पाकिस्तान के साथ संघर्ष में रूस ने खुलकर भारत का साथ क्यों नहीं दिया?

वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान के साथ संघर्ष में रूस ने खुलकर भारत का साथ क्यों नहीं दिया?
पाकिस्तान के साथ संघर्ष में रूस ने खुलकर भारत का साथ क्यों नहीं दिया?

रूस और भारत के संबंधों की जब भी बात होती है तो सोवियत संघ वाली गर्मजोशी लोग याद करते हैं.

शीत युद्ध के दौरान सोवियत संघ ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर के मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने के प्रस्ताव को कई बार वीटो कर रोका है.

भारत हमेशा से कहता रहा है कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दा है और रूस इसका शुरू से समर्थन करता रहा है.

लेकिन पहलगाम हमले के बाद भारत की पाकिस्तान में सैन्य कार्रवाई को लेकर रूस की प्रतिक्रिया को भारत के प्रति बहुत उत्साहजनक नहीं देखा जा रहा है. रूस की प्रतिक्रिया बहुत ही संतुलित और तटस्थ थी. इसके पीछे कौन सी वजहें हो सकती हैं?

रिपोर्ट: रजनीश कुमार

शूट एडिट: निमित वत्स

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)