आर्थिक मुसीबत में फंसे पाक पीएम ने कहा - खुद की मदद नहीं की तो बाहर से भी कोई नहीं आएगा
आर्थिक संकट से पाकिस्तान को निकालने के लिए प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक व्यापक रणनीति तैयार करने का संकल्प लिया है.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे and कमलेश मठेनी
आर्थिक मुसीबत में फंसे पाक पीएम ने कहा - खुद की मदद नहीं की तो बाहर से भी कोई नहीं आएगा
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक व्यापक रणनीति तैयार करने का संकल्प लेते हुए कहा कि अगर हम खुद घर में हालात ठीक नहीं करते हैं, तो कोई भी हमारी सहायता के लिए नहीं आएगा.
उन्होंने इस्लामाबाद में नेशनल एक्शन प्लान (एनएपी) और नेशनल काउंटर-टेररिज्म अथॉरिटी (एनसीटीए) पर शीर्ष समिति की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही.
उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए सांसदों को व्यक्तिगत पसंद और नापसंद से ऊपर उठना चाहिए.
बैठक में न सिर्फ़ नेताओं बल्कि सेना के कई बड़े अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया.
प्रधानमंत्री ने पिछले महीने हुई शीर्ष समिति की बैठक में शामिल नहीं होने पर इमरान ख़ान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की आलोचना भी की.
उन्होंने कहा कि पेशावर की घटना के बाद उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों को न्योता दिया था, लेकिन पीटीआई ने इसमें हिस्सा नहीं लिया और अब वे इस मामले को सड़क पर सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं.
30 जनवरी को पेशावर में एक आत्मघाती हमलावर ने एक मस्जिद में दोपहर की नमाज के वक़्त खुद को उड़ा लिया था. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस हमले में 101 लोग मारे गए थे और 200 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे.
महिला टी20 वर्ल्ड कप: दूसरे सेमीफ़ाइनल में साउथ अफ़्रीका ने इंग्लैंड को दी मात, फ़ाइनल ऑस्ट्रेलिया के साथ
इमेज स्रोत, G
साउथ अफ़्रीका ने
महिला टी20 वर्ल्ड कप में बहुत बड़ा उलटफेर करते हुए पहली बार फ़ाइनल में अपनी जगह
बना ली है.
साउथ अफ़्रीकी
टीम ने सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में इंग्लैंड को 6 रन से हराते हुए यह कारनामा किया.
अब फ़ाइनल
मुक़ाबले में रविवार को उसका मुक़ाबला ऑस्ट्रेलियाई टीम से होगा.
टी20 वर्ल्ड कप
के दूसरे सेमीफ़ाइनल में साउथ अफ़्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चार विकेट पर
164 रन बनाए.
जवाब में
इंग्लैंड की टीम ने इतने ही ओवरों में आठ विकेट पर 158 रन बनाए.
इसके साथ ही साउथ
अफ़्रीका ने छह रन से यह मुक़ाबला जीतते हुए फ़ाइनल में जगह बनाई.
इस मैच में
उलटफेर का कारण बनी साउथ अफ़्रीकी टीम की गेंदबाज़ अयाबोंगा खाका ने, जिन्होंने अपने चौथे और मैच के 18वें ओवर में
इंग्लैंड के तीन विकेट लेते हुए उसे बैकफुट पर धकेल दिया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
एफ़एटीएफ़ ने निलंबित की रूस की सदस्यता, यूक्रेन ने किया फ़ैसले का स्वागत
इमेज स्रोत, EWA
फ़ाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफ़एटीएफ़) ने शुक्रवार को रूस की सदस्यता निलंबित कर दी है. एफ़एटीएफ़ का कहना है कि रूस ने यूक्रेन के साथ युद्ध में संस्था के कई सिद्धांतों का उल्लंघन किया है.
यूक्रेन पर रूसी हमले के एक साल पूरा होने के मौके पर ये फ़ैसला लिया गया है.
एफ़एटीएफ़ एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग को रोकने के लिए वैश्विक मानक तय करता है और देश इसका अनुपालन करें, इस पर नज़र रखता है.
एफ़एटीएफ़ ने एक बयान में कहा, ''रूस के उठाए कदम वैश्विक वित्तीय प्रणाली की सुरक्षा और एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए एफ़एटीएफ़ के मूल सिद्धांतों के ख़िलाफ़ जाते हैं.''
''साथ ही इससे अंतरराष्ट्रीय सहयोग और पारस्परिक सम्मान के लिए प्रतिबद्धता का भी उल्लंघन हुआ है.''
यूक्रेन ने एफ़एटीएफ़ के इस फ़ैसले का स्वागत किया लेकिन उम्मीद जताई कि एफ़एटीएफ़ के सदस्य आगे जाकर रूस को ब्लैकलिस्ट करेंगे और उस पर प्रतिबंध लगाएंगे.
यूक्रेन के वित्त मंत्री सर्गेई मारचिनका ने कहा, ''ये पर्याप्त नहीं है लेकिन सही दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.''
यूक्रेन एफ़एटीएफ़ से रूस को बाहर करने की पहले से मांग करता रहा है. हालांकि, निलंबित करने के बाद भी रूस एफ़एटीएफ़ का सदस्य रहेगा.
महिला टी-20 वर्ल्ड कप में हार के बाद पूर्व भारतीय कप्तान ने दी टीम को सलाह
इमेज स्रोत, MARCO LONGARI
भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी ने टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के बाहर होने के बाद खिलाड़ियों की फिटनेस पर कड़े शब्दों में सवाल खड़े किए हैं.
डायना एडुल्जी ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के मुक़ाबले अंडर-19 की टीम ने दक्षिण अफ़्रीका में बेहतर फील्डिंग की है. अगर महिला क्रिकेट में 'यो यो' टेस्ट अनिवार्य हो जाए तो अधिकतर खिलाड़ी उसमें जूझती नज़र आएंगी.
'यो यो' टेस्ट खिलाड़ी की शारीरिक क्षमताओं को परखने के लिए लिया जाता है. पुरुष टीम में चयन के लिए बीसीसीआई ने 'यो यो' टेस्ट को मंज़ूरी दी है.
टी20 विश्व कप के फ़ाइनल मैच में गुरुवार को भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से पांच रनों से हार गई थी.
डायना एडुल्जी ने मैदान पर खिलाड़ियों के फील्डिंग पर नाराज़गी जताई. उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि टीम की सामान्य स्तर की फील्डिंग के लिए उनकी खराब फिटनेस ज़िम्मेदार है.
इमेज स्रोत, PUNIT PARANJPE / Stringer
इमेज कैप्शन, भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी
उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भी दूसरे रन के लिए दौड़ते वक़्त बहुत गंभीर नहीं दिखीं. उनके रन आउट ने मैच का रुख बदल दिया.
डायना एडुल्जी का सुझाव है कि बीसीसीआई अगले विश्व कप से पहले महिला टीम के लिए स्थायी सपोर्ट स्टाफ़ रखे ना कि एनसीए से या अनुबंध पर.
उन्होंने कहा, ''अगर यो यो टेस्ट हो तो अधिकतर उसमें बाहर हो जाएंगी. अंडर-19 की टीम इनसे ज़्यादा फिट लगती है. ये बार-बार हो रहा है. बीसीसीआई को खिलाड़ियों की फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए.''
भारत में इस जगह दौड़ रही 'बुलेट ट्रेन'
हरमनप्रीत कौर का वो रन आउट, जिसकी टीस वे शायद ही भूल पाएँ
रूस-यूक्रेन युद्ध: एक साल के उतार-चढ़ाव और क्या होगा आगे
इमेज स्रोत, Getty Images
यूक्रेन पर रूस के हमले का पूरा एक साल हो गया है. रूस ने 24 फ़रवरी 2022 को यूक्रेन पर हमला किया था.
दूसरे विश्व युद्ध के बाद से रूस का यह सबसे बड़ा युद्ध है. हालांकि रूस इसे युद्ध नहीं बल्कि 'स्पेशल सैन्य ऑपरेशन' कहता है.
दोनों तरफ़ से हज़ारों लोग मारे जा चुके हैं. एक करोड़ 80 लाख से ज़्यादा लोग यूक्रेन छोड़ कर चले गए हैं.
यूरोप में उर्जा संकट और अफ़्रीक़ा में खाने पीने के सामान की क़ीमत आसमान छू रही है.
पिछले एक साल के दौरान युद्ध में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले. इसके अलावा लोग यह भी जानना चाहते हैं कि इस एक साल का लेखा जोखा क्या रहा और आने वाले दिनों में क्या हो सकता है.
यहां इन सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश की जाएगी.
लेकिन सबसे पहले जानते हैं कि पिछले एक साल में कब-कब निर्णायक मोड़ आया. पढ़िए पूरी कहानी
दिनभर: रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल पूरा, अब क्या होगा?
उत्तर प्रदेश: राजू पाल हत्याकांड के गवाह की गोली मार कर हत्या,
इमेज स्रोत, MANVENDRA PRATAP SINGH
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
उत्तर प्रदेश पुलिस ने बीबीसी हिंदी से बात करते हुए इसकी पुष्टि की है.
प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बीबीसी को बताया कि गोलीबारी में यूपी पुलिस के दो सिपाही घायल हो गए हैं. इनमें एक सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है. दूसरा सिपाही ऑपरेशन थियेटर में है.
उमेश पाल के घर के आस-पास मौजूद लोगों का कहना है कि“हमलावरों ने गोलियां चलाई और बमबाजी करते हुए भाग गए.”
चश्मदीदों ने क्या कहा?
उमेश पाल के परिवार की एक वृद्ध महिला का कहना है कि हाई कोर्ट से आए हैं, आज तारीख भी थी, वर्दी पहने ही थे. वहीं से आए थे.
बुजुर्ग महिला से जब पूछा गया कि कितने बदमाश थे, तो महिला ने कहा कि अरे पूरी गली घेरे थे, गोली चला रहे थे हमने गिने नहीं.
वहीं मौके पर मौजूद एक लड़की का कहना है कि "बदमाशों ने बम फेंका जिससे धूल की वजह से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था."
घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
एमसीडी स्थायी समिति चुनाव में जमकर हाथापाई, आप पार्षद घायल
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, एमसीडी में हंगामा
दिल्ली नगर निगम
में स्थायी समिति के चुनाव के दौरान शुक्रवार को आम आदमी पार्टी और बीजेपी
पार्षदों के बीच मारपीट हो गई.
पार्षदों की
धक्का-मुक्की और हाथापाई के बीच एक आप पार्षद अशोक कुमार मन्नू बेहोश भी हो गए.
आप पार्षद ने बीजेपी पर आरोप लगाया, ''वो बेशर्म हैं.
उन्होंने महिलाओं और मेयर पर भी हमला किया. बीजेपी के गुंडों ने ऐसा किया.''
इससे पहले
गुरुवार को भी रातभर हुए हंगामे और हाथापई के बाद शुक्रवार सुबह के लिए सदन स्थगित
कर दिया गया था. सदन में स्थायी समिति के छह सदस्यों का चुनाव होना है.
आज स्थायी समिति
के लिए चुनाव तो हुआ लेकिन नतीजों को लेकर हंगामा हो गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
दिल्ली में कुल 250 पार्षद हैं लेकिन कांग्रेस के वॉकआउट करने के बाद 242 पार्षदों ने वोट दिया.
बीजेपी का कहना है कि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने स्थायी समिति के लिए आप और बीजेपी के तीन-तीन सदस्य चुने जाने की घोषणा की थी लेकिन मेयर शैली ऑबरॉय नतीजों की घोषणा नहीं कर रही हैं.
मेयर ने एक वोट को अवैध घोषित कर दिया था और फिर से वोटों की गणना करने का आदेश दिया था जिसके बाद बीजेपी पार्षदों ने हंगामा कर दिया. उन्होंने इस फ़ैसले को गलत ठहराया.
वहीं, आप नेता सौरभ भारद्वाज का दावा है कि पार्टी के 133 पार्षद होने के बावजूद भी उन्हें 138 वोट मिले हैं यानी बीजेपी के पार्षदों ने आप को वोट दिया है.
इससे पहले शुक्रवार सुबह आम आदमी पार्टी के बवाना से पार्षद पवन शेरावत बीजेपी में शामिल हो गए थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
रूसी हमले के एक साल पूरा होने पर राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और रूस ने क्या कहा
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
रूस के हमले के
एक साल पूरा होने के मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा
है कि यूक्रेन इस साल जीत हासिल करने के लिए सबकुछ करेगा.
ज़ेलेंस्की ने
कहा है कि यूक्रेन ने दुनिया को अपने प्रतिरोध के जज्बे से प्रेरित और एक किया है.
उन्होंने कहा कि
जब तक रूसी कातिलों को सज़ा नहीं दी जाएगी, यूक्रेन नहीं
रुकेगा.
यूक्रेन के कई
शहरों में रूसी हमले के एक साल पूरे होने के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे
हैं.
इनमें बूचा शहर
भी शामिल है जहां व्लादिमीर पुतिन की फौज पर मानवता के ख़िलाफ़ अपराध करने के आरोप
हैं.
द्वितीय विश्व
युद्ध के बाद यूरोप के लिए यूक्रेन पर रूस का हमला अब तक के सबसे कठिन संघर्ष में
तब्दील हो गया है.
संयुक्त राष्ट्र
ने गुरुवार रात को रूस की आलोचना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें युद्ध
खत्म करने और रूस से फौज वापस बुलाने की अपील की गई है.
वहीं, इस बीच रूस के पूर्व राष्ट्रपति दमित्री
मेदवेदेव ने सुझाव दिया है कि रूसी सेना को यूक्रेनी सैनिकों को पोलैंड की सीमा तक
धकेल देना चाहिए.
दमित्री मेदवेदेव
इस समय रूस की सुरक्षा काउंसिल के डिप्टी चेयरमैन हैं.
उन्होंने ये बयान
रूसी हमले के एक साल पूरे होने के मौके एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया.
उन्होंने कहा कि
जीत हासिल की जाएगी लेकिन ये भी महत्वपूर्ण है कि यूक्रेन में रूस के स्पेशल
मिलिट्री ऑपरेशन के सभी लक्ष्यों को हासिल किया जाए.
दमित्री मेदवेदेव
ने ये भी कहा कि इसका मतलब ये भी है कि रूस पर मंडरा रहे ख़तरे को पोलैंड की
सीमाओं तक पीछे धकेल दिया जाए.
पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना- वो कह रहे हैं मोदी तेरी कब्र खुदेगी पर देश कह रहा है...
इमेज स्रोत, Twitter/@BJP4India
पीएम मोदी ने
मेघालय में रैली के दौरान कांग्रेस पर उन्हें लेकर दिए गए बयानों को लेकर निशाना
साधा है.
उन्होंने शिलॉन्ग में रैली के दौरान कहा, ''कुछ लोग जिनको देश ने नकार दिया है, जो निराशा के गर्त में डूब चुके हैं, वो आजकल माला जपते हैं और कह रहे हैं कि मोदी
तेरी कब्र खुदेगी. लेकिन देश कह रहा है, देश का कोना कोना
कह रहा है- मोदी तेरा कमल खिलेगा.''
पीएम मोदी ने
कांग्रेस नेताओं के नारे का इस्तेमाल अपनी रैली में किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की दिल्ली हवाईअड्डे से गिरफ़्तारी के बाद कांग्रेस के नेताओं ने पीएम मोदी के ख़िलाफ़ नारेबाजी की थी.
नारेबाजी के एक वीडियो में वो ये बोलते सुनाई दे रहे हैं, ''तानाशाही नहीं चलेगी, मोदी तेरी कब्र खुदेगी.''
पीएम मोदी ने रैली में कहा कि आपके इस प्यार को मैं बेकार नहीं जाने दूंगा. इस रोड शो की तस्वीरों ने देश के कोने-कोने में आपका संदेश पहुंचा दिया है. मेघालय में चारों तरफ बीजेपी ही बीजेपी दिख रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने कहा, ''मेघालय आज फैमिली फर्स्ट की बजाए पीपल फर्स्ट वाली सरकार चाहता है इसलिए आज 'कमल का फूल' मेघालय की मजबूती, शांति और स्थिरता का पर्याय बन गया है.''
''मेघालय के हितों को कभी भी प्राथमिकता नहीं दी गई. आपको छोटे-छोटे मुद्दों पर बांटा गया. इस राजनीति ने आपका बहुत नुकसान किया है. यहां के युवाओं का बहुत नुकसान किया है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
पीएम मोदी ने शुक्रवार को मेघालय के तुरा में भी रैली की थी. यहां भी उन्होंने पुरानी सरकार पर निशाना साधा और डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाए.
उन्होंने कहा, ''मेघालय में बीजेपी सरकार होने का मतलब है- मेघालय का तेज विकास, बिना भेदभाव मेघालय के हर क्षेत्र का विकास. मेघालय में बीजेपी सरकार यानी- बम और ब्लॉकेड और हिंसा से मुक्ति. हर क्षेत्रीय और धर्म को सहयोग करने वाली सरकार.''
बीजेपी, कांग्रेस, आरएसएस और टुकड़े-टुकड़े गैंग पर शशि थरूर ने क्या कहा?
वीडियो कैप्शन, बीजेपी, कांग्रेस, आरएसएस और टुकड़े-टुकड़े गैंग पर शशि थरूर ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कांग्रेस में 'बग़ावत', भाजपा, अमित शाह के बयान और विदेश में भारत की छवि को लेकर क्या-क्या कहा?
वीडियो: दिलनवाज़ पाशा और सेराज अली
भारत में जी-20 की बैठक के दौरान अमेरिकी मंत्री ने रूसी अधिकारियों पर जताई नाराज़गी
इमेज स्रोत, Alex Wong / Staff
इमेज कैप्शन, अमेरिकी वित्त जेनेट येलेन
अमेरिकी वित्त
मंत्री जेनेट येलेन ने बेंगलुरु में जी-20 के वित्त मंत्रियों की बैठक में मौजूद रूसी अधिकारियों पर नाराज़गी जताई. उन्होंने कहा कि अगर वो इसी तरह काम करते रहे तो वो पुतिन के
अत्याचारों के भागीदारी बन जाएंगे.
यूक्रेन पर रूसी
हमले के एक साल पूरा होने पर जेनेट येलेन ने अपने समकक्षों से ''यूक्रेन का समर्थन करने और रूस को युद्ध से
रोकने के लिए दुगने प्रयास'' करने के लिए कहा.
येलेन ने कहा कि
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खाद्य और ऊर्जा को हथियार की तरह इस्तेमाल करने का असर
ना सिर्फ़ यूक्रेन पर बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ा है, खासतौर पर विकसित
देशों पर.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने कहा, ''मैं जी-20 में मौजूद रूसी अधिकारियों से कहना चाहती हूं कि वो लगातार अपने काम से पुतिन के अत्याचारों के भागीदार बन रहे हैं. यूक्रेन में गई जानों और वैश्विक स्तर पर हुए नुक़सान की ज़िम्मेदारी उन पर भी होगी.''
हालांकि, जी-20 की अध्यक्षता कर रहे भारत ने इस बैठक में रूस का नाम लेने और युद्ध का ज़िक्र करने से बचने की कोशिश की. भारत ने बैठक के उद्घाटन समारोह में रूस-यूक्रेन युद्ध का ज़िक्र नहीं किया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्रियों से दुनिया के ''सबसे कमज़ोर लोगों'' पर ध्यान देनी की अपील की लेकिन उन्होंने रूस और यूक्रेन का संदर्भ नहीं दिया.
हालांकि, इसके बावजूद भी दो दिवसीय इस बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध और इसके वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव का मसला हावी रहने वाला है.
तुर्की में मलबे पर क्यों बांधे जा रहे हैं लाल गुब्बारे?
वीडियो कैप्शन, तुर्की में मलबे पर क्यों बांधे जा रहे हैं लाल गुब्बारे?
तुर्की और सीरिया में छह फरवरी को आए भूकंप से अभी तक 44 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
मरने वालों में हज़ारों की संख्या में बच्चे भी हैं.
इन्हीं बच्चों की याद में तुर्की के हताय में मलबों पर लाल गुब्बारे लगाए जा रहे हैं.
पंजाब: अमृतपाल सिंह के सहयोगी लवप्रीत तूफ़ान हुए रिहा, उन्हें छुड़ाने थाने में घुसे थे समर्थक
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, अमृतपाल सिंह के सहयोगी लवप्रीत तूफ़ान
पंजाब के 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के सहयोगी लवप्रीत
तूफ़ान को अमृतसर जेल से रिहा कर दिया गया है.
लवप्रीत तूफ़ान
की रिहाई को लेकर पंजाब के अमृतसर के नज़दीक अजनाला में गुरुवार को हंगामा खड़ा हो
गया था.
'वारिस पंजाब दे'
के समर्थकों ने एक अजनाला
ने एक थाने पर हमला कर दिया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
बंदूकों और तलवारों से लैस समर्थक अमृतपाल सिंह के साथी लवप्रीत सिंह तूफान को छुड़ाने के लिए पहुंचे थे.
अमृतपाल सिंह भी थाने पहुंचे थे.
समर्थक पुलिसबलों से भिड़ गए. इस झड़प में एक पुलिस अफ़सर समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने पुलिस को 'अल्टीमेटम' दिया और उनके हज़ारों समर्थकों ने थाने में इतना हंगामा किया कि पुलिस को लवप्रीत सिंह को रिहा करने का आश्वासन देना पड़ा.
अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों के सामने पुलिस बेबस दिखी.
अमृतसर के पुलिस आयुक्त जसकरन सिंह ने कहा, "इन लोगों ने पुलिस को पर्याप्त सबूत दिए हैं कि गिरफ्तार व्यक्ति लवप्रीत तूफान सिंह वहां मौजूद नहीं था. उसी के आधार पर उसे छोड़ा जाएगा."
यूक्रेन की जंग से ऐसे जुड़ा है रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भविष्य
इमेज स्रोत, RUSSIAN GOVERNMENT
मैं बार बार उस बात के बारे में सोचता रहता हूं, जो मैंने तीन साल पहले रूस के सरकारी टेलीविज़न चैनल पर सुनी थी.
उस वक़्त रूसी जनता से अपील की जा रही थी कि वो देश के संविधान में उस बदलाव का समर्थन करें, जिससे व्लादिमीर पुतिन को अगले 16 बरस तक सत्ता में और बने रहने का हक़ हासिल हो जाएगा.
इस बदलाव पर जनता को राज़ी करने के लिए सरकारी टीवी चैनल के न्यूज़ एंकर ने राष्ट्रपति पुतिन को समंदर में एक ऐसे कप्तान के तौर पर पेश किया था, जो रूस जैसे शानदार जहाज़ को उठा-पटक भरी दुनिया की ख़तरनाक और तूफ़ानी लहरों के बीच से सुरक्षित निकाल रहे हैं.
उस एंकर ने कहा, 'रूस स्थिरता का एक नखलिस्तान है. एक सुरक्षित बंदरगाह है. अगर पुतिन नहीं होते, तो ज़रा सोचिए हमारा क्या होता?'
दिल्ली: केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल के बीच बढ़ी तकरार, आया नया आदेश
इमेज स्रोत, ANI
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली के अधिकारियों को उपराज्यपाल वीके सक्सेना के कार्यालय से आने वाले सीधे आदेशों को न मानने के
लिए कहा है.
समाचार एजेंसी
पीटीआई और एएनआई के मुताबिक एलजी और दिल्ली सरकार के बीच चल रहे टकराव के बीच ये
निर्देश दिए गए हैं.
दिल्ली के
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि उपराज्यपाल से सीधे तौर पर मिले आदेश
संविधान और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन है. ऐसे में उपराज्यपाल के
आदेशों का पालन करने को सरकार गंभीरता से लेगी.
इमेज स्रोत, ANI
एलजी और दिल्ली सरकार के बीच कई मसलों पर टकराव की स्थिति बनी हुई है.
इसमें स्कूल शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजने का मसला भी शामिल है. इसे लेकर दिल्ली सरकार की फाइल उपराज्यपाल के पास है लेकिन उन्होंने अभी तक इस पर मंजूरी नहीं दी है.
इससे पहले भी आप नेता उपराज्यपाल पर दिल्ली सरकार को दरकिनार कर अधिकारियों को आदेश देने का आरोप लगा चुके हैं.
केजरीवाल सरकार के सभी मंत्रियों ने अपने विभाग सचिवों को लिखित में कहा है कि वो कार्य संचालन नियम का सख्ती से अनुपालन करें. इसमें कहा गया है कि उपराज्यपाल से मिले आदेशों के बारे में सचिव को सीधे प्रभारी मंत्री को बताना होगा.
COVER STORY: मेघालय चुनाव में धर्म कितना अहम?
वीडियो कैप्शन, मेघालय में क्या ईसाईयों के मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की कोशिश कर रही हैं बाक़ी पार्टियां?
पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड और मेघालय चुनाव के रंग में रंगे हैं.
ईसाई आबादी बहुल मेघालय की राजनीति में धर्म की भी अहम भूमिका है.
इसे सियासी पार्टियां कैसे भुनाने की कोशिश कर रही हैं.
देखिए कवर स्टोरी में बीबीसी संवाददाता मयूरेश कोण्णूर की ये ग्राउंड रिपोर्ट.
ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार: उपेंद्र कुशवाहा ने दिया विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा, कहा- मन अब हल्का है...
इमेज स्रोत, ANI
बिहार में नवगठित राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.
उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा ट्विटर पर करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम एक संदेश भी लिखा है.
उन्होंने कहा है, "मुख्यमंत्री जी,
"त्वदीयं वस्तु तुभ्यमेव समर्पये"
आज मैंने विधान परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा सौंप दिया. मन अब हल्का है. चक्रव्यूह से बाहर आ जाने की सुखद अनुभूति हो रही है. याचना का परित्याग कर रण के रास्ते पर निकल पड़ा हूं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इससे पहले जनता दल यूनाइटेड से नाराज चल रहे उपेंद्र कुशवाहा ने 20 फरवरी को जेडीयू से इस्तीफा देकर नई पार्टी के गठन का एलान किया था.
उनकी नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल है.
उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को ही विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने की बात कह दी थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उपेंद्र कुशवाहा अबतक जनता दल यूनाइटेड के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष थे.
2020 में बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अपनी पुरानी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की बुरी हार के बाद कुशवाहा ने जेडीयू में शामिल हुए थे.
लेकिन बीते कई दिनों से कुशवाहा जेडीयू से नाराज चल रहे थे और लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले कर रहे थे.
वह जेडीयू पर आरजेडी के साथ मिलकर गुप्त डील करने का आरोप भी लगा रहे थे.