साइबर हमले को लेकर एम्स का आया जवाब, डेटा रिस्टोर हुआ लेकिन...

कथित साइबर हमले को लेकर एम्स ने जानकारी दी है कि ई-हॉस्पिटल के सभी डेटा को रिस्टोर कर लिया गया है, और सभी नेटवर्क को दुरुस्त किया जा रहा है, इसके बाद सभी सर्विस शुरू होंगी.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and शुभम किशोर

  1. साइबर हमले को लेकर एम्स का आया जवाब, डेटा रिस्टोर हुआ लेकिन...

    साइबर हमले

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कथित साइबर हमले को लेकर एम्स ने जानकारी दी है कि ई-हॉस्पिटल के सभी डेटा को रिस्टोर कर लिया गया है, और सभी नेटवर्क को दुरुस्त किया जा रहा है, इसके बाद सभी सर्विस शुरू होंगी.

    उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि बहुत ज़्यादा डेटा और कई बड़े सर्वर और कंप्यूटर के कारण इस प्रक्रिया में लंबा समय लग रहा है. उन्होंने कहा कि साइबर सिक्योरिटी के जुड़े कदम उठाए जा रहे हैं.

    फिलहाल सभी बाहर से आने वाले, अस्पताल में भर्ती मरीज़, लैब मैनुअल मोड पर चल रहे हैं.

    साइबर हमले की जांच के लिए कई एजेंसियों की मदद ली जा रही है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि हैकिंग फ़िरौती के लिए की गई थी. हालांकि दिल्ली पुलिस ने इससे इनकार किया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. पायल और यशविकाः दो लड़कियों के बीच प्यार और शादी की कहानी

    वीडियो कैप्शन, पायल और यशविकाः दो लड़कियों के बीच प्यार और शादी की कहानी

    यशविका और पायल शादी करके एकसाथ रहती हैं.

    वो मुंबई के पास लोनावला में रहते हैं. इस समलैंगिक जोड़ी ने परिवार से दूर शादी रचाई .

    यशविका और पायल का ‘यशाल व्लॉग्स’ नाम से यूट्यूब चैनल भी है.

    उन्होंने अपनी शादी की हर रस्म इस यूट्यूब चैनल पर दिखाई. उन्होंने अपने प्यार और शादी तक के सफ़र को भी साझा किया.

  3. ब्रिटेन और चीन के संबंधों का 'स्वर्ण युग' ख़त्म हो चुका है: ऋषि सुनक

    सुनक

    इमेज स्रोत, Reuters

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मंगलवार को ये साफ़ कर दिया है कि ब्रिटेन और चीन के द्विपक्षीय संबंधों का स्वर्ण युग अब समाप्त हो चुका है.

    विदेश नीति पर अपना पहला भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं, ब्रिटेन का एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के प्रति रवैया ‘विकसित’ हो.

    हालांकि उन्होंने कहा कि ब्रिटेन "चीन को और वैश्विक अर्थव्यवस्था में चीन के महत्व को नकार नहीं सकता" और इसलिए "दीर्घकालिक दृष्टिकोण" अपनाते हुए "एक मज़बूत" अप्रोच अपनाना होगा.

    सुनक ने कहा, "ये साफ़ है कि तथाकथित स्वर्ण युग अब ख़त्म हो गया है, साथ ही ये आइडिया भी कि व्यापार से समाजिक और राजनीतिक बदलाव आएगा."

    स्वर्ण युग शब्द का इस्तेमाल सात साल पहले डेविड कैमरून के नेतृत्व वाली सरकार के समय हुआ था.

  4. ऋषि सुनक ने चीन पर किया करारा हमला

    वीडियो कैप्शन, ऋषि सुनक ने चीन पर किया करारा हमला

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने चीन पर करारा हमला बोला है.

    उन्होंने कहा कि चीन के साथ सुनहरा दौर बीत चुका है.

    सुनक ने इस मौके पर बीबीसी पत्रकार पर 'हमले' का मुद्दा भी उठाया.

    चीन में इन दिनों कोविड लॉकडाउन के ख़िलाफ़ सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी हैं.

  5. झारखंड: तीन तलाक़ देने पर महिला ने पति के ख़िलाफ़ दर्ज कराई एएफ़आईआर

    ट्रिपल तलाक़

    झारखंड के रामगढ़ में 24 साल की एक महिला ने अपने 55 साल के पति ख़िलाफ़ ट्रिपल तलाक़ देने को लेकर एफ़आईआर दर्ज कराई है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नाइमुन खातून ने आरोप लगाया है कि उनके पति आलम अंसारी ने 15 सितंबर को उन्हें ट्रिपल तलाक़ दिया था.

    नाइमुन खातून के अंसारी से एक बच्चा है जबकि अंसारी की पिछली शादियों से 5 बेटे और तीन बेटियां हैं.

    नाइमुन खातून ने अंसारी पर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया गया है.

    एफ़आईआर में कहा गया है कि नाइमुन खातून एक ग़रीब परिवार से ताल्लुक रखती है और शादी उनकी इच्छा के ख़िलाफ़ हुई है.

    साल 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिपल तलाक़ को गैर कानूनी घोषित कर दिया था.

  6. यूक्रेन में लोग टैंट में रहने के लिए क्यों मजबूर हैं?

    वीडियो कैप्शन, यूक्रेन की राजधानी कीएव में भीषण सर्दी में टेंट दे रहे हैं लोगों को राहत.

    यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर रूसी हमलों के बाद आम यूक्रेनी लोग बिजली और पानी जैसी ज़रूरी चीजों की कमी झेल रहे हैं.

    दोनों देशों के बीच पिछले कई महीनों से युद्ध जारी है. और बढ़ती ठंड और बिजली संकट ने लाखों लोगों की ज़िंदगी को मुश्किल बना दिया है.

    बिजली संकट की वजह से लोग घर छोड़कर टेंट मे रहने को मजबूर हैं.

    देखिए बीबीसी की ख़ास रिपोर्ट

  7. श्रद्धा मर्डर केस: आफ़ताब पूनावाला के नार्को टेस्ट को अदालत ने दी मंज़ूरी

    श्रद्धा मर्डर केस

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली पुलिस को श्रद्धा मर्डर केस के अभियुक्त आफ़ताब पूनावाला के नार्को टेस्ट की मंज़ूरी मिल गई है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, कोर्ट ने कहा है कि एक और पांच दिसंबर को आफ़ताब पूनावाला को नार्को टेस्ट के लिए रोहिणी एफ़एसएल ले जाया जा सकता है.

    फ़िलहाल पुलिस आफ़ताब पूनावाला का पॉलिग्राफ़ टेस्ट करवा रही है. इसी कड़ी में आफ़ताब पूनावाला को लेकर एफ़एसएल से लौटते समय सोमवार को पुलिस के वाहन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था. मामले में दो हमलावरों को गिरफ़्तार कर, न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसके बाद मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के साथ आफ़ताब को तिहाड़ जेल से फिर रोहिणी लैब ले जाया गया है.

    दिल्ली पुलिस के अनुसार, आफ़ताब पूनावाला ने इस साल मई महीने में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की कथित तौर पर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे. आफ़ताब पर आरोप है कि वो इसके बाद रोज़ रात में कुछ हिस्से मेहरौली के जंगलों में फेंकता था.

    मामले से पर्दा तब उठा जब श्रद्धा वालकर के पिता ने बेटी के लापता होने की शिकायत पुलिस से की. श्रद्धा वालकर और आफ़ताब पूनावाला दोनों ही महाराष्ट्र के निवासी थे और दिल्ली के मेहरौली में किराए के घर में शिफ़्ट हुए थे.

  8. चीन में शी जिनपिंग के इस्तीफ़े की मांग क्यों कर रहे हैं लोग

    वीडियो कैप्शन, चीन की 'ज़ीरो कोविड पॉलिसी' को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं चीन के लोग

    चीन में सख़्त कोविड पॉलिसी को लेकर आम लोगों में आक्रोश बढ़ने के बाद अब सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं.

    चीन की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शंघाई शहर में दुर्लभ विरोध प्रदर्शन देखे गए हैं.

    इन विरोध प्रदर्शनों में शी जिनपिंग के इस्तीफ़े की मांग तक गयी है.

    देखिए बीबीसी संवाददाता स्टीफ़न मैक्डॉनल की ये रिपोर्ट.

  9. जब कश्मीरी पंडितों पर हमले हो रहे थे, तब कश्मीर फ़ाइल्स के लोग कहां थे: संजय राउत

    संजय राउत

    शिवसेना के सांसद संजय राउत मंगलवार को गोवा में हुए इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल के चीफ़ ज्यूरी नदाव लपिड के समर्थन में आए हैं.

    नदाव लपिड ने द कश्मीरी फ़ाइल्स को 'प्रोपेगैंडा' और 'भद्दी' फ़िल्म बताया था. उन्होंने कहा कि फ़ेस्टिवल के कॉम्पिटेटिव सेक्शन में इस फ़िल्म को शामिल करने के फ़ैसले ने उन्हें 'हैरान' और 'परेशान' किया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राउत ने कहा, "कश्मीर फ़ाइल्स के बार में ये सही है. एक ये पार्टी का दूसरी के ख़िलाफ़ प्रोपेगैंडा था. एक पार्टी और सरकार प्रोपेगैंडा में व्यस्त थी. लेकिन सबसे ज़्यादा हत्याएं फ़िल्म के बाद हुई हैं. कश्मीरी पंडितों और सुरक्षाबलों की हत्याएं हुई हैं."

    उन्होंने कहा, "रिलीज़ के बाद फ़िल्म का राजनीतिकरण किया गया और ज़्यादा कश्मीरी पंडितों को नुकसान हुआ. फ़िल्म के बाद, कश्मीरी पंडितों पर हमले बढ़े. क्या हम पार्ट टू बनाएंगे?"

    उन्होंने कहा, "कश्मीर फ़ाइल्स के ये लोग कहां थे जब कश्मीरी पंडितों पर हमले हो रहे थे. इस फ़िल्म के कमाई गई कुछ रकम को कश्मीरी पंडितों को देना चाहिए."

  10. COVER STORY: सौराष्ट्र में किसान पलायन के लिए क्यों मजबूर हैं?

    वीडियो कैप्शन, गुजरात के सौराष्ट्र से क्यों जा रहे हैं युवा? क्या इस बार किसानों का दर्द झलकेगा चुनाव में

    हाल ही में गुजरात से एक ख़बर आई थी कि वहां किसानों ने लहसुन के दाम गिरने की वजह से उसे मुफ़्त में बांट दिया है.

    देश के कई हिस्सों में किसानों की बुरी आर्थिक स्थिति और उसकी वजह से आत्महत्या के बारे में ख़बरें आती रहती हैं.

    लेकिन गुजरात के किसानों का क्या हाल है, जहां बड़ी संख्या में छोटे किसान रहते हैं.

    देखिए, गुजरात के सौराष्ट्र में किसानों के हाल पर बीबीसी संवाददाता विनीत खरे की रिपोर्ट

  11. कश्मीर फ़ाइल्स विवाद: दिन भर, पूरा दिन, पूरी ख़बर, अंजुम शर्मा और गुरप्रीत सैनी के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  12. पीएम मोदी की पूजा करने वाले दो लोगों को मिलता है सब कुछ: राहुल गांधी

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि पीएम मोदी की ‘पूजा’ करने वालों को ‘जो वो चाहते हैं मिलता है.’

    भारत जोड़ो आंदोलन के तहत मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे राहुल ने लोगों को संबोधित करते हुए ये बात कही.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा, “जो लोग तपस्या करते हैं, उन्हें सरकार से कुछ नहीं मिलता. दो लोग जो पीएम मोदी की दिनभर पूजा करते हैं उन्हें वो जो चाहते हैं मिलता है. रेलवे, एयरपोर्ट, बंदरगाह, सड़क, बिजली सबकुछ उन्हें मिल जाता है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मंगलवार को उज्जैन में राहुल गांधी ने महाकाल मंदिर के दर्शन किए. चार दिसंबर भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी.

  13. वर्ल्ड कप: क़तर में ईरान के फ़ुटबॉल फ़ैंस की 'सीक्रेट क्लब' की दुनिया

    Iranian football

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कई ईरानी फ़ुटबॉल फ़ैंन अपनी टीम के प्रति नाराज़गी के कारण फ़ीफ़ा विश्वकप का बायकॉट कर रहे हैं.

    इन फ़ैंस को लगता है कि उनकी फ़ुटबॉल टीम ने ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में वैश्विक मंच पर ज़्यादा कुछ नहीं किया जबकि ईरान की हुकूमत ने प्रदर्शन को दबाने के लिए सैकड़ों लोगों को मार दिया है.

    लेकिन ईरान से बाहर रह रहे ईरीनी फ़ैंस ने दोहा में चल रहे फ़ुटबॉल विश्वकप में शामिल होने और प्रदर्शन को आगे चलाते रहने का फ़ैसला किया है.

    युवा ईरानी महिला और फ़ुटबॉल फ़ैन तारा कहती हैं, "मैं खुश हूं कि मैं यहां हूं और ये कर पा रही हूं, मैं उनकी (टीम) आंखों में डर देख सकती हूं."

  14. अडानी समूह ने धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए 5,069 करोड़ रुपये की बोली जीती

    धारावी झुग्गी पुनर्विकास परियोजना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अडानी समूह ने मुंबई में धारावी झुग्गी पुनर्विकास परियोजना के लिए नीलामी जीत ली है. अब अडानी ग्रुप धारावी का पुनर्विकास करेगा. धारावी को एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती कहा जाता है.

    धारावी के पुनर्विकास के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 29 नवंबर को नीलामी शुरू की थी.

    धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के सीईओ एसवीआर श्रीनिवास ने मीडिया से कहा, "नीलामी के दौरान बोली लगाने के बाद अडानी ग्रुप और डीएलएफ ने तकनीकी पहलुओं को पूरा किया. अडानी ग्रुप ने 5,069 करोड़ रुपये की बोली लगाकर नीलामी जीत ली. अब इसे अंतिम निर्णय के लिए महाराष्ट्र सरकार के पास भेजा जाएगा."

    महाराष्ट्र सरकार का ये लक्ष्य है कि धारावी की ये विकास परियोजना 17 सालों में पूरी कर ली जाएगी. धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत एक करोड़ वर्ग फुट जमीन आने की उम्मीद है.

    साल 2011 की जनगणना के अनुसार, मुंबई की लगभग 42 प्रतिशत आबादी झुग्गियों में रहती है. मुंबई का धारावी कई सालों से एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी का खिताब अपने नाम कर रहा है.

  15. विस्तारा और एयर इंडिया का विलय: सिंगापुर एयरलाइंस और टाटा संस के बीच क़रार

    एयर इंडिया

    सिंगापुर एयरलाइंस ने मंगलवार को ये कहा कि विस्तारा एयरलाइंस का टाटा संस की एयर इंडिया में विलय होगा.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, विस्तारा एयरलाइंस में इस समय टाटा संस की 51 फ़ीसदी और सिंगापुर एयरलाइंस की 49 फ़ीसदी शेयरहोल्डिंग है.

    इस सौदे को लेकर सिंगापुर एयरलाइंस लिमिटेड (एसआईए) और टाटा संस में जो समझौता हुआ है, उसके तहत एयर इंडिया में एसआईए की 25.1 फ़ीसदी हिस्सेदारी होगी.

    एसआईए ने एक बयान में कहा है कि इस क़रार के तहत कंपनी एयर इंडिया में 250 मिलियन डॉलर (2058 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी.

    नियामकों की मंज़ूरी मिल जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि मार्च, 2024 तक ये सौदा पूरा हो जाएगा. विलय के बाद माना जा रहा है कि भारत के एयरलाइन सेक्टर में दबदबा रखने वाली इंडिगो जैसी कंपनियों को कड़ी चुनौती मिलेगी.

  16. द कश्मीर फ़ाइल्स: विवेक अग्निहोत्री बोले, एक फ़्रेम झूठा साबित करें, तो फ़िल्में बनाना छोड़ दूंगा

    विवेक

    इमेज स्रोत, ANI

    'द कश्मीर फ़ाइल्स' फ़िल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कहा है कि अगर कोई भी फ़िल्म में एक फ्रेम के बारे में भी साबित कर दे कि वो सच नहीं है, तो वो फ़िल्में बनाना छोड़ देंगे.

    उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा, “मैं दुनियाभर के बुद्धिजीवियों और इसराइल के उस महान फ़िल्म निर्माता को कहना चाहता हूं कि एक डायलॉग, एक इवेंट, 'द कश्मीर फ़ाइल्स' में बता दें कि झूठ हैं.”

    उन्होंने कहा कि कोई एक भी फ़्रेम को झूठा साबित कर दे तो वो फ़िल्में बनाना छोड़ देंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    'कश्मीर फ़ाइल्स' को इसराइली फ़िल्म निर्माता और गोवा में हुए इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल के चीफ़ ज्यूरी नदाव लपिड ने 'प्रोपेगेंडा' और 'भद्दी' फ़िल्म बताया था. उन्होंने कहा कि फ़ेस्टिवल के कॉम्पिटेटिव सेक्शन में इस फ़िल्म को शामिल करने के फ़ैसले ने उन्हें 'हैरान' और 'परेशान' किया है.

    लपिड का ये बयान सोशल मीडिया देखते ही देखते वायरल हो गया और इसे लेकर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

  17. एक दिसंबर को आरबीआई लॉन्च करेगा ई रुपया

    आरबीआई

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आरबीआई ने एलान किया है कि वो डिजिटल रुपये का पहला पायलट प्रोजेक्ट एक दिसंबर से शुरू करेगा. ये फि़लहाल कुछ खरीददारों और विक्रेताओं के बीच चलाया जाएगा.

    e₹-R डिजिटल टोकन होंगे जिन्हें लीगल टेंडर माना जाएगा. ये डिजीटल करेंसी नोटों और सिक्कों के मूल्यवर्ग के ही होंगे. इन्हें बैंकों के ज़रिए लोगों तक पहुंचाया जाएगा. लोग बैंकों के डिजिटल वॉलेट से इनका लेन देन कर सकेंगे. इन पर कैश की तरह की भरोसा किया जा सकेगा और कैश की तरह इनपर कोई ब्याज नहीं मिलेगा.

    पायलट प्रोजेक्ट अभी कुछ शहरों में लॉन्च किया जाएगा. पहले फ़ेज़ में इसमें चार बैंक इसमें शामिल होंगे- एसबीआई, आईसीआईसीआई, येस बैंक और आईडीएफ़सी बैंक

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, एयर इंडिया और विस्तारा का होगा विलय

    एयर इंडिया

    इमेज स्रोत, AFP

    टाटा समूह ने एलान किया है कि विस्तारा एयरलाइंस और एयर इंडिया का विलय किया जाएगा. विस्तारा चलाने वाली सिंगापुर एयरलाइन्स ने कहा है कि वो इस डील के तहत 250 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी.

    विलय के 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है. इसी के साथ सिंगापुर एयरलाइन्स की एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत की हिस्सेदारी हो जाएगी.

    पिछले साल अक्टूबर में टाटा समूह ने कर्ज़ में डूबी सरकारी एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया की 100 फ़ीसदी हिस्सेदारी 18,000 करोड़ रुपये में खरीदी थी..

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. यूक्रेन: खेरसोन के गांव में मिलीं सामूहिक कब्र

    खोरसोन

    इमेज स्रोत, EPA

    यूक्रेन के खेरसोन में लोगों, पुलिस और कार्यकर्ताओं की ओर से आ रही तस्वीरों से पता चला है कि खेरसोन के पास एक गांव में सामूहिक क़ब्रें मिली हैं.

    प्रवदीन नाम का गांव खेरसोन के क़रीब 30 किलोमीटर दूर है, वहां से छह शवों की बरामदगी हुई है. दो हफ़्ते पहले ही यूक्रेन ने खेरसोन को रूस से वापस अपने कब्ज़े में लिया था.

    न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक वहां बदसलूकी के सबूत मिले हैं, तीन शवों के हाथ बंधे हुए पाए गए हैं और माथे पर गोली मारी गई है.

    स्थानीय निवासी शेरी रेबिज़ेन्को ने अख़बार से कहा, “मुझे पता था ये मुश्किल होगा लेकिन इसके लिए मैं तैयार नहीं था.”

  20. मोरबी से LIVE: गुजरात में पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार का आख़िरी दिन. मोरबी में लोग क्या कह रहे हैं?, ग्राउंड ज़ीरो से बीबीसी संवाददाता रॉक्सी गागड़ेकर छारा (कैमरा- पवन जायसवाल)