नीट परीक्षा पास करने वाले शुभम शबर के संघर्ष से कामयाबी की कहानी - ग्राउंड रिपोर्ट
शुभम शबर ओडिशा के खोरधा ज़िले में रहने वाले आदिवासी परिवार से हैं.
उनका गांव एक ऐसी जगह पर है, जहां पक्की सड़क तक नहीं है.
शुभम शबर ओडिशा के खोरधा ज़िले में रहने वाले आदिवासी परिवार से हैं. उनका गांव एक ऐसी जगह पर है, जहां पक्की सड़क तक नहीं है. घर की आर्थिक स्थिति ख़राब होने की वजह से शुभम को मज़दूरी करने के लिए बेंगलुरू जाना पड़ा. लेकिन अब उन्होंने एमबीबीएस कोर्स में दाखिला ले लिया है.
उनके पड़ोसी कहते हैं कि डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले शुभम गांव के पहले व्यक्ति हैं. उनका परिवार उनकी इस कामयाबी से खुश तो है, लेकिन उन्हें इस बात की चिंता भी है कि पढ़ाई में आने वाला खर्च कैसे उठाया जाए.
बीबीसी हिंदी के साथ शुभम ने अपनी कहानी साझा की. देखिए सुब्रत कुमार पति की ये ग्राउंड रिपोर्ट.
प्रोड्यूसर: शिल्पा ठाकुर
एडिट: सदफ़ ख़ान
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित