सोनिया गांधी का फ़ैसला, सिद्धू के हाथ में पंजाब कांग्रेस की कमान

सीएम अमरिंदर सिंह के साथ राजनीतिक रस्साकशी के बीच क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस की पंजाब इकाई का अध्यक्ष बना दिया गया है.

लाइव कवरेज

प्रशांत चाहल

  1. सोनिया गांधी का फ़ैसला, सिद्धू के हाथ में पंजाब कांग्रेस की कमान

    नवजोत सिंह सिद्धू

    इमेज स्रोत, Twitter@sherryontopp

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस की पंजाब इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है.

    पार्टी की ओर ये जानकारी दी गई है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का ये फ़ैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा.

    पंजाब कांग्रेस की राजनीति में लंबे समय से मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच रस्साकशी सी स्थिति बनी हुई थी.

  2. शिखर धवन की कप्तानी पारी के दम पर भारत की श्रीलंका पर धमाकेदार जीत

    क्रिकेट

    इमेज स्रोत, ANI

    शिखर धवन की कप्तानी पारी के दम पर भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया गया है.

    इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सिरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है.

    शिखर धवन ने नाबाद 86 रन बनाए. भारत ने अस्सी गेंद बाकी रहते ही जीत हासिल कर ली.

    भारत को श्रीलंका ने 263 रन की चुनौती दी थी.

    भारत के लिए ईशान किशन ने 59 और पृथ्वी शॉ ने 43 रन बनाए.

    मनीष पांडेय ने 26 रन की पारी खेली. सूर्यकुमार यादव 31रन बनाकर नाबाद रहे.

  3. नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने विश्वास मत का प्रस्ताव जीता

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने विश्वास मत का प्रस्ताव जीत लिया है.

    275 सदस्यों वाली प्रतिनिधि सभा में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को 163 मतों के साथ विश्वास मत का प्रस्ताव जीता.

    नेपाल के अख़बार हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार विश्वास मत प्रस्ताव के विरोध में 83 वोट पड़े. मतदान में 249 सदस्यों ने हिस्सा लिया था.

    नेपाल लंबे समय से राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहा था.

  4. अफ़ग़ान राष्ट्रपति ने पाकिस्तान से सभी राजनयिक कर्मचारियों की वापसी की घोषणा की

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्रालय के कहा है कि राष्ट्रपति अशरफ गनी के आदेश पर पाकिस्तान में अफ़ग़ान राजदूत नजीबुल्लाह सहित सभी राजनयिक कर्मचारियों को वापस बुला लिया गया है.

    अफ़ग़ानिस्तान ने ये कदम सुरक्षा कारणों से उठाया है.

    इससे पहले इस्लामाबाद में अफ़ग़ानिस्तान के राजदूत को अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने अग़वा करने की कोशिश की थी.

    पाकिस्तान की पुलिस का कहना है कि हमलावर ऐसा करने में कामयाब नहीं हो सके लेकिन वे लोग राजदूत की बेटी के साथ हिंसा करने के बाद फ़रार हो गए.

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए गृह मंत्रालय, पुलिस और संबंधित एजेंसियों से इस घटना की प्राथमिकता से तहक़ीक़ात करने के लिए कहा था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  5. ब्रिटनी स्पीयर्स: 'जब तक पिता का कंट्रोल रहेगा, परफॉर्म नहीं करूंगी'

    ब्रिटनी स्पीयर्स

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ब्रिटनी स्पीयर्स ने कहा कि जब तक उनके पिता का कंट्रोल उनते करियर पर रहेगा, वो परफॉर्म नहीं करेंगी. साल 2008 में कंज़र्वेटरशिप के तहत ब्रिटनी के पिता ये अधिकार मिला हुआ है.

    ब्रिटनी ने सार्वजनिक तौर पर किए गए कई कमेंट्स में उनपर किए जा रहे कंट्रोल और अपनी आर्थिक स्थिति को बयां किया. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "इस कंज़र्वेटरशिप ने मेरे सपनों को मार दिया है... अब मेरे पास कुछ बचा है तो है उम्मीद."

    ब्रिटनी ने समझौते को अपमानजनक बताया है और वो इसे ख़त्म करना चाहती हैं. बीते कई सालों से ब्रिटनी के लीगल गार्जियन (क़ानूनी तौर पर उनके अभिभावक) उनके करियर के फ़ैसले ले रहे हैं.

    ब्रिटनी स्पीयर्स

    इमेज स्रोत, Reuters

    साल 2008 में ब्रिटनी मानसिक स्वास्थ्य की परेशानी से जूझ रही थीं, उस दौरान कोर्ट ने कंज़र्वेटरशिप नाम की एक प्रक्रिया के तहत उनकी देखरेख के लिए कंज़र्वेटर यानी क़ानूनी अभिभावक नियुक्त किए थे.

    कोर्ट ने अपने आदेश में ब्रिटनी की संपत्ति और उनकी ज़िंदगी के अहम फ़ैसले लेने का हक़ उनके पिता जेमी स्पीयर्स को दिया था. लेकिन बाद में ब्रिटनी ने अपने पिता को इस भूमिका से बाहर करने की गुज़ारिश की.

    ब्रिटनी ने लिखा, "मैं आने वाले दिनों स्टेज पर परफॉर्म नहीं करूंगी, जब मेरे पिता ये फ़ैसला करें कि मुझे क्या पहनना है, बोलना है, करना है या सोचना है."

    "वेगस पर स्टेज पर जाने से बेहतर है मैं अपने कमरे से वीडियो शेयर करूं. मैं मेकअप लगा कर बार बार स्टेज पर कोशिश नहीं करूंगी."

    ब्रिटनी स्पीयर्स

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ब्रिटनी ने कहा कि उनके ज़िदगी के जिस तरह से उनके 'बीते हुए समय के अपमानजनक लम्हों' को डॉक्युमेंट्रीज़ सामने लेकर आई हैं, वो उन्हें पसंद नहीं आया.

    "मैं उन सब से आगे बढ़ गई हूं, काफ़ी लंबे समय से."

    इस साल ब्रिटनी की ज़िंदगी और उनके गार्जियनशिप को लेकर फ्रेमिंग ब्रिटनी स्पीयर्स नाम की एक डॉक्यूमेन्ट्री रिलीज़ की गई है जिसके बाद एक बार फिर ब्रिटनी की इस लंबी क़ानूनी लड़ाई ने लोगों का ध्यान खींचा है.

  6. यूपी, उत्तराखंड के बाद दिल्ली में कांवड़ यात्रा रद्द की गई

    दिल्ली

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के आपदा प्रबंधन अथॉरिटी (डीडीएमए) ने कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए रविवार को वार्षिक कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है.

    डीडीएमए ने एक बयान जारी कर कहा, "25 जुलाई से शुरू होने वाली साल 2021 की कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली में किसी उत्सव, जुलूस या सभा वगैरह की इजाजत नहीं जाएगी."

    डीडीएमए का ये आदेश उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने के फ़ैसले के एक दिन बाद आई है.

    इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि सरकार को कोरोना पर रोकथाम के लिए हर कदम उठाना चाहिए.

  7. क्या सऊदी अरब के रास्ते पर है श्रीलंका, वित्त मंत्री की नियुक्ति पर उठे सवाल

    बासिल राजपक्षे

    इमेज स्रोत, ISHARA S. KODIKARA/AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, बासिल राजपक्षे

    भारत या पाकिस्तान में रहने वालों को अगर उनके देशों में परिवारवाद, राजनीतिक परिवारों का दबदबा बहुत ज़्यादा लगता है तो उन्हें श्रीलंका से आ रही इस ख़बर को पढ़ना चाहिए.

    श्रीलंका में पूर्व मंत्री 70 साल के बासिल राजपक्षे को देश को नया वित्त मंत्री बनाया गया है. उनके एक भाई गोटाबाया राजपक्षे श्रीलंका के राष्ट्रपति हैं. दूसरे भाई महिंदा राजपक्षे प्रधानमंत्री.

    एक अन्य भाई चमल राजपक्षे सिंचाई विभाग और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल राजपक्षे युवा और खेल मामलों के कैबिनेट मंत्री हैं.

    चमल राजपक्षे के बेटे शशिंद्र "धान और अनाज, जैविक आहार और आधुनिक तकनीक खेती" के राज्य मंत्री हैं.

  8. जम्मू-कश्मीर: नौकरी से बर्ख़ास्त कर्मचारियों का क्या कहना है?

    इदरीस जान मीर

    इमेज स्रोत, MAJID JAHANGIR/BBC

    इमेज कैप्शन, इदरीस जान मीर

    नौकरी से बर्ख़ास्त किए जाने के बाद 39 साल के इदरीस जान मीर के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि अब घर कैसे चलेगा?

    बीते ढाई माह से इदरीस रोज़गार की तलाश में हैं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना भी आसान नहीं, क्योंकि उनके मुताबिक़, "उसके लिए भी क़र्ज़ लेना पड़ेगा और क्या किया जाए ये भी एक बड़ा सवाल है."

    इदरीस जान मीर जम्मू-कश्मीर प्रशासन की हाल में आई एक रिपोर्ट के बाद बर्ख़ास्त किए जाने वाले पहले सरकारी मुलाज़िम हैं.

    उन पर अलगाववादी विचारधारा रखने, पत्थरबाज़ी करने और अपने इलाक़े में हिंसा भड़काने का इलज़ाम है. कहा गया है कि उनके हिंसा भड़काने की वजह से सरकारी और सार्वजनिक संपत्ति को नुक़सान पहुँचा.

  9. बीबीसी हिन्दी का डिजिटल बुलेटिन ‘दिनभर’, 18 जुलाई 2021, सुनिए संदीप सोनी के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत के सामने श्रीलंका ने रखी 263 रन की चुनौती

    कोलंबो में ईशान किशन और सूर्या कुमार यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कोलंबो में ईशान किशन और सूर्या कुमार यादव

    श्रीलंका ने कोलंबो में खेले जा रहे पहले वनडे मुक़ाबले में भारत को 263 रन की चुनौती दी है. श्रीलंका के लिए टॉप स्कोरर रहे चमिका करुणारत्ने.

    उन्होंने 35 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 43 रन बनाए. श्रीलंका की टीम 50 ओवर में नौ विकेट पर 262 रन बनाने में कामयाब रही.

    शिखर धवन की अगुवाई वाली भारतीय टीम के गेंदबाज़ों ने श्रीलंका के और किसी बल्लेबाज़ को बड़ी पारी नहीं खेलने दी.

    श्रीलंका के कप्तान दसुन शनका ने 39 और चरित असालंका ने 38 रन बनाए.

    श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया था. भारत के लिए दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए.

  11. केरल में बकरीद पर लॉकडाउन में छूट, विश्व हिंदू परिषद ने जताया एतराज

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    बकरीद पर कोरोना महामारी के कारण लगाई गई पाबंदियों में ढील देने के केरल सरकार के फ़ैसले का विश्व हिंदू परिषद ने विरोध किया है. बकरीद 21 जुलाई को मनाई जा रही है.

    विश्व हिंदू परिषद ने रविवार को कहा कि केरल सरकार के इस फ़ैसले से आम लोगों के स्वास्थ्य को बड़ा ख़तरा पहुंचेगा.

    विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनज़र उत्तराखंड की राज्य सरकार ने हाल ही में कांवड़ यात्रा रद्द करने का फ़ैसला किया था.

    उन्होंने कहा, "लेकिन केरल के फ़ैसले से सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था पर बहुत बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा और इससे कोरोना महामारी के ख़िलाफ़ देश की लड़ाई कमज़ोर पड़ जाएगी."

    विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार

    आलोक कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरू में कुछ शर्तों के साथ कांवड़ यात्रा के लिए इजाजत दी थी लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया तो राज्य सरकार ने ये मानते हुए कि जीवन का अधिकार सर्वोपरि है, वार्षिक यात्रा रद्द करने का फ़ैसला किया.

    केरल में राज्य सरकार ने तीन दिनों के लिए कोविड प्रोटोकॉल से जुड़ी पाबंदियों में ढील देने का फ़ैसला किया है. इस पर विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि उन्हें उम्मीद है, सुप्रीम कोर्ट इस मामले का संज्ञान लेगा.

    वीएचपी नेता ने कहा, "हमें आश्चर्य है कि जब सारी परिस्थितियां सबके सामने हैं तो भी केरल के मुख्यमंत्री ने ये एलान किया है कि बकरीद के तीन दिनों में कोई पाबंदी लागू नहीं होगी. मॉल, थिएटर, बाज़ार सब खुले होंगे."

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लगाई गई कुछ पाबंदियों में ढील देने की घोषणा की थी.

    उन्होंने कहा था कि राज्य में बकरीद 21 जुलाई को मनाई जा रही है, इसे देखते हुए कपड़े, जूते-चप्पलों, जूलरी, फैंसी सामानों, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, सभी तरह के रिपेयरिंग शॉप और अन्य ज़रूरी चीज़ों की दुकानें 18, 19 और 20 जुलाई को सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक खुली रहेंगी.

    ये फ़ैसला कैटगिरी ए, बी और सी तीनों प्रकार के इलाकों के लिए किया गया है जबकि कैटगिरी डी के अंतर्गत पड़ने वाले इलाकों में ये छूट केवल 19 जुलाई को रहेगी.

    केरल में जिन क्षेत्र में टेस्ट पॉज़िटिविटी रेट पांच फीसदी से कम है, उन्हें ए कैटगिरी में रखा गया है, पांच से 10 फीसदी की टेस्ट पॉज़िटिविटी रेट वाले क्षेत्र बी कैटगिरी में तो 10 से 15 फीसदी वाले सी कैटगिरी में और 15 फीसदी से ज्यादा टेस्ट पॉज़िटिविटी रेट वाले क्षेत्रों को डी कैटगिरी में रखा गया है.

  12. ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का ट्विटर अकाउंट हैक

    असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का ट्विटर अकाउंट

    लोकसभा सांसद असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का ट्विटर अकाउंट रविवार को हैक हो गया.

    पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि हैकर्स ने ट्विटर अकाउंट का नाम बदलकर ‘एलन मस्क’ कर दिया.

    टेस्ला के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार होते हैं और लगातार चर्चा में रहते हैं.

    उन्होंने बताया कि नौ दिन पहले भी ये अकाउंट हैक हो गया था लेकिन बाद में इसे बहाल कर लिया गया था. इसके बारे में ट्विटर को भी जानकारी दी गई थी. अब हैकर्स ने दोबारा इसे कर लिया.

    उन्होंने बताया कि सोमवार को इस बारे में हैदराबाद पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई जाएगी. इस अकाउंट को 6.78 लाख लोग फोलो करते हैं.

    एआईएमआईएम ने बताया है कि इस अकाउंट से अब कोई नया ट्वीट नहीं किया गया है. ओवैसी की पार्टी का ज़्यादा प्रभाव तेलंगाना में है.

    हाल में ओवैसी ने उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है. उनकी पार्टी ने ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के साथ मिलकर गठबंधन तैयार किया है.

  13. पाकिस्तान में अफ़ग़ान राजदूत की बेटी को अगवा कर पीटा गया

    पाकिस्तान में अफ़ग़ानिस्तान के राजदूत नजिबुल्लाह अलीखेल की बेटी सिलसिला अलीखेल

    इमेज स्रोत, @NajibAlikhil

    पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पुलिस का कहना है कि पाकिस्तान में अफ़ग़ानिस्तान के राजदूत को अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने अग़वा करने की कोशिश की है.

    पुलिस का कहना है कि हमलावर ऐसा करने में कामयाब नहीं हो सके हैं. पुलिस का कहना है कि अज्ञात हमलावर राजदूत की बेटी के साथ हिंसा करने के बाद फ़रार हो गए हैं.

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए गृह मंत्रालय, पुलिस और संबंधित एजेंसियों से इस घटना की प्राथमिकता से तहक़ीक़ात करने के लिए कहा है.

    प्रधानमंत्री ने एजेंसियों से 48 घंटे के भीतर घटना पर रिपोर्ट मांगी है.

    अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने ट्वीट कर इस घटना की भर्त्सना की है. करज़ई ने अपने ट्वीट में लिखा है, ''पाकिस्तान में अफ़ग़ानिस्तान के राजदूत की बेटी को अगवा कर प्रताड़ित करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है. मैं पाकिस्तान की सरकार से अपील करता हूँ कि पूरे मामले की जाँच करे और दोषियों को सज़ा दे.''

  14. मॉनसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री मोदी की एनडीए नेताओं के साथ बैठक

    प्रधानमंत्री मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले रविवार को एनडीए नेताओं के साथ बैठक की.

    मीटिंग में पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे.

    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कई घटक दलों के नेताओं ने इस मीटिंग में हिस्सा लिया.

    इनमें अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल, जनता दल यूनाइटेड के राम नाथ ठाकुर, अन्नाद्रमुक के ए नवनीतकृष्णन, आरपीआई के रामदास अठावले और लोजपा के पशुपति कुमार पारस भी मौजूद थे.

    मीटिंग का एजेंडा संसद के मॉनसून सत्र के दौरान एनडीए की रणनीति को अंतिम रूप देना था.

    सोमवार से शुरू हो रहा मॉनसून सत्र 13 अगस्त तक जारी रहेगा.

  15. मुसलमान ज़्यादा पिछड़े या ईसाई, क्या केरल खोज पाएगा इस सवाल का जवाब?

    केरल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केरल में कौन ज़्यादा पिछड़ा है- मुसलमान या ईसाई? इस सवाल के जवाब ने अल्पसंख्यक समुदायों के लिए स्कॉलरशिप के मुद्दे पर केरल के राजनीतिक दलों को पशोपेश में डाल दिया है.

    न तो सीपीएम की अगुवाई वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट और न ही कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट इन दोनों अल्पसंख्यक समुदायों के साथ अपना संबंध ख़राब करना चाहता है क्योंकि मुसलमान और ईसाई लोग राज्य की आबादी का 46 फीसदी हिस्सा हैं.

    राज्य में अल्पसंख्यक समुदायों की चुनावी अहमियत को देखते हुए सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट ने ये फ़ैसला किया है कि वो केरल हाई कोर्ट के फ़ैसले का कड़ाई से पालन करेगी.

    केरल हाई कोर्ट ने मुसलमान और ईसाई छात्रों के बीच स्कॉलरशिप का बंटवारा 80:20 के अनुपात करने के साल 2015 के सरकारी आदेश को खारिज कर दिया था.

  16. उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों को मनाने के लिए बसपा चलाएगी अभियान

    मायावती

    इमेज स्रोत, ANI

    साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने रविवार को कहा है कि ब्राह्मण समाज भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं देगा.

    मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी अगले हफ़्ते अयोध्या से ब्राह्मण समाज को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएगी.

    लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए मायावती ने कहा कि "मुझे भरोसा है कि ब्राह्मण समाज भाजपा के द्वारा गुमराह नहीं होगा और आगामी विधानसभा चुनावों में बसपा को वोट करेंगे."

    "ब्राह्मणों को जागरूक करने के लिए बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में अयोध्या में 23 जुलाई को एक अभियान शुरू किया जाएगा. ब्राह्मण समाज को ये भरोसा दिलाया जाएगा कि उनके हित बसपा के शासन में सुरक्षित रहेंगे."

    बसपा

    इमेज स्रोत, ANI

    किसानों के मुद्दे पर मायावती ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दलों को इस मुद्दे पर साथ मिलकर काम करना चाहिए.

    उन्होंने कहा, "तीनों कृषि क़ानूनों का विरोध कर रहे किसानों के प्रति केंद्र सरकार की उदासीनता दुखद है. ये ज़रूरी है कि संसद में केंद्र सरकार पर इसके लिए हर तरह से दबाव बनाया जाए."

    "केंद्र सरकार की ग़लत आर्थिक नीतियों के कारण देश में बेरोज़गारी और मुद्रास्फीति बढ़ रही है. इससे लोगों की परेशानियां बढ़ रही है."

    मायावती ने कहा है कि बहुजन समाज पार्टी संसद के मॉनसून सत्र के दौरान कोरोना टीकाकरण से जुड़े मुद्दे और ईंधन की बढ़ती क़ीमतों का मुद्दा उठाएगी. सोमवार से संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है.

  17. तालिबान के आने से भारत समेत ये सात देश परेशान?

    वीडियो कैप्शन, तालिबान के आने से भारत समेत ये सात देश परेशान?

    साल 2018 में बनाए गए 'एससीओ-अफगानिस्तान संपर्क समूह' का काम आतंकवाद से मुक्त एक शांतिपूर्ण, स्थिर और आर्थिक रूप से समृद्ध अफ़ग़ानिस्तान बनाने के प्रयासों के लिए प्रस्ताव और सुझाव देना है.

    एससीओ के सदस्य देशों की अपनी-अपनी चिंताएं हैं. एससीओ यानी शंघाई सहयोग संगठन में शामिल देशों की अफ़ग़ानिस्तान से जुड़ी क्या चिंताएं हैं, देखिए.

  18. जुबिन नौटियाल शादी के बारे में क्या सोचते हैं?

    वीडियो कैप्शन, जुबिन नौटियाल शादी के बारे में क्या सोचते हैं?

    फिल्मों के गाने हों, अल्बम हो या फिर लाइव कंसर्ट और परफॉर्मेंस, इन दिनों जुबिन नौटियाल का नाम कई जगह दिखाई पड़ता है और उनकी आवाज़ कई जगह सुनाई देती है. लेकिन जुबिन को यहां तक पहुंचने के लिए एक साधना करनी पड़ी है.

    उत्तराखंड के एक छोटे से गांव से निकलकर गायन की दुनिया में नाम बनाने वाले इस नौजवान से जब पूछा गया कि शादी के बारे में क्या सोचते हैं तो वो कहते हैं कि अभी गाने से प्यार है, माशूका से प्यार करने का टाइम नहीं है.

    शुरुआती दौर में एक्स फैक्टर रियल्टी शो में नज़र आने वाले जुबिन में तब से अब तक काफ़ी फर्क आया है, जो उनके गायन के अलावा शख्सियत में भी साफ़ नज़र आता है. बीबीसी ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में उनसे ये ख़ास बातचीत की.

  19. मुंबई में भारी बारिश से कम से कम 20 लोगों की मौत, मुंबई से LIVE: तेज बारिश के कारण हुए हादसों में 20 लोगों की मौत

  20. तालिबान की दोहा में अफ़ग़ानिस्तान सरकार को नसीहत

    अफ़गानिस्तान

    इमेज स्रोत, KARIM JAAFAR/gettyimages

    अख़बार एक्सप्रेस के अनुसार क़तर की राजधानी दोहा में अफ़ग़ानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच बातचीत हुई जिसमें युद्ध रोकने, तालिबान क़ैदियों की रिहाई और अंतरिम सरकार बनाने पर दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी.

    अख़बार के अनुसार किसी भी मामले में कोई सहमति नहीं बन पाई है. इस अवसर पर अफ़ग़ानिस्तान सरकार के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह ने कहा कि "हम सब की प्राथमिकता युद्ध की पूरी तरह समाप्ति और सर्वसम्मति से सियासी हल की तलाश होनी चाहिए. हम सब की निगाह संयुक्त भविष्य पर होनी चाहिए जिसके अफ़ग़ान नागरिक हक़दार हैं."

    इस अवसर पर तालिबान प्रतिनिधि मंडल के नेता अब्दुल ग़नी बिरादर ने कहा कि किसी भी राजनीतिक समझौते तक पहुँचने के लिए सबसे ज़रूरी है कि एक दूसरे पर अविश्वास को ख़त्म किया जाए. उन्होंने कहा, "हमें अपने निजी स्वार्थ को नज़रअंदाज़ कर अफ़ग़ानिस्तान की अवाम की एकता के लिए कोशिश करनी चाहिए."