अंतरिक्ष की यात्रा कर वापस धरती पर लौटे रिचर्ड ब्रैनसन
वर्जिन गैलेक्टिक के रिचर्ड ब्रैनसन अपने स्पेसप्लेन 'वर्जिन वीएसएस यूनिटी' के ज़रिए अंतरिक्ष की यात्रा पर निकले. क़रीब सवा घंटे के इस अभियान को पूरा कर भारतीय समयानुसार रात 9.12 मिनट पर वे लौट कर धरती पर आ गए.
लाइव कवरेज
अभिजीत श्रीवास्तव, प्रशांत चाहल and भूमिका राय
नोवाक जोकोविच छठी बार बने विम्बलडन चैंपियन, फेडरर-नडाल के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी की
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने विम्बलडन 2021 का ख़िताब अपने नाम कर लिया है.
इसके साथ ही उन्होंने रोजर फेडरर और राफ़ेल नडाल के रिकॉर्ड 20 ग्रैंड स्लैम जीतने की बराबरी कर ली है.
विम्बलडन के फ़ाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच ने इटली के माटियो बेरेटिनी को 6-7, 6-4, 6-4, 6-3 से हराया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
राजस्थान की राजधानी
जयपुर समेत कई ज़िलों में रविवार को तेज़ बारिश हुई.
स्थानीय संवाददाता मोहर सिंह मीणा के मुताबिक बारिश के कारण हुए हादसों में
कोटा ज़िले में चार और धौलपुर में तीन बच्चों की मौत हो गई. रिपोर्टों के मुताबिक
इनकी मौत आकाश से बिजली गिरने की वजह से हुई.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने हादसे पर दुख जताया है. वहीं, सवाई
माधोपुर में भी बिजली गिरने की ख़बर मिल रही है.
उधर, समाचार एजेंसी एएनआई ने उत्तराखंड के बागेश्वर ज़िले की आपदा प्रबंधक
अधिकारी शिखा सुयाल के हवाले से बताया है कि ज़िले में भारी बारिश के बाद हुए
भूस्खलन के बीच एक घर ढह गया. इस हादसे में घर में रहने वाले तीन लोगों की मौत हो
गई.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
ब्रेकिंग न्यूज़, अंतरिक्ष की पहली यात्रा पूरी कर वापस लौटे रिचर्ड ब्रैनसन
इमेज स्रोत, virgingalactic.com
वर्जिन गैलेक्टिक के रिचर्ड ब्रैनसन अपने स्पेसप्लेन 'वर्जिन वीएसएस यूनिटी' के ज़रिए अंतरिक्ष की यात्रा पर निकले और क़रीब सवा घंटे में इसे पूरा कर धरती पर वापस लौट आए.
रविवार को अपनी इस यात्रा के लिए ब्रैनसन के यान ने न्यू मेक्सिको के दक्षिणी रेगिस्तान से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी.
भारतीय समयानुसार यह यात्रा रात आठ बजे शुरू हुई और क़रीब सवा घंटे बाद रात 9.12 मिनट पर वे लौट कर धरती पर आ गए.
इमेज स्रोत, VIRGIN GALACTIC
इस यात्रा में उनके चालक दल के सभी सदस्य कंपनी के कर्मचारी ही थे. ब्रैनसन के साथ ही भारतीय मूल की एरोनॉटिकल इंजिनियर शीरिषा बांदला भी इस फ़्लाइट का हिस्सा रहीं.
अपनी उड़ान से पहले वर्जिन ग्रुप के मालिक रिचर्ड ब्रैनसन ने माना कि वे ऐतिहासिक यात्रा से पहले थोड़े नर्वस हैं.
इमेज स्रोत, virgingalactic
ब्रैनसन का कहना है कि वह अगले साल अंतरिक्ष पर्यटन को अनुमति देने से पहले बतौर यात्री इस अनुभव का मूल्यांकन करना चाहते हैं.
बीते दिनों ब्रैनसन ने ट्विटर पर इस उड़ान की घोषणा की थी. उन्होंने बताया था कि उनके इस उड़ान का मक़सद अंतरिक्ष पर्यटन को बढ़ावा देना है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बीबीसी हिन्दी का डिजिटल बुलेटिन ‘दिनभर’, सुनिए संदीप सोनी के साथ
महाराष्ट्र विधानसभा का अगला अध्यक्ष कांग्रेस से ही होगाः शरद पवार
इमेज स्रोत, Getty Images
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी ने फ़ैसला लिया है कि राज्य विधानसभा का अगला स्पीकर कांग्रेस पार्टी से ही होगा.
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने रविवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि महा विकास अघाड़ी के तीनों घटकों ने यह फ़ैसला लिया है.
रविवार को पुणे में पवार ने कहा, “तीनों पार्टियों (शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस) ने फ़ैसला लिया है कि नया स्पीकर कांग्रेस से ही होगा. कांग्रेस (स्पीकर पद के प्रत्याशी को लेकर) जो भी फ़ैसला करेगी, हम उसका समर्थन करेंगे.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बीते दिनों महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र के ज़रिए इस पद को भरने के लिए कदम उठाने को कहा था.
हालांकि स्पीकर का चुनाव विधानमंडल के दो दिवसीय मानसून सत्र के दौरान नहीं हुआ.
कांग्रेस विधायक नाना पटोले फ़रवरी में कांग्रेस अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी लेने के लिए विधानसभा स्पीकर के पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.
बीजेपी के निलंबित विधायकों पर क्या बोले पवार?
इसी दो दिवसीय सत्र के दौरान विधानसभा के चेंबर में पीठासीन अधिकारी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में बीजेपी के 12 विधायकों को सदन से एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया था.
बीजेपी के विधायकों को निलंबित करने के मामले में सवाल पर पवार ने कहा, “विधानसभा में जो उन्होंने किया कार्रवाई उसके आधार पर ही की गई.”
वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया कि बीजेपी के 12 विधायकों पर की गई कार्रवाई का मक़सद सदन में इसके सदस्यों की संख्या को कम करना है.
फ़ोर्ट विलियम: कलकत्ता में अंग्रेज़ों का कॉलेज जिसका अब भी है प्रभाव
लद्दाख की पूरी आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की पहली ख़ुराक दे दी गई: बीजेपी सांसद
इमेज स्रोत, TWITTER/Jamyang Tsering Namgyal
इमेज कैप्शन, लद्दाख से बीजेपी सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जामयांग सेरिंग नामग्याल
लद्दाख से बीजेपी सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जामयांग सेरिंग नामग्याल ने बताया कि लद्दाख की पूरी आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की पहली ख़ुराक दे दी गई है.
नामग्याल ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वास्थ्य मंत्रालय और कोविड के सभी योद्धाओं के प्रयासों से लद्दाख देश का ऐसा पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया जहां के सभी लोगों को कोविड-19 की पहली ख़ुराक दे दी गई है."
उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए लद्दाख के लोगों को बधाई दी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
यूपी में अलकायदा के आतंकी गिरफ़्तार, बड़े मॉड्यूल का पर्दाफ़ाशः यूपी पुलिस
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी (क़ानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी से रविवार को यूपी एटीएस ने दो संदिग्ध चरमपंथियों को गिरफ़्तार किया है. पुलिस के मुताबिक ये दोनों उत्तर प्रदेश में बड़े विस्फोट की योजना बना रहे थे.
उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी (क़ानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने दोनों संदिग्धों का संबंध अलकायदा समूह से बताया और इस पूरे मॉड्यूल पर विस्तृत जानकारी दी.
उन्होंने बताया, "एटीएस यूपी को यह सूचना मिली कि आतंकवादी संगठन अलक़ायदा के एक सदस्य उमर हलमण्डी को भारत में इस आतंकी संगठन की आतंकी गतिविधियों को संचालित करने के निर्देश दिए गए थे. उमर हलमण्डी पाकिस्तान/अफ़ग़ानिस्तान बॉर्डर इलाके से आतंकवादी गतिविधियों को संचालित करता है."
"इस काम के लिए हलमण्डी भारत में अलक़ायदा संगठन में सदस्यों की भर्ती और उन्हें रेडिक्लाइज करने का काम कर रहा है. इसी के तहत हलमण्डी ने कुछ जेहादी प्रवृति के लोगों को लखनऊ में चिह्नित और नियुक्त कर अलक़ायदा मॉड्यूल को खड़ा किया. यह मॉड्यूल अन्सार गजवातुल हिन्द है. जो अलक़ायदा का ही अंग है और इसे आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया है."
उन्होंने बताया कि दोनों संदिग्धों के पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं और दोनों 15 अगस्त से पहले राज्य और राजधानी लखनऊ में बड़े विस्फोट की योजना बना रहे थे.
उन्होंने कहा, "15 अगस्त से पहले उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में ख़ास कर लखनऊ में महत्वपूर्ण स्थानों/स्मारकों/भीड़ भाड़ वाले इलाकों में विस्फोट करने, मानव बम आदि के ज़रिए आतंकवादी घटना अंजाम देने की तैयारी में थे."
प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरफ़्तार लोगों के नाम मिनहाज अहमद (लगभग 30-32 वर्ष) और मसीरुद्दीन हैं.
इमेज स्रोत, ANI
उन्होंने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि लखनऊ में कभी भी आतंकवादी घटनाएं की जा सकती हैं. इनकी खोज में यूपी एटीएस की टीम लगाई गई थी. इसी दरम्यान इन दोनों की गिरफ़्तारी की गई है.”
“मिनहाज के पास से एक पिस्टल और बड़ी मात्रा में असलहा बरामद किया गया है.”
“दूसरी टीम ने मसीरुद्दीन (लगभग 50 वर्ष) को उनके सीतापुर रोड निवास से गिरफ़्तार किया गया है. इनके पास से भी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है. साथ ही एक कूकर भी बरामद किया गया है.”
“पूछताछ के दौरान संदिग्ध आतंकवादियों ने सहयोगियों के भाग जाने की बाद बताई गई है. हम उनकी तलाश में लगे हैं.”
भीषण गर्मी से जूझ रहे अमेरिका के जंगलों में लगी आग
इमेज स्रोत, Getty Images
भीषण गर्मी की चपेट से जूझ रहे अमेरिका के पश्चिमी इलाकों में जंगल की आग भड़क रही है. पश्चिमी क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में है और इसके कई इलाकों में तापमान अपने रिकॉर्ड स्तर को छू रहा है.
यहां रहने वाले कई समुदायों को जगह खाली करने के लिए कहा गया है क्योंकि आग को बुझाने में अग्निशमन विभाग को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है.
लास वेगास में तापमान रिकॉर्ड 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं कैलिफ़ोर्निया की डेथ वैली में शुक्रवार को रिकॉर्ड 54.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
यूरोपीय संघ के अर्थ ऑब्जर्वेशन प्रोग्राम के मुताबिक यह इलाका अब तक के अपने सबसे गर्म मौसम का सामना कर रहा है.
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, डेथ वैली
जानकारों का कहना है कि भीषण गर्मी जैसे मौसम के विकराल रूप का आने वाले समय में बार-बार सामना करना पड़ सकता है और यह जलवायु परिवर्तन का नतीजा है. हालांकि उनका यह भी कहना है कि किसी एक घटना को ग्लोबल वार्मिंग से जोड़ना मुश्किल है.
तो एक अन्य शोध के शोधकर्ताओं का कहना है कि जून के अंत में पश्चिम कनाडा और अमेरिका में जो झुलसा देने वाली गर्मी पड़ी उसका ग्लोबल वार्मिंग के बिना होना मुश्किल लगता है.
अमेरिका में लाखों की संख्या में लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं.
अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस ने प्रभावित इलाक़े में रहने वालों से कहा है कि वो खूब पानी पिएं. साथ ही उन्हें घरों के अंदर या उन इमारतों में रहने की सलाह दी गई है जहां एसी लगे हुए हैं.
योगी सरकार ने कोविड-19 से हुई मौतों के आंकड़े छुपाएः अखिलेश यादव
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर कोविड-19 से हुई मौतों के आंकड़े छुपाने का आरोप लगाते हुए यह दावा किया कि राज्य सरकार आंकड़े नहीं देना चाहती क्योंकि वह लोगों की मदद नहीं करना चाहती. इस दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव की ड्यूटी के दौरान शिक्षकों की हुई मौत के मुद्दे पर भी बात की.
अखिलेश ने कहा, "सरकार ने कोविड-19 से हुई मौतों के आंकड़े नहीं दिए, न ही उन्हें कोई सहायता ही पहुंचाई गई. यूपी सरकार कोविड-19 से हुई मौतों के आंकड़े नहीं दे रही है क्योंकि वह लोगों की मदद नहीं करना चाहती."
सपा प्रमुख ने कहा, "जब शिक्षक पंचायत चुनाव की ड्यूटी पर गए. ये कहा गया कि चुनावी ड्यूटी पर कोविड-19 से केवल तीन शिक्षकों की मौत हुई है. बाद में जब कुछ संस्थानों और हमने सवाल उठाए तो सरकार को कोविड-19 से मरने वाले शिक्षकों के वास्तविक आंकड़े को मानना पड़ा."
शिक्षकों के एक निकाय ने पहले दावा किया था कि अप्रैल से उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के कोविड-19 से मरने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों की संख्या 1,600 से अधिक है और इनमें से 90 फ़ीसद पंचायत चुनाव की ड्यूटी पर थे.
हालांकि यूपी के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा था कि इस सभी मौतों के लिए चुनावी ड्यूटी को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है और सरकारी आंकड़े के मुताबिक कोविड-19 से केवल तीन शिक्षकों की मौत हुई थी.
राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, "31 मई को यूपी कैबिनेट ने पंचायत चुनाव की ड्यूटी पर मारे गए सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को 30 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की मंजूरी दी थी, इसमें उन्हें भी शामिल किया गया था जिनकी मौत चुनावी ड्यूटी के 30 दिनों के भीतर हुई थी."
तब कैबिनेट ने सहायता राशि को 15 लाख से बढ़ा कर 30 लाख करने की भी मंजूरी दी थी.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
बीबीसी के साथ बातचीत में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कोरोना से हुई मौत को आधिकारिक आंकड़ों में कम करके दिखाने के आरोपों पर कहा था कि, "उत्तर प्रदेश हमेशा निशाने पर रहेगा क्योंकि हम एक भाजपा शासित राज्य हैं और बहुत लोगों को ये पसंद भी नहीं है."
उन्होंने कहा था कि राज्य में रिकॉर्ड किया गया कोविड मौत का आंकड़ा सिर्फ़ अस्पतालों में हुई मौत को दर्शाता है.
केजरीवाल का उत्तराखण्ड की जनता से वादा, सत्ता में आये तो 300 यूनिट बिजली मुफ़्त
इमेज स्रोत, ANI
उत्तराखण्ड के दौरे पर गए दिल्ली के
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देहरादून में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान जनता से
वादा किया कि अगर राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो 300 यूनिट तक
बिजली मुफ़्त दी जाएगी.
उन्होंने इस दौरान उसी तरह के वादे
किए जैसे उन्होंने पंजाब की जनता से किए हैं.
बीबीसी के सहयोगी पत्रकार ध्रुव
मिश्रा ने बताया है कि केजरीवाल ने उत्तराखण्ड की जनता से चार वादे किए हैं.
1. हर परिवार को 300 यूनिट मुफ़्त बिजली
2. पुराने बिल माफ़ किए जाएंगे
3. कोई पावर कट नहीं होगा, 24 घँटे बिजली
4. किसानों को मुफ़्त बिजली
इसके साथ ही केजरीवाल ने उत्तराखण्ड के नेताओं पर राज्य को
बर्बाद करने का आरोप लगाया. उन्होंने सत्तारुढ़ बीजेपी और कांग्रेस को निशाना
बनाते हुए कहा कि दोनों दल साल 2000 से राज्य को बर्बाद करने में लगे हैं.
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के लोगों ने आम
आदमी पार्टी को सत्ता में लाने का फ़ैसला कर लिया है और वो यहाँ पर अच्छे स्कूल
बनाएंगे और बिजली, पानी और कृषि पर काम करेंगे.
कल्याण सिंह की तबीयत में सुधार, डॉक्टरों ने कहा- 'अब बात कर पा रहे'
इमेज स्रोत, एएनआई
लखनऊ के संजय गांधी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता कल्याण सिंह की तबीयत
में पहले से सुधार है. रविवार को अस्पताल ने एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी.
बताया गया है कि इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रोफ़ेसर आर के
धीमान ख़ुद कल्याण सिंह की तबीयत का जायज़ा ले रहे हैं.
बुलेटिन में बताया गया कि कल्याण सिंह के सभी अंग ठीक से
काम कर रहे हैं. वे उनकी सेवा में लगे स्वास्थ्यकर्मियों से बात भी कर रहे हैं. रविवार
को डॉक्टरों ने पाया कि उनकी तबीयत में, शनिवार की तुलना में सुधार हुआ है.
89 वर्षीय कल्याण सिंह जो राजस्थान के गवर्नर भी रह चुके
हैं, उन्हें 4 जुलाई को आईसीयू में भर्ती कराया गया था.
नई जनसंख्या नीति बनाते हुए हर समुदाय का ध्यान रखा गया: सीएम योगी
इमेज स्रोत, एएनआई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बढ़ती जनसंख्या देश के विकास में एक बाधा है जिससे निपटने के
लिए उनकी सरकार नई जनसंख्या नीति लेकर आयी है.
उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार
ने जनसंख्या नीति 2021-2030 को सभी समुदायों को ध्यान में रखकर तैयार किया है.
सीएम योगी ने विश्व जनसंख्या दिवस
के अवसर पर उत्तर प्रदेश जनसंख्या नीति 2021-2030 का विमोचन करते हुए ये बात कही.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या समाज में व्याप्त असमानता समेत प्रमुख समस्याओं का मूल है. समुन्नत समाज की स्थापना के लिए जनसंख्या नियंत्रण एक प्राथमिक शर्त है.
आदित्यनाथ योगी ने कहा कि “समाज के विभिन्न तबकों को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार इस जनसंख्या नीति को लागू करने का काम कर रही है. जनसंख्या नीति का संबंध केवल जनसंख्या स्थिरीकरण के साथ ही नहीं है, बल्कि हर एक नागरिक के जीवन में खुशहाली और समृद्धि का रास्ता उसके द्वार तक पहुँचाना भी है.”
ब्रेकिंग न्यूज़, ट्विटर इंडिया ने विनय प्रकाश को नियुक्त किया कंपनी का रेज़िडेंट ग्रीवांस ऑफ़िसर
इमेज स्रोत, Getty Images
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म
ट्विटर ने विनय प्रकाश को भारत के लिए कंपनी का रेज़िडेंट ग्रीवांस ऑफ़िसर नियुक्त
किया है.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई
ने कंपनी की वेबसाइट के हवाले से यह ख़बर दी है.
अमेरिकी कंपनी भारत में
नए आईटी नियमों का पालन करने में अपनी कथित विफलता को लेकर बीते कुछ दिनों से
विवादों में है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
भारत में नए आईटी नियमों के तहत जिन शर्तों को पूरा किया जाना अनिवार्य है उनमें से तीन प्रमुख कर्मियों की नियुक्ति भी शामिल है. इसके अनुसार, मुख्य अनुपालन अधिकारी, नोडल अधिकारी और शिकायत अधिकारी की नियुक्ति भी शामिल है.
इन तीनों अधिकारियों की नियुक्ति में एक शर्त यह भी है कि ये तीनों भारत में निवासी होना चाहिए.
ट्विटर की वेबसाइट पर अपडेट की गई जानकारी के अनुसार विनय प्रकाश रेजिडेंट ग्रीवांस ऑफिसर (RGO) हैं.
'उत्तर प्रदेश पॉपुलेशन बिल' के मसौदे के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसंख्या वृद्धि पर कही बड़ी बात
इमेज स्रोत, Getty Images
उत्तर प्रदेश में
जनसंख्या नियंत्रण के लिए 'दो बच्चों की नीति' लागू किए जाने को लेकर बहस शुरू हो गई
है.
राज्य के विधि आयोग
ने चर्चा में आए "उत्तर प्रदेश पॉपुलेशन (कंट्रोल, स्टैबिलाइज़ेशन एंड वेलफ़ेयर) बिल" का मसौदा तैयार कर लिया है.
जिसे लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की राय है कि प्रस्तावित मसौदे का हर कोई स्वागत
करेगा.
वहीं आज, 11 जुलाई
को विश्व जनसंख्या दिवस के मौक़े पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके
जनसंख्या नियंत्रण को विकास की पहली शर्त बताया है.
उन्होंने ट्वीट किया है कि बढ़ती हुई जनसंख्या समाज में
व्याप्त असमानता समेत प्रमुख समस्याओं का मूल है. समुन्नत समाज की स्थापना के लिए
जनसंख्या नियंत्रण प्राथमिक शर्त है.आइये, इस 'विश्व जनसंख्या दिवस' पर बढ़ती जनसंख्या से बढ़ती समस्याओं के प्रति स्वयं व समाज
को जागरूक करने का प्रण लें.
इससे एक दिन पूर्व आयोग ने जो ड्राफ़्ट तैयार किया है, उसे अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया और
लोगों से कहा गया है कि वो 19 जुलाई तक इस पर अपनी राय रखें. अपने
सुझाव भी दें.
इमेज स्रोत, Getty Images
बिल में क्या है प्रस्ताव?
बिल में कहा गया है कि राज्य के सतत विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण ज़रूरी है.
मसौदे में कहा गया है, "दो बच्चों के नियम का पालन करने वाले सरकारी कर्मचारियों को सेवा काल के दौरान दो अतिरिक्त इनक्रीमेंट (वेतन वृद्धि) मिलेंगे. मां या पिता बनने पर पूरे वेतन और भत्तों के साथ 12 महीने की छुट्टी मिलेगी. नेशनल पेंशन स्कीम के तहत नियोक्ता के अंशदान में तीन फ़ीसदी का इजाफा होगा."
मसौदे में कहा गया है, "उत्तर प्रदेश में पारिस्थितिकी और आर्थिक संसाधनों की मौजूदगी सीमित है. सभी नागरिकों को मानवजीवन की मूलभूत आवश्यकताओँ भोजन, साफ़ पानी, अच्छा घर, गुणवत्ता वाली शिक्षा, जीवन यापन के अवसर और घर में बिजली की मिलनी चाहिए. "
इमेज स्रोत, Getty Images
विपक्ष ने क्या कहा?
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं.
समाजवादी पार्टी के नेता अनुराग भदौरिया ने कहा, "बढ़ती जनसंख्या देश के लिए समस्या है, इसमें कोई दो राय नहीं. लेकिन बीजेपी की सरकार ने अब तक कुछ नहीं किया. अब चुनाव आ गया है तो असर मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए मार्केटिंग इवेंट किया जा रहा है."
वहीं, कांग्रेस नेता पीएल पूनिया ने भी कहा है कि ये मुद्दा चुनाव को ध्यान में रखकर उठाया जा रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना: दिल्ली में स्कूलों को ऑडिटोरियम खोलने की अनुमति
इमेज स्रोत, Getty Images
न्यूज़ एजेंसी एएनआई की ख़बर के अनुसार, दिल्ली सरकार ने शैक्षिक प्रशिक्षण के लिए स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में 50% क्षमता के साथ ऑडिटोरियम/असेंबली हॉल खोलने की अनुमति दे दी है.
हालांकि यहां 50 फ़ीसदी सिटिंग कैपेसिटी की शर्त लागू होगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों में 41,506 नए मामले, 895 लोगों की मौत
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत में बीते
24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 41,506 नए मामले सामने आए हैं. वहीं इस
दौरान 895 लोगों की मौत हुई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के
मुताबिक इस बीमारी से बीते 24 घंटों में 41,526 लोग ठीक भी हुए हैं.
इस समय देश में कोरोना वायरस
संक्रमण के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 4,54,118 है जबकि इसके कारण देश में अब तक
4,08,040 लोगों की मौत हो चुकी है.
हेटी के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइज़ की पत्नी ने वॉयस मैसेज पर बताया हादसे वाली रात का वाकया
इमेज स्रोत, EPA
हेटी के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइज़ की घायल पत्नी ने
पहली बार उस रात के बारे में बताया है जब राष्ट्रपति पर हमलाकर उनकी हत्या कर दी
गई.
इस हादसे में राष्ट्रपति की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई
थीं.
हादसे के बाद से यह पहला मौक़ा है जब उन्होंने उस हादसे के
बारे में बताया है जब हत्यारों ने आधी रात को उनके पति को निर्ममता से मार डाला.
इमेज स्रोत, EPA/JEAN MARC HERVE ABELAR
दिवंगत राष्ट्रपति मोइज़ की पत्नी मार्टीन मोइज़ ने बताया कि हमला इतनी तेज़ी से हुआ कि उनके पति जोवेनेल "एक भी शब्द तक नहीं कह सके.”
सात जुलाई को कथित तौर पर 28 विदेशी भाड़े के सैनिकों ने राष्ट्रपति मोइज़ की हत्या कर दी.
इस जानलेवा हमले में राष्ट्रपति की पत्नी मार्टीन मोइज़ भी गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं और उन्हें इलाज के लिए मियामी ले जाया गया था.
शनिवार को, उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर एक वॉयस मैसेज पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लोगों से वादा किया कि वो आगे भी अपना काम जारी रखेंगी. उस संदेश पर आयी प्रतिक्रियाओं में ज़्यादातर लोगों ने पुष्टि की है कि वह राष्ट्रपति की पत्नी की ही आवाज़ है.
इमेज स्रोत, Reuters
उस हादसे को बयां करते हुए मार्टीन मोइज़ ने इस वॉयस मैसेज में बताया है, "पलक झपकते ही वो हमलावर मेरे घर में घुस गए और मेरे पति को गोलियों से छलनी कर दिया."
वो आगे कहती हैं कि इस कृत्य को कोई नाम नहीं दिया जा सकता है क्योंकि जोवेनेल मोइज़ जैसे राष्ट्रपति की हत्या एक खूंखार और बड़ा अपराधी ही कर सकता है.
वो आगे कहती हैं, “यहां तक कि हमलावरों ने उन्हें एक भी शब्द कहने तक का मौका नहीं दिया."
उनका मानना है कि उनके पति को राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया गया, ख़ासतौर पर संविधान में बदलाव के मुद्दे को लेकर. जो राष्ट्रपति को अधिक शक्ति दे सकता था.
उन्होंने कहा, "मैं रो रही हूं..यह सच है, लेकिन हम देश को रास्ता भटकने नहीं दे सकते."
उन्होंने कहा, "हम राष्ट्रपति जोवेनेल मोइज़, मेरे पति, हमारे राष्ट्रपति, जिनसे हम बहुत प्यार करते हैं और जो बदले में हमसे प्यार करते थे, हम उनके खून को बर्बाद नहीं होने दे सकते."
ब्रेकिंग न्यूज़, अर्जेंटीना ने ब्राज़ील को 1-0 से हराकर कोपा अमेरिका कप जीता
इमेज स्रोत, Reuters
कोपा अमेरिका कप के फ़ाइनल में
अर्जेंटीना ने ब्राज़ील को 1-0 से हराकर ख़िताब अपने नाम कर लिया है.
एंजेल डी मारिया के इकलौते गोल की
बदौलत अर्जेंटीना ने ब्राज़ील पर 1-0 से जीत दर्ज की है और इसी के साथ ही लियोनल मेसी
की कप्तानी में अर्जेंटीना ने पहली बार कोई बड़ा ख़िताब जीता है.
इमेज स्रोत, Reuters
इस जीत के साथ अर्जेंटीना का 28 साल
का इंतज़ार ख़त्म हो गया है. शनिवार को 28 साल बाद वो मौक़ा आया जब अर्जेंटीना ने
किसी बड़े ख़िताब को अपने नाम किया.
यह मौक़ा सिर्फ़
अर्जेंटीना के लिए नहीं फ़ुटबॉल सुपरस्टार लियोनल मेसी के लिए भी बेहद ख़ास है.
मेसी ने क्लब फ़ुटबॉल में तो कई रिकॉर्ड बनाए हैं और जीत हासिल की है लेकिन अपनी
नेशनल टीम के साथ खेलते हुए यह उनकी पहली बड़ी जीत की ट्रॉफ़ी है.
इमेज स्रोत, Getty Images
कोपा अमेरिका के फ़ाइनल में मेज़बान विपक्षी टीम ब्राज़ील के ख़िलाफ़ एंजल डी मारिया के एक गोल ने अर्जेंटीना और मेसी दोनों के लिए इतिहास रच दिया.
अर्जेंटीना की ओर से एंजल डी मारिया ने मैच का यह इकलौता गोल खेल के 22वें मिनट में किया.
इमेज स्रोत, Getty Images
रियो-डी जेनेरियो के माराकाना स्टेडियम में अर्जेंटीना ने अपने 28 साल के इंतज़ार को ख़त्म किया वहीं दूसरी ओर ब्राज़ील के लिए भी यह एक चले आ रहे रिकॉर्ड के टूटने जैसा ही है.
ब्राज़ील अपने होम ग्राउंड में बीते 2500 दिनों से कभी हारी नहीं थी और शनिवार को अर्जेंटीना के एक गोल से यह रिकॉर्ड टूट गया. साथ ही 2019 का पिछला कोपा अमेरिका ख़िताब भी ब्राज़ील ने जीता था जिसे वो बरक़रार नहीं रख पाया.