हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पर सख़्त क्यों है ट्रंप का रुख़?
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पर सख़्त क्यों है ट्रंप का रुख़?
अमेरिकी फ़ेडरल कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन के उस फ़ैसले को पलट दिया है, जिसमें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को दी जा रही 2 अरब डॉलर से अधिक की रिसर्च ग्रांट को रोक दिया गया था.
अदालत ने इसे 'वैचारिक रूप से प्रेरित हमला' बताया. ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड पर यहूदी विरोधी और कट्टर वामपंथी होने का आरोप लगाते हुए अप्रैल के महीने में ये फ़ंडिंग रोक दी थी, लेकिन जज ने इसे एक ग़ैरक़ानूनी प्रतिशोध और आइवी लीग कॉलेज की फ़्री स्पीच राइट्स का उल्लंघन बताया.
अमेरिकी सरकार ने कहा है कि वो इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करेगी. ये अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वहां की टॉप यूनिवर्सिटी के बीच चल रही लड़ाई का हिस्सा है.
देखिए बीबीसी संवाददाता एडन जेम्स की रिपोर्ट.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित