श्री बांके बिहारी कॉरिडोर का विरोध क्यों कर रहे लोग और ये पूरा मामला क्या है?-ग्राउंड रिपोर्ट
श्री बांके बिहारी कॉरिडोर का विरोध क्यों कर रहे लोग और ये पूरा मामला क्या है?-ग्राउंड रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित धर्मस्थल वृंदावन में प्रस्तावित श्री बांके बिहारी कॉरिडोर क़ानूनी लड़ाई में फंस गया है.
उत्तर प्रदेश सरकार दिल्ली से क़रीब 150 किलोमीटर दूर स्थित वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर के इर्द-गिर्द एक भव्य कॉरिडोर बनाना चाहती है.
मंदिर से जुड़ा सेवायत गोस्वामी समुदाय इस कॉरिडोर का विरोध कर रहा है.
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल सरकार की इस योजना को क़ानूनी विवाद का समाधान होने तक स्थगित कर दिया है.
लेकिन कॉरिडोर को लेकर चल रहे विवाद ने मथुरा से क़रीब दस किलोमीटर दूर स्थित इस प्राचीन आध्यात्मिक और धार्मिक शहर को चर्चा में ला दिया है.
देखिए इसी पर बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा की ग्राउंड रिपोर्ट
शूट/एडिटः प्रभात कुमार
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित



