इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सनी लियोनी ने 'मधुबन' गाने को लेकर विवाद पर क्या कहा?
वीडियो कैप्शन, सनी लियोनी ने 'मधुबन' गाने को लेकर विवाद पर क्या कहा?
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की चेतावनी के बाद म्यूज़िक कंपनी सारेगामा अभिनेत्री सनी लियोनी वाले अपने म्यूज़िक वीडियो 'मधुबन' में बदलाव कर रही है.
कंपनी ने गाने का पोस्टर मधुबन से बदलकर पनघट कर दिया है.
सनी लियोनी ने बीबीसी से बातचीत में इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी और कहा कि उन्हें विरोध करने वालों से फर्क नहीं पड़ता है.
उनसे बात कर रही हैं सुप्रिया सोगले.
ओमिक्रॉन: भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले
वीडियो कैप्शन, ओमिक्रॉन: भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले
भारत में बीते सप्ताह हर दिन कोरोना के 8000 से अधिक मामले सामने आए हैं.
इसके साथ ही कोरोना का पॉज़िटिविटी रेट 0.92% है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर से देश में रोज़ाना 10 हज़ार से अधिक मामले आ रहे हैं.
जलंधर बेअदबी मामले के दोषियों को फौरन गिरफ़्तार किया जाए: बादल
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने जलंधर के शिवपुरी मंदिर में बेअदबी मामले के दोषियों की तुरंत गिरफ़्तारी की मांग की है.
इसके साथ ही उन्होंने अलग-अलग धार्मिक समूहों को एक-दूसरे के ख़िलाफ़ खड़ा कर पंजाब की शांति को भंग करने की साजिश का आरोप लगाया है.
उन्होंने कहा कि अलग-अलग धार्मिक समूहों को एक-दूसरे के विरोध में खड़ा करके पंजाब की शांति को भंग करने की साज़िश की जा रही है, जिसका पर्दाफ़ाश होना चाहिए.
एक अनुमान के अनुसार 2015 के बाद से अब तक पंजाब में सिख, हिंदू और इस्लाम से जुड़े 170 बेअदबी के मामले सामने आ चुके हैं.
पंजाब की राजनीति में ये मामला बेहद संवेदनशील है. और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र ऐसी किसी भी घटना के सियासी रंग में रंगने को वक्त नहीं लगेगा.
एक बंदा जिसने कबाड़ की मदद से पूरा गांव रोशन कर दिया
वीडियो कैप्शन, एक बंदा जिसने कबाड़ की मदद से पूरा गांव रोशन कर दिया
दुनिया में लाखों लोग ऐसे हैं, जिनके पास बिजली की सहूलियत नहीं है. लेकिन इसी दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो बिजली बनाने के लिए देसी जुगाड़ लगा रहे हैं.
इनमें माइक्रोग्रिड बनाना शामिल है जिसमें अक्षय ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाता है.
कीनिया में एक बंदे ने कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है.
अपने घर तक बिजली पहुंचने का इंतज़ार करने के बजाय उसने खुद का छोटा पावर प्लांट बनाने का फ़ैसला किया.
चिड़ियाघरों में जानवरों को सर्दी से ऐसे बचाया जा रहा है
वीडियो कैप्शन, चिड़ियाघरों में जानवरों को सर्दी से ऐसे बचाया जा रहा है
जयपुर के चिड़ियाघर में जानवरों को सर्दी से बचाने के ख़ास इंतज़ाम किए गए हैं.
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में प्रशासन ने जानवरों की बाड़ों के बाहर हीटर लगाए हैं.
प्रशासन ने कई जगहों पर दरवाज़े और खिड़कियां भी सील कर दी हैं. ताकि जानवरों को सर्दी से बचाया जा सके.
दक्षिण अफ़्रीका में वनडे सिरीज़ के कप्तान बने केएल राहुल
इमेज स्रोत, Twitter/BCCI
बीसीसीआई ने शुक्रवार शाम जानकारी दी है
कि दक्षिण अफ़्रीका में होने वाली तीन मैचों की एक दिवसीय मैच की सिरीज़ के लिए
केएल राहुल को कप्तानी की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है.
बता दें कि हाल ही में रोहित शर्मा को वनडे
टीम के पूर्णकालिक कप्तान के रूप में चुना गया है.
लेकिन एक चोट की वजह से वह दक्षिण
अफ़्रीका में खेली जा रही टेस्ट मैचों की सिरीज़ में शामिल नहीं हो सके.
और अब इसी चोट की वजह से
वह वनडे मैचों की सिरीज़ में कप्तानी नहीं कर पा रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
2021 की वो घटनाएं जिनके कारण हम ये साल कभी भूल नहीं पाएंगे - दुनिया जहान
वीडियो कैप्शन, 2021 की वो घटनाएं जिनके कारण हम ये साल कभी भूल नहीं पाएंगे - Duniya Jahan
21वीं सदी का इक्कीसवां साल कोविड के साए में रहा.
कोरोना की दूसरी लहर आंधी की तरह आई और पूरी दुनिया ने तबाही का ख़ौफ़नाक मंज़र देखा.
लेकिन इस बीच कई दूसरी घटनाएं भी वैश्विक परिदृश्य पर छाई रहीं. कई देशों स्थिति ऐसी बदली कि वहां जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया.
दुनिया जहान की इस कड़ी में पड़ताल उन बड़ी घटनाओं की, जिनकी वजह से साल 2021 याद किया जाएगा.
एक रुपये में डोसा बेचने वाली महिला जो दाम ना बढ़ाने पर अड़ी है
वीडियो कैप्शन, एक रुपए में डोसा बेचने वाली महिला जो दाम ना बढ़ाने पर अड़ी है
अगर आप महानगरों में रहते हैं और दक्षिण भारत के सबसे चर्चित पकवानों में से एक डोसा पसंद करते हैं तो इसे खाने पर आज कम से कम पचास रुपये ज़रूर खर्च करते होंगे.
बड़ी दुकानों और महंगे होटल-रेस्तरां में एक डोसा की कीमत सौ रुपये से लेकर एक हज़ार रुपये तक भी पहुंच सकती है.
लेकिन आंध्र प्रदेश में एक महिला है, जो एक रुपये में एक डोसा देती हैं.
हैरानी की बात है कि कई लोगों के कहने के बावजूद वो अपने डोसा के दाम बढ़ाने को राज़ी नहीं हैं.
पहले वो एक रुपये में चार डोसा देती थीं, महंगाई बढ़ी तो एक रुपये में दो डोसा हो गए और अब एक रुपये में एक डोसा. तमाम दिक्कतों के बावजूद वो दाम बढ़ाने को राज़ी नहीं हैं.
चीन ने तिब्बत मुद्दे पर भेजा नाराज़गी भरा पत्र, भारतीय सांसदों ने दिया जवाब
इमेज स्रोत, TIBET.NET
इमेज कैप्शन, राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार के साथ तिब्बती नेता खेनपो सोनम
चीनी दूतावास ने तिब्बत से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होने पर भारतीय सांसदों को एक नाराज़गी भरा पत्र भेजा है.
चीन ने इस पत्र में तिब्बत को अपना अविभाज्य अंग बताते हुए तिब्बत की निर्वासित सरकार को एक अवैध संगठन बताया है.
इस कार्यक्रम में शामिल रहे बीजू जनता दल के राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार ने चीन के इस कदम की कड़ी निंदा की है.
सांसद सुजीत कुमार ने ट्विटर पर लिखा है, "भारत स्थित चीनी दूतावास से भेजे गए इन पत्रों की निंदा की जानी चाहिए."
इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, "पूरी दुनिया को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा तिब्बत के सांस्कृतिक जनसंहार के ख़िलाफ़ खड़े होना चाहिए."
ब्रेकिंग न्यूज़, गांधी के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कालीचरण न्यायिक हिरासत में भेजे गए,
इमेज स्रोत, CG KHABAR/BBC
रायपुर के 'धर्म संसद' में अल्पसंख्यकों और महात्मा गांधी के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
गुरुवार को तड़के छत्तीसगढ़ पुलिस ने कालीचरण को खजुराहो के पास बागेश्वरधाम से गिरफ़्तार किया था और शाम को रायपुर की अदालत में पेश किया था. जहां से कालीचरण को दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया था.
लेकिन हिरासत की सीमा ख़त्म होने से पहले ही शुक्रवार को कालीचरण को स्थानीय अदालत में पेश किया गया. जहां अदालत ने 13 जनवरी तक उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के निर्देश दिए.
दूसरी ओर कालीचरण महाराज के वकीलों ने ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में जमानत पर रिहाई के लिए याचिका दायर की है. इस याचिका पर तीन जनवरी को सुनवाई होगी.
इधर, शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी के ख़िलाफ़ की गई टिप्पणी के विरोध में रायपुर में 'गांधी हमारे अभिमान' नाम से मौन धरना का आयोजन किया.
इमेज स्रोत, CG KHABAR/BBC
गौरतलब है कि रविवार को रायपुर में आयोजित 'धर्म संसद' में अपना भाषण देते हुए अकोला, महाराष्ट्र के रहने वाले कालीचरण महाराज ने कहा था कि, "इस्लाम का टारगेट राजनीति के द्वारा राष्ट्र क़ब्ज़ाना है. उन्होंने हमारी आंखों के सामने 47 में क़ब्ज़ा लिया भइया. दो-दो क़ब्ज़ाया हमारी आंखों के सामने. ईरान, इराक़, अफ़ग़ानिस्तान तो पहले ही क़ब्ज़ा चुके थे. बांग्लादेश और पाकिस्तान हमारे सामने क़ब्ज़ाया उन्होंने, राजनीति के द्वारा क़ब्ज़ाया."
इसके बाद महात्मा गांधी के बारे में कालीचरण ने कहा, "मोहनदास करमचंद गांधी ने सत्यानाश कर दिया. नाथूराम गोडसे जी को नमस्कार है. मार डाला उस...को. देखो, ऑपरेशन करना बहुत ज़रूरी होता है, इन फोड़े-फुंसियों का. वरना ये कैंसर बन जाते हैं."
उनके बयानों के आधार पर रायपुर पुलिस ने धारा 294, 505(2) के तहत मामला दर्ज किया था. बाद में पुलिस ने इसमें राजद्रोह से जुड़ी धाराओं समेत भारतीय दंड संहिता की धारा 153 A (1)(A), 153 B (1)(A), 295 A,505(1)(B), 124A के तहत मामला दर्ज किया था.
पाकिस्तान में इमरान ख़ान के लिए करो या मरो की स्थिति
इमेज स्रोत, @PakPMO
पाकिस्तान की इमरान ख़ान सरकार के लिए एक तरफ़ कुआँ है तो दूसरी तरफ़ खाई. यानी उन्हें इन्हीं दो विकल्पों में से एक चुनना है - ऐसा जानकारों का मानना है.
इमरान ख़ान पाकिस्तान को या तो आर्थिक रूप से डिफॉल्टर होने से बचा सकते हैं या फिर अपनी सरकार के ख़िलाफ़ लोगों की नाराज़गी मोल ले सकते हैं.
इमरान ख़ान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) सरकार ने गुरुवार को नेशनल असेंबली में वित्त विधेयक प्रस्तुत किया. यह पूरक वित्त बिल है जिससे पाकिस्तान की सरकार को 360 अरब रुपए यानी दो अरब डॉलर के अप्रत्यक्ष कर लगाने का अधिकार मिल जाएगा.
बिल के पास हो जाने के बाद मशीनरी, फ़ार्मा और आयातित फ़ूड आइटम पर 343 अरब रुपए की सेल्स टैक्स छूट वापस ले ली जाएगी. इसके अलावा उत्पाद शुल्क, आय कर, सर्विसेज़ में सेल्स टैक्स की दरें बढ़ जाएंगी.
कराची में मदीना मस्जिद तोड़ने के हुक़्म पर बवाल, सुप्रीम कोर्ट को मिली धमकी
इमेज स्रोत, @MoIB_Official
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इसी हफ़्ते मंगलवार को कराची के तारिक़ रोड पर स्थित पार्क की ज़मीन पर बनी मदीना मस्जिद को तोड़ने का आदेश दिया था.
सुप्रीम कोर्ट ने एक हफ़्ते के भीतर पार्क की ज़मीन ख़ाली करवाने का आदेश दिया था. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई पाकिस्तान के मुख्य न्यायधीश जस्टिस गुलज़ार अहमद की अध्यक्षता वाली बेंच ने की.
अदालत में सुनवाई के दौरान कराची के प्रशासक मुर्तज़ा वहाब और शहर के कमिश्नर पेश हुए थे. जस्टिस गुलज़ार अहमद ने सुनवाई के दौरान मुर्तज़ा वहाब से पूछा कि 'पार्क की ज़मीन पर अवैध निर्माण कैसे हुआ?'
जियो टीवी की ख़बर के अनुसार, मुर्तज़ा ने जवाब में कहा था कि 'अगर अदालत कोई आदेश देती है, तो वे उसका पालन करेंगे.'
पाकिस्तान: सऊदी ऑयल रिफ़ाइनरी बलूचिस्तान के ग्वादर में क्यों नहीं बनाई जाएगी?
इमेज स्रोत, BBC Urdu
सऊदी अरब की तरफ़ से पाकिस्तान के तटीय शहर ग्वादर में ऑयल रिफ़ाइनरी बनाये जाने की घोषणा की गई थी.
लेकिन अब इस परियोजना को सीपेक का गेटवे कहे जाने वाले ग्वादर के बजाय कराची के पास बलूचिस्तान के एक तटीय शहर हब में स्थानांतरित करने पर विचार किया जा रहा है.
इस परियोजना में शामिल एक से अधिक सरकारी और राजनीतिक पदाधिकारियों ने पुष्टि की है कि सऊदी क्राउन प्रिंस की तरफ़ से घोषित की गई इस परियोजना में कई समस्याएं आ रही हैं जिनके कारण इस ऑयल रिफ़ाइनरी को अब हब में बनाये जाने पर विचार किया जा रहा है.
ग़ौरतलब है कि फरवरी 2019 में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की पाकिस्तान यात्रा के दौरान पाकिस्तान में सऊदी अरब की तरफ़ से 20 अरब डॉलर के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे.
जिनमें सऊदी अरब की तरफ़ से बलूचिस्तान के तटीय शहर ग्वादर में रिफ़ाइनरी लगाने का भी समझौता किया गया था.
रूस ने किया हाइपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल का परीक्षण
रूस ने हाइपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल का परीक्षण किया है.
इंटरफ़ैक्स समाचार एजेंसी की ख़बर के अनुसार, शुक्रवार को रूस ने एक फ्रिगेट से लगभग 10 त्सिकरोन हाइपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल का परीक्षण किया है.
इसके साथ ही रूस ने एक पनडुब्बी से दो हाइपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल का परीक्षण किया.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इन बेजोड़ हथियारों के आर्म्स सिस्टम की नई पीढ़ी का हिस्सा बनने की सराहना की है.
इससे पूर्व रूस के राष्ट्रपति ने पिछले सप्ताह किये गए मिसाइल परीक्षण को देश के लिए एक बड़ी और अहम घटना बताया था.
उन्होंने अपने एक संबोधन में कहा था कि यह रूस की रक्षा क्षमता को बढ़ाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण क़दम है.
कुछ विशेषज्ञों ने हालांकि रूस के इन नई पीढ़ी के हथियारों को लेकर और उनके प्रभावी होने को लेकर सवाल खड़े किये हैं.
उन्होंने सवाल किया है कि जैसा कि हाइपरसोनिक मिसाइलों की गति, ऊंचाई पर जाने पर गतिशीलता के साथ सामंजस्य को ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में इन नई पीढ़ी के हथियारों को कितना उन्नत माना जाए.
साल 2018 में अपने एक भाषण पुतिन ने कहा था कि ये हाइपरसोनिक क्रूज़ दुनिया में किसी भी बिंदु को लक्ष्य बना सकते हैं और साथ ही अमेरिका के मिसाइल शील्ड भी चकमा दे सकते हैं.
चीन ने अरुणाचल प्रदेश की 15 जगहों का बदला नाम
वीडियो कैप्शन, चीन ने अरुणाचल की 15 जगहों का बदला नाम
भारत के विदेश मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश की कुछ जगहों का नया नाम रखने के चीन के क़दम पर सख़्त आपत्ति जताई है और कहा है कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा से भारत का अभिन्न अंग रहा है और आगे भी रहेगा.
विदेश मंत्रालय ने इस बारे में आई रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चीन ऐसा पहले भी कर चुका है, मगर इससे तथ्य नहीं बदल जाते.
इससे पहले ख़बर आई थी कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 15 स्थानों के लिए चीनी, तिब्बती और रोमन में नए नामों की लिस्ट जारी की है. चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का मुखपत्र माने जाने वाले अंग्रेज़ी दैनिक ग्लोबल टाइम्स ने गुरुवार को इससे जुड़ी ख़बर प्रकाशित की थी.
इसमें कहा गया था कि चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने बुधवार को घोषणा की है कि उसने जांगनान (अरुणाचल प्रदेश का चीनी नाम) के 15 स्थानों के नामों को चीनी, तिब्बती और रोमन में जारी किया है.
चीनी मीडिया ने भारत को दी नसीहत, क्या है वजह
वीडियो कैप्शन, चीनी मीडिया ने भारत को दी नसीहत, क्या है वजह
चीन के मीडिया ने भारत से अपील की है कि बीते साल से दोनों देशों के बीच जारी सीमा गतिरोध का हल निकालने और डिसइंगेजमेंट के लिए होने वाली 14वें दौर की वार्ता से पहले वह द्विपक्षीय संबंधों को पटरी पर लाए.
हालांकि चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक़, 14वें दौर की यह उच्चस्तरीय बैठक कब होगी, यह तय नहीं है.
भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में एलएसी यानी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी सीमा विवाद को सुलझाने के लिए 13वें दौर की सीनियर सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता बेनतीजा रही थी.
इस बैठक के बाद भारत ने कहा था कि चीन एलएससी पर यथास्थिति बहाल करने को तैयार नहीं है.
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', 31 दिसंबर 2021, सुनिए मोहनलाल शर्मा के साथ
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की 2021 की टेस्ट टीम में रोहित के अलावा ये हैं तीन भारतीय क्रिकेटर
इमेज स्रोत, Getty Images
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड यानी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वर्ष 2021 के टेस्ट टीम में चार भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है.
वनडे और टी-20 टीम के कप्तान रोहित शर्मा के अलावा इस टीम में स्पिनर आर अश्विन, विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत और स्पिनर अक्षर पटेल को जगह मिली है.
रोहित शर्मा ने 2021 में 11 टेस्ट मैच खेले और 906 रन बनाए. इनमें दो शतक और चार अर्धशतक भी शामिल हैं. वहीं अश्विन ने नौ टेस्ट मैच में 54 विकेट लिए. ऋषभ पंत ने 2021 में 12 टेस्ट मैच खेले और एक शतक और पाँच अर्धशतक की मदद से 748 रन बनाए. जबकि अक्षर पटेल ने पाँच टेस्ट मैच में 36 विकेट लिए.
इमेज स्रोत, Getty Images
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की इस टीम में रोहित शर्मा को सलामी बल्लेबाज़ के रूप में जगह मिली है. उनके साथ श्रीलंका के करुणारत्ने को सलामी बल्लेबाज़ की जगह मिली है. इस टीम में कप्तान भी करुणारत्ने को रखा गया है. ऑस्ट्रेलियाई के बल्लेबाज़ मार्लस लबुसेन को तीसरे नंबर पर रखा गया है. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और पाकिस्तान के फ़वाद आलम को भी टीम में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जगह दी है. इसके अलावा न्यूज़ीलैंड के काइल जेमिसन, पाकिस्तान के हसन अली और शाहीन अफ़रीदी को भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जगह दी है.
इमेज स्रोत, Getty Images
साल 2021 की टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (भारत)
डी करुणारत्ने (श्रीलंका)- कप्तान
मार्लस लबुसेन (ऑस्ट्रेलिया)
जो रूट (इंग्लैंड)
फ़वाद आलम (पाकिस्तान)
ऋषभ पंत (भारत)- विकेट कीपर
आर अश्विन (भारत)
काइल जेमिसन (न्यूज़ीलैंड)
अक्षर पटेल (भारत)
हसन अली (पाकिस्तान)
शाहीन अफ़रीदी (पाकिस्तान)
इमेज स्रोत, Getty Images
ब्रेकिंग न्यूज़, भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने एशिया कप जीता
इमेज स्रोत, Asian Cricket Council
भारत की अंडर-19 टीम ने एशिया कप का ख़िताब अपने नाम कर लिया है.
भारतीय खिलाड़ियों ने फ़ाइनल में श्रीलंका को नौ विकेट से हरा दिया.
दुबई में बारिश से प्रभावित इस मैच में भारतीय टीम को 38 ओवरों में जीत के लिए 99 रनों का लक्ष्य मिला था. जिसे बाद में 102 कर दिया गया.
भारतीय टीम ने सिर्फ़ एक विकेट के नुक़सान पर ये लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज़ी अंगक्रिश रघुवंशी ने अर्धशतक लगाया, जबकि सेमी फ़ाइनल में 90 रन बनाने वाले शेख़ रशीद भी 31 रन बनाकर नाबाद रहे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी. पूरे मैच के दौरान भारतीय गेंदबाज़ उन पर हावी रहे. बीच में बारिश के कारण मैच प्रभावित हुआ. उस समय श्रीलंका का स्कोर सात विकेट पर 71 रन. बाद में मैच को 38 ओवर का कर दिया गया.
38 ओवर में श्रीलंका की टीम ने नौ विकेट पर 106 रन बनाए. लेकिन डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर भारत को 38 ओवरों में सिर्फ़ 99 रनों का लक्ष्य मिला. जिसे बाद में 102 कर दिया गया.
इमेज स्रोत, Asian Cricket Council
श्रीलंका की ओर से यासिरो रोड्रिगो ने सबसे ज़्यादा 19 रन बनाए. जबकि राविन डी सिल्वा ने 15 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से विकी ओस्टवाल को तीन विकेट मिले, जबकि कौशल तांबे को दो विकेट मिले. भारत ने सेमी फ़ाइनल में बांग्लादेश को और श्रीलंका ने पाकिस्तान को मात दी थी.