अमेरिका में सिख परिवार की हत्या के मामले में पुलिस ने क्या बताया

अमेरिका में क़ैलिफ़ोर्निया में अपहरण के बाद मारे गए सिख परिवार के मामले में संदिग्ध के बारे में जानकारी सामने आई है. पुलिस के मुताबिक संदिग्ध परिवार के ट्रक कारोबार में साथ काम कर चुका था.

लाइव कवरेज

ब्रजेश मिश्र and चंदन शर्मा

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, दूसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों से हराकर भारत ने दर्ज की अजेय बढ़त

    भारत के केएल राहुल

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत-दक्षिण अफ्रीका सिरीज़ के दूसरे टी20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों से मात दे कर सिरीज़ पर अजेय बढ़त हासिल कर ली है.

    गुवाहाटी में खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले फील्डिंग करने का फ़ैसला किया. भारत ने पहले खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका को 238 रनों का लक्ष्य दिया.

    दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन भी शानदार रहा लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर पाई.

    भारत ने धुंआधार बल्लेबाज़ी करते हुए तीन विकेट खोकर 237 रनों का स्कोर खड़ा किया.

    भारत की ओर से सबसे अधिक 61 रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए. वहीं केएल राहुल ने 57, विरोट कोहली ने 49 और रोहित शर्मा ने 43 रन बनाए.

    भारत दक्षिण अफ्रीका मैच

    इमेज स्रोत, ANI

    दक्षिण अफ्रीका की पारी

    भारत के दिए स्कोर का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने तीन विकेट खोकर 221 रन ही बनाए.

    टेम्बा बावुमा और राइली रूसो शून्य में पवैलियन लौटे. मर्कराम भी कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाए और अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए.

    लेकिन डेविड मिलर ने 47 गेदों में शानदार 106 रन बनाए और क्विंटन डीकॉक ने 48 गेदों में 69 रन बनाए, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों की धुंआधार पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले तिरुवनंतपुरम में हुए पहले टी20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकटों से हराया था.

    28 सितंबर को हुए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत को 107 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने दो विकेट खोकर 20 गेंद शेष रहते पूरा कर लिया.

    सिरीज़ का तीसरा और आख़िरी मैच चार अक्तूबर को इंदौर में होना है.

  2. मुस्लिम वर्ल्ड लीग ने पहली बार महात्मा गांधी की जयंती पर दी उन्हें श्रद्धांजलि

    गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सऊदी अरब के मक्का स्थित मुस्लिम वर्ल्ड लीग ने इतिहास में पहली बार महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है.

    संस्था ने महात्मा गांधी को अहिंसा के दर्शन का अग्रदूत बताते हुए कहा है कि यह दिन दुनिया में अहिंसा के संदेश को फैलाने का अवसर होना चाहिए.

    मुस्लिम वर्ल्ड लीग ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर इस बारे में दो ट्वीट किए हैं.

    एक ट्वीट में संस्था ने लिखा, ‘‘हम आज यानी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के जन्मदिन के सम्मान में और एक दूरदर्शी, स्वतंत्रता सेनानी और अहिंसा के अनुयायी की ज़िंदगी को याद करने के लिए, गांधी जयंती मनाते हैं. आज अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी है.’’

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं दूसरे ट्वीट में उसने लिखा, ‘‘महात्मा गांधी के जीवन पथ और अहिंसा के दर्शन के अग्रदूत की रणनीति को याद करने के लिए दुनिया हर साल इस दिन अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाती है. यह दिन शिक्षा और जन जागरूकता के ज़रिए अहिंसा का संदेश फैलाने का मौक़ा है.’’

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  3. मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिरः समाजवादी पार्टी

    मुलायम सिंह यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    समाजवादी पार्टी के संस्थापक और मैनपुरी से सांसद मुलायम सिंह यादव को तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें आईसीयू में रखा गया है.

    हालांकि पार्टी ने उनकी तबीयत पर दिए अपने अपडेट में उनकी तबीयत स्थिर बताई है. उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने उनकी ख़राब सेहत पर चिंता जाहिर की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी एएनआई ने समाजवादी पार्टी के नेता राकेश यादव के हवाले से बताया है, "मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य स्थिर है. डॉक्टरों के मुताबिक़, आज उनका ऑक्सीजन लेवल थोड़ा कम हो गया. चिंता की कोई बात नहीं है. हर दिन उनका रुटीन चेकअप होता है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सपा संस्थापक की ख़राब सेहत को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव से भी बात की है.

    ट्विटर पर राजनाथ सिंह ने लिखा, ‘‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, श्री मुलायम सिंह यादव जी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर मैंने उनके पुत्र अखिलेश यादव जी से फ़ोन पर बात करके उनका कुशल क्षेम जाना है. ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों.’’

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुलायम सिंह यादव की ख़राब तबीयत पर अपनी चिंता ज़ाहिर की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस बारे में अपनी चिंता ज़ाहिर की है.

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "श्री मुलायम सिंह यादव जी की बिगड़ती सेहत के बारे में सुनकर हम सब चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 5
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 5

    उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुलायम सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

    उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत खराब होने की जानकारी प्राप्त हुई है. मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं."

    छोड़िए X पोस्ट, 6
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 6

  4. INDvsSA: सूर्यकुमार की तूफ़ानी पारी, 232 रनों के साथ भारत ने अफ़्रीका के ख़िलाफ़ तोड़ा रिकॉर्ड

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुक़ाबले में भारत ने रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया है.

    भारतीय टीम ने इस मुक़ाबले में 237 रनों का पहाड़ खड़ा किया है. यह भारतीय टीम का अफ़्रीकी टीम के ख़िलाफ़ टी20 में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.

    भारतीय टीम का दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ इससे पहले सबसे बड़ा स्कोर 211 रन था, जो उसने इसी साल जून में दिल्ली में बनाए थे. हालांकि भारतीय टीम उस मैच में हार गई थी.

    इतना ही नहीं, यह भारतीय टीम का टी20 मुक़ाबले में चौथा सबसे बड़ा स्कोर है.

    भारतीय टीम का टी20 में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 260 रनों का है, जो उसने श्रीलंका के ख़िलाफ़ 2017 में इंदौर में बनाया था.

    टॉस जीत कर दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतारा. भारत के दोनों ओपनर केएल राहुल और कप्तान रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए केवल 10 ओवर में 96 रनों की साझेदारी निभाई.

    रोहित शर्मा ने 28 गेंदों पर 57 रन बनाए. राहुल ने 37 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली.

    लेकिन मैच के असल हीरो रहे सूर्यकुमार यादव. उन्होंने तूफ़ानी पारी खेली और केवल 22 गेंदों पर 61 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने पांच चौके और इतने ही छक्के लगाए.

    विराट कोहली ने भी 28 गेंदों पर नाबाद 49 रनों की बहुमूल्य पारी खेली. अंत में दिनेश कार्तिक ने केवल 7 गेंदों पर 17 रन बना कर भारतीय पारी को तीन विकेट के नुक़सान पर 237 रनों के स्कोर पर पहुंचाया.

    पहले मैच में भारतीय टीम ने पहले अफ़्रीकी टीम को 108 रन ही बनाने दिए और फिर मैच 8 विकेट से जीत लिया.

    अगर भारतीय टीम आज मुक़ाबला जीतती है, तो यह पहली बार होगा जब भारत अपनी सरज़मीं पर दक्षिण अफ़्रीका से टी20 सिरीज़ जीतेगा.

  5. महाराष्ट्र के सीएम शिंदे का सुरक्षा घेरा हुआ और सख़्त, सुरक्षा बढ़ाए जाने पर बोले...

    एकनाथ शिंदे

    इमेज स्रोत, EKNATH SHINDE/FACEBOOK

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की 'जान को ख़तरा' होने की सूचना मिलने पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है.

    राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिए हैं.

    बताया गया है कि राज्य के शनिवार शाम को इंटेलिजेंस विभाग को इस बारे में अहम जानकारी मिली.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सीएम एकनाथ शिंदे ने इन ख़तरों के बारे में बयान दिया है.

    उन्होंने कहा है, ‘‘मैं इस पर ध्यान नहीं देता. गृह विभाग और हमारे गृह मंत्री देवेंद्र फड़नवीस इससे निपटने में सक्षम हैं. हमें उन पर भरोसा है. मैं ऐसी धमकियों से नहीं डरूंगा. मैं जनता के लिए काम करता रहूंगा और ऐसा करने से मुझे कोई नहीं रोक सकता.’’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    महाराष्ट्र के इंटेलिजेंस कमिश्नर आशुतोष डुंबरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जान को ख़तरा होने के बारे में सूचना मिलने की पुष्टि की है.

    उनके अनुसार, इसके बाद सीएम की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. हालांकि उन्हें पहले से ही ‘जे़ड प्लस’ सिक्योरिटी कवर मिला हुआ है.

  6. राजनीति में आने को लेकर क्या बोलीं अभिनेत्री कंगना रनौत

    कंगना रनौत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अभिनेता कंगना रनौत ने कहा कि उनका अभी चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है.

    उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति में दिलचस्पी एक कलाकार के तौर पर है. वो राजनीति पर फ़िल्म बनाना चाहती हैं.

    हाल में कंगना रनौत मथुरा वृंदावन के दौर पर गईं थीं. उसके बाद उनके चुनाव लड़ने को लेकर अटकलें लगाई गईं थीं.

    इस बारे में मथुरा की सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी बयान दिया था.

    हेमा मालिनी ने कहा था, "आपको फ़िल्म स्टार ही चाहिए. कल को राखी सावंत भी एमएलए बनना चाहेंगी."

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, पत्रकारों ने कंगना रनौत से उनके राजनीति में आने की संभावना पर सवाल किया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस पर कंगना ने कहा, "जो देश के लिए अच्छा कर रहे हैं, हम उनकी सेवा में तत्पर हैं. जो देश की सेवा कर रहे हैं उनके लिए हर तरह का प्रचार करेंगे.. अभी (चुनाव लड़ने का) कोई इरादा नहीं है. मुझे एक कलाकार की तरह राजनीति में रुचि है. राजनीति पर अच्छी फ़िल्में बनाएंगे."

  7. विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारत ने जर्मनी को दी 3-1 से मात

    जी साथियन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, जी साथियन

    विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के ग्रुप स्टेज मुक़ाबलों में भारत ने रविवार को दूसरी रैंकिंग की टीम जर्मनी को 3-1 से हरा दिया है. इसमें स्टार खिलाड़ी जी साथियन ने दो मुक़ाबले जीते.

    दुनिया के 37वें नंबर के खिलाड़ी जी साथियन ने पहले मुक़ाबले में 36वें नंबर के डूडा बेनेडिक्ट को 11-13, 4-11, 11-8, 11-4, 11-9 से हरा दिया.

    उसके बाद उन्होंने दुनिया के नवें नंबर के खिलाड़ी देंग क्यू को 10-12, 7-11, 11-8, 11-8, 11-9 से हरा दिया.

    इन दोनों ही मैच में साथियन ने पहले दोनों सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की.

    साथियन ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘‘क्यू के खि़लाफ़ उनका मुक़ाबला निश्चित तौर पर ज़्यादा कठिन रहा. वे टाॅप 10 रैंक में शामिल खिलाड़ी हैं.’’

    जी साथियन के अलावा मानव ठक्कर ने अपना मैच जीतकर अपनी टीम को मदद दिलाई. उन्होंने अपने से बेहतर रैंक के खिलाड़ी रिकार्डो वाल्टर को 13-11, 6-11, 11-8, 12-10 से हरा दिया.

    हालांकि भारत के हरमीत देसाई देंग क्यू के हाथों अपना मैच 7-11, 9-11, 13-11, 3-11 से हार गए.

    भारत को प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए चोटी की दो टीमों में रहना होगा. भारत ने शनिवार को शुरूआती मुक़ाबले में उज़्बेकिस्तान को हरा दिया था.

  8. दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ के लिए भारतीय टीम का एलान, धवन कप्तान

    शिखर धवन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ छह अक्टूबर से शुरू हो रही वनडे सिरीज़ के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया गया है.

    शिखर धवन को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है. वहीं श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान बनाया गया है.

    टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा और दूसरे प्रमुख खिलाड़ी इसी महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहे हैं.

    दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ की टीम में ज़्यादातर वो खिलाड़ी हैं जो वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुने गए हैं.

    विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन और संजू सैमसन को मौक़ा दिया गया है.

    इस सिरीज़ में दोनों टीमों को छह अक्टूबर को लखनऊ, नौ अक्टूबर को रांची और 11 अक्टूबर को दिल्ली में मैच खेलने हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस सिरीज़ के लिए भारतीय टीम इस प्रकार हैः

    शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार आवेश खान, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर.

  9. 02 अक्तूबर 2022 का ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’, सुनिए अंजुम शर्मा से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  10. ब्राज़ीलः राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, बोलसोनारो का लूला डि सिल्वा से है मुक़ाबला

    ब्राज़ीलः

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ब्राज़ील में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रविवार को मतदान हो रहा है. चुनावी माहौल को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार राष्ट्रपति जायर बोलसानारो की दक्षिणपंथी पार्टी की राह आसान नहीं है.

    इस चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति बोलसोनारो का मुक़ाबला पूर्व राष्ट्रपति लुईज़ इनासियो लूला डि सिल्वा से है.

    राष्ट्रपति बोलसोनारो जनता से दूसरा कार्यकाल मांग रहे हैं, लेकिन उनकी राह आसान नहीं है. ईवीएम पर अक्सर सवाल उठाने वाले बोलसोनारो ने कहा है कि स्वच्छ चुनावों का सम्मान किया जाना चाहिए.

    वहीं मतदान करने के बाद पूर्व राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा ने यह नहीं बताया कि यदि वे हार जाते हैं, तो वे चुनाव नतीज़ों को मानेंगे या नहीं. हालांकि उन्होंने कहा है कि वे देश के हालात को ‘सामान्य’ बनाना चाहते हैं.

    ब्राज़ील में मतदान के योग्य 15.6 करोड़ लोगों के लिए मतदान करना अनिवार्य है.

    मतदान भारतीय समय के अनुसार, आधी रात बाद 1.30 बजे ख़त्म हो जाएगा. उसके ठीक बाद मतों की गिनती शुरू हो जाएगी.

    इस बार का चुनाव प्रचार अभियान काफ़ी तीखा रहा. दोनों मुख्य उम्मीदवारों के बीच जमकर कहासुनी हुई और ध्रुवीकरण करने की कोशिश हुई.

    गुरुवार को एक टेलीविज़न पर हुई बहस में राष्ट्रपति बोलसोनारो ने भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद जेल में रह चुके लूला डि सिल्वा को ‘पूर्व क़ैदी’ और ‘देशद्रोही’ तक कह दिया.

    वहीं लूला डि सिल्वा ने राष्ट्रपति बोलसानारो को ‘झूठा’ क़रार दिया.

  11. INDvsSA: दूसरे टी20 मैच में अफ़्रीका ने टॉस जीत कर भारत को बल्लेबाज़ी के लिए उतारा

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पहला टी20 मैच हार चुकी दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने गुवाहाटी में खेले जा रहे सिरीज़ के दूसरे मुक़ाबले में टॉस जीत कर पहले फील्डिंग का फ़ैसला लिया है. तीन मैचों की सिरीज़ में भारत 1-0 से आगे हैं.

    अफ़्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीत कर कहा, "यह एक नया दिन है, हम जल्दी विकेट लेना चाहते हैं. यह पिच बल्लेबाज़ों के लिए बढ़िया दिख रही है. पिछले मैच में परनेल और महाराज ने अच्छा प्रदर्शन किया था, गेंदबाज़ों ने भी बढ़िया गेंदें डाली थीं, जो कि सकारात्मक संकेत है. टीम में एक बदलाव किया गया है. शम्सी की जगह एनगिडी को टीम में लाया गया है."

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, "हम पहले फील्डिंग भी कर सकते थे. उमस बहुत है जो दुनिया के इस भाग में आम बात है. आज रात ईनाम पाने की चुनौती है क्योंकि हमने दक्षिण अफ़्रीका को घरेलू सरजमीं पर टी20 में कभी नहीं हराया है. हमने आज के लिए अच्छी तैयारी की है. पिच और कंडीशन के बारे में बहुत कुछ नहीं कह सकता. हम पहले मैच में जिस टीम के साथ उतरे थे उसी के साथ इस मुक़ाबले में खेल रहे हैं."

    भारतीय टीमःरोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आर अश्विन, दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह

    दक्षिण अफ़्रीकी टीमःटेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रिले रोसावु, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, वेन पर्नेल, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्जे और लुंगी एनगिडी.

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

    मुलायम सिंह यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की सेहत ख़राब होने के बाद रविवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है.

    82 वर्षीया सपा नेता पिछले कुछ दिनों से मेदांता अस्पताल में भर्ती थे लेकिन रविवार को स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में दाखिल कराया गया.

    समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच अखिलेश यादव पिता के सेहत की ख़बर मिलते ही लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं.

    मुलायम सिंह यादव इस समय लोकसभा में मैनपुरी के सांसद हैं.

    इसी साल जुलाई में मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया था.

  13. पाकिस्तान में अगर प्रधानमंत्री के 'राज़' ही सुरक्षित नहीं तो फिर किसके?

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान में अगर प्रधानमंत्री के 'राज़' ही सुरक्षित नहीं तो फिर किसके?

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई बातचीत के कई लीक ऑडियो इंटरनेट पर पहुंचने के बाद देश के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई.

    शहबाज़ शरीफ़ का कहना है कि इस लीक ने पाकिस्तान की साइबर सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है और इस मामले की जांच करवाई जाएगी.

    देखिए, पाकिस्तान में ऑडियो लीक की घटना पर वहां के वरिष्ठ पत्रकार वुसअतुल्लाह ख़ान की ख़ास टिप्पणी.

  14. पोप फ्रांसिस ने पुतिन से यूक्रेन संघर्ष रोकने की अपील की, ज़ेलेंस्की को भी दी सलाह

    पोप फ्रांसिस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पोप फ्रांसिस

    पोप फ्रांसिस ने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मार्मिक अपील करते हुए यूक्रेन से चल रही लड़ाई रोकने को कहा है.

    उन्होंने कहा है कि इस संकट के परमाणु युद्ध में बदलने का ख़तरा है, जिसके वैश्विक असर बड़े घातक हो सकते हैं.

    समाचार एजेंसी राॅयटर्स के अनुसार, पोप फ्रांसिस ने वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्कैवयर पर हज़ारों लोगों के सामने अपना संबोधन दिया. इस संबोधन को यूक्रेन को समर्पित किया गया है.

    उन्होंने यूके्रन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से भी अपील की है कि यदि उन्हें कोई 'शांति का गंभीर प्रस्ताव' मिलता है, तो उस पर उन्हें विचार करना चाहिए.

    पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पोप फ्रांसिस ने कहा कि वे ईश्वर के नाम पर तत्काल अपील कर रहे हैं कि इस लड़ाई को बंद किया जाए. उन्होंने कहा कि यह कितना 'बेतुका' है कि इसके कारण दुनिया को आज परमाणु ख़तरे की आशंका का सामना करना पड़ रहा है.

    व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन के चार और इलाक़ों पर क़ब्ज़ा करने और इन इलाकों को रूस के परमाणु दायरे में रखने के एलान के दो दिन बाद पोप ने कहा है कि सभी देशों को अपनी संप्रभुता और क्षेत्र की अखंडता की सुरक्षा करने का अधिकार है.

    यूक्रेन और पश्चिम के उनके सहयोगी देश रूस के फै़सले की आलोचना कर चुके हैं. ज़ेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन की सेना रूस द्वारा छीने गए इलाक़ों पर फिर से क़ब्ज़ा करने के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी.

  15. ‘मट्टो की साइकिल’ दुनिया की नाइंसाफ़ियों के ख़िलाफ़ एक अर्जी है

    मट्टो की साइकिल

    इमेज स्रोत, shivdeva films

    जर्जर हो चुकने के बाद भी वह पुरानी साइकिल मट्टो पाल की जीवनरेखा है. कभी उसके पहिये का रिम टेढ़ा हो जाता है, कभी मडगार्ड उखड़ जाता है तो कभी उसकी धुरी का संतुलन बिगड़ने लगता है.

    मट्टो बेलदार है, दिहाड़ी पर मजूरी करता है. अक्सर बीमार पड़ जाने वाली बीवी से उसकी दो बेटियां हैं - नीरज और लिम्का.

    नीरज शादी के लायक हो गई है जिसके दहेज के लिए मट्टो से मोटरसाइकिल की मांग है. कायदे से किशोरवय लिम्का को स्कूल जाना चाहिए लेकिन ज़माने का चलन देखते हुए मट्टो ने उसे घर पर रखने का फ़ैसला किया हुआ है.

    सूचना और चकाचौंध से अटी जो इक्कीसवीं शताब्दी हमें नज़र आती है, जंग लगी मट्टो की साइकिल उसकी छद्म आधुनिकता पर लगे असंख्य पैबन्दों को उघाड़ कर रख देती है.

  16. कानपुर हादसा: एसएचओ निलंबित, ड्राइवर फरार, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मुआवजे का एलान

    उत्तर प्रदेश

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ हुई दुर्घटना में 26 लोगों के मारे जाने के एक दिन बाद उस क्षेत्र के एसएचओ को ड्यूटी पर लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है जबकि ट्रैक्टर ड्राइवर अब भी फरार है.

    रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल में घायल लोगों और कोर्था गांव के शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की.

    उन्होंने कहा, "जिन परिवारों ने अपनों को खोया है उनके प्रति संवेदना. इस दुर्घटना में जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे उन्हें यहां पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. उन सभी नौ लोगों से मैंने मुलाकात की है, सभी खतरे से बाहर हैं. मेडिकल टीम उपचार में लगी हुई है. 26 मृतकों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है. सरकार ने मृतक के परिवार के सदस्यों को दो लाख और घायल को 50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता दी है."

    उत्तर प्रदेश

    इमेज स्रोत, ANI

    उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मौत एक गंभीर चिंता का विषय है और सरकार भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगी.

    योगी आदित्यनाथ ने आम लोगों से यात्रा करने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली इस्तेमाल न करने की भी अपील की.

    कानपुर के ज़िलाधिकारी विशाक जी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि साढ़ पुलिस स्टेशन के एसएचओ को ड्यूटी पर लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है.

    उत्तर प्रदेश

    इमेज स्रोत, ANI

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना स्थल से साढ़ पुलिस स्टेशन की दूरी कुछ ही किलोमीटर थी लेकिन लेकिन एसएचओ वहां लगभग घंटे भर में पहुंचे.

    ज़िलाधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में 26 लोगों की मौत हुई है और नौ लोग घायल हुए हैं. ट्रॉली पर 35 लोग सवार थे. मरने वालों को पोस्टमॉर्टम किया जा चुका है. महाराजपुर के देवरी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है.

    उत्तर प्रदेश

    इमेज स्रोत, ANI

    कानपुर ज़ोन के एडीजी पुलिस भानु भाष्कर ने बताया कि ट्रैक्टर तेज़ रफ़्तार से चलाई जा रही थी जबकि यात्रियों के ऐसा न करने का आग्रह भी किया था. ड्राइवर का ट्रैक्टर से कंट्रोल छूट गया और ट्रॉली पलट गई. गाड़ी का ड्राइवर फरार है.

    उन्होंने कहा, "ड्राइवर के पकड़े जाने पर दूसरी चीज़ों की जांच की जाएगी. ड्राइवर के साथ जो पांच लोग थे, उनकी तलाश भी की जा रही है."

    जब उनसे ये पूछा गया कि क्या ड्राइवर ने शराब पी रखी थी तो उन्होंने कहा कि इस पर जांच की जा रही है.

  17. पाकिस्तानी सीरियल 'मेरे हमसफ़र' में हाला का किरदार निभाने वाली हानिया आमिर से ख़ास मुलाक़ात

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तानी सीरियल 'मेरे हमसफ़र' में हाला का किरदार निभाने वाली हानिया आमिर से ख़ास मुलाकात

    हानिया आमिर पाकिस्तान की एक्ट्रेस हैं, जो आमतौर पर काफी सशक्त महिलाओं के किरदार निभाती दिखती हैं.

    हाल ही में आए ड्रामा सीरियल 'मेरे हमसफ़र' में उन्होंने एक बेहद ही मजबूर और डरी रहने वाली लड़की का किरदार निभाया.

    हानिया ने इस तरह का रोल क्यों लिया और इस सीरियल को इतनी कामयाबी कैसे मिली. देखिए हानिया आमिर के साथ यह ख़ास बातचीत.

  18. तुर्की ने इराक़ में की एयर स्ट्राइक, 23 कुर्द चरमपंथियों की मौत

    पीकेके

    इमेज स्रोत, AFP

    तुर्की के रक्षा मंत्री हुलुसी अकारी ने बताया है कि उत्तरी इराक़ में किए गए हवाई हमले में प्रतिबंधित संगठन कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के 23 चरमपंथी मारे गए हैं.

    यह हमला उत्तरी इराक़ में 140 किलोमीटर भीतर घुसकर असोस इलाक़े में किया गया है.

    तुर्की अक्सर सीमा पार करके अपने पड़ोसी देश इराक़ में सशस्त्र ड्रोनों से हवाई हमलों को अंज़ाम देता रहा है. कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी के चरमपंथियों के प्रति उसका रुख़ लगातार आक्रामक रहा है.

    गुरुवार को रक्षा मंत्री हुलुसी अकारी ने बताया था कि सेना ने एक सप्ताह के भीतर उसी असोस इलाक़े में 16 टारगेट पर हवाई हमले किए थे.

    पीकेके लड़ाके 1984 से तुर्की के खि़लाफ़ चरमपंथी अभियान चला रहे हैं. इस अभियान में अब तक 40 हज़ार से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं.

    तुर्की, यूनाइटेड स्टेट्स और यूरोपीय यूनियन, इस संगठन को चरमपंथी संगठन मानता है.

  19. कानपुर हादसे में उजड़े कई परिवार, किसी की गोद सूनी, किसी के सिर से उठा साया

    कानपुर में ट्रक ट्रॉली हादसा

    इमेज स्रोत, ANKIT SHUKLA/BBC

    कानपुर के घाटमपुर के कोरथा गांव में 300 के क़रीब घर हैं. इनमें से आठ घरों में बीती रात (शनिवार) हुई दुर्घटना मारे गए लोगों के शव पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे.

    हादसे के बाद से गांव में माहौल ग़मगीन है.

    रामदुलारे के घर छह शव पहुंचे हैं. ज्ञानवती के परिवार के 12 लोगों की मौत हुई है. उनका परिवार ही बेटे का मुंडन कराने उन्नाव स्थित मंदिर गया था.

    रविवार सुबह गांव में एक जगह पर ही 26 शवों के लिए अर्थियां तैयार की गई. हादसे में किसी की पत्नी और किसी के बच्चों की मौत हो गई.

  20. जिस विचारधारा ने गांधी को मारा, उसने केवल असमानता और विभाजन फैलाई हैः राहुल गांधी

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन पर कर्नाटक में मैसुरू के पास बदनवालु में उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

    इस दौरान उन्होंने कहा है कि सत्ता में बैठे लोगों के लिए राष्ट्रपिता की विरासत हथियाना आसान है, लेकिन उनके नक़्शे-क़दम पर चलना कठिन है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राहुल गांधी ने बदनवालु के खादी ग्रामोद्योग केंद्र का दौरा गया, जहां महात्मा गांधी 1927 और 1932 में गए थे.

    वहां, उन्होंने कहा कि जिस विचारधारा ने उनको मारा, उसने पिछले 8 सालों में लोगों के बीच असमानता और विभाजन पैदा किया है. उन्होंने कहा कि हम देश के इन महान सपूत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं.

    वहां आयोजित एक प्रार्थना सभा में राहुल गांधी ने महिला बुनकरों के साथ मुलाक़ात भी की. बाद में उन्होंने बदनवालु गांव का दौरा करके ग्रामीणों से मुलाक़ात की. साथ ही श्रमदान किया और तिरंगा पेंट किया.