरजेडी के शरण में गए. नीतीश बाबू की प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा ने बिहार का बंटाधार कर दिया है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अमित शाह ने कहा, "ये लालटेन से जो लौ उठी है उसमें पूरा बिहार धधक रहा है. अब नीतीश बाबू में तो हिम्मत नहीं है कि वो लालटेन की लौ को बुझाएं. मगर मैं बिहार की जनता को कहने आया हूं कि इस बार ऐसा सबक सिखाइए कि बिहार में दल बदलने वाले चुप हो जाए."

    उन्होने कहा, "आज जो जंगल राज चल रहा है उससे मुक्ति पाने का एकमात्र रास्ता, 2024 में भाजपा की सरकार बनाकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    शाह ने कहा, "अपराध फिर से चरम पर जा रहा है. हत्या, अपहरण, डकैती के मामले रोज आ रहे हैं, बोलने वाले पत्रकारों की हत्या चालू हो गई है. पीएफआई जैसे संगठन बिहार में अपनी पैठ बना रहे थे, नीतीश बाबू चुप थे. मोदी जी ने पीएफआई पर बैन लगाकर पूरे देश को सुरक्षित करने का काम किया है."